प्रदूषण, अवैध खनन और वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस का धरना : सैला खुर्द में सड़क जाम कर भगवंत मान सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

by

गढ़शंकर।  पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एडवोकेट पंकज कृपाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सैला खुर्द अड्डे पर धरना देकर रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान क्वांटम पेपर मिल से फैल रहे प्रदूषण, सड़कों की खस्ताहालत, अवैध खनन, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और वोट चोरी के मुद्दे उठाए गए। प्रदर्शनकारियों ने कुछ समय के लिए यातायात जाम कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

एडवोकेट पंकज कृपाल ने आरोप लगाया कि पेपर मिल के प्रदूषण से आसपास के गांवों के लोग परेशान हैं और सैला खुर्द से ददियाल जाने वाली सड़क की हालत बेहद खराब है। उन्होंने प्रदेश में नशे, गैंगस्टरवाद और अवैध खनन पर भी चिंता जताई।

पंजाब यूथ कांग्रेस के महासचिव प्रणव कृपाल और कांग्रेस एससी विभाग के जिला अध्यक्ष चौधरी बलविंदर बिट्टू ने केंद्र सरकार पर वोट चोरी के जरिए लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया। अन्य कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भगवंत मान सरकार के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।

इस मौके पर प्रकाश सिंह नंबरदार, राकेश बब्बू, शगुन कुमार, प्रदीप सिंह, मनप्रीत सिंह, जोगा सिंह, साहिल कुमार, रोबिन कुमार और सुख राम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। एडवोकेट पंकज कृपाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात जाम कर भगवंत मान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सोच-समझ कर घर से बाहर निकलना, मौका मिलते ही मारेंगे : दो और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को धमकी

चंडीगढ़ :   पंजाब की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी की हत्या के बाद अब कई पंजाबी इन्फ्लुएंसर्स को धमकियां मिलने लगीं हैं। निहंग अमृतपाल सिंह मेहरों ने दो दिन पहले जहां अमृतसर की...
article-image
पंजाब

‘जिन्होंने पंजाब को लूटा वे अब खुद को राज्य का रक्षक कहते हैं : सीएम भगवंत मान

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोहाली में 2,800 नए डिपो धारकों को लाइसेंस सौंपे. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक लाइसेंस नहीं, बल्कि जनता की सेवा करने का...
article-image
पंजाब

माहिलपुर में रावण दहन कल सायं 5/50 पर होगा : अध्यक्ष सुभाष गौतम

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जिला होशियारपुर के कस्बा माहिलपुर में श्री राम लीला कमेटी की ओर से समूह संगतों के सहयोग से रामलीला मैदान शहीदा रोड में हर वर्ष की तरह करवाई जा रही राम...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बड़ा हादसा टला : इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकना पड़ा विमान : डिप्टी सीएम और डीजीपी भी थे सवार

शिमला   : हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह एक बड़ा विमान हादसा टल गया। दिल्ली से शिमला पहुंची एलायंस एयर के एटीआर विमान में लैंडिंग के बाद तकनीकी खराबी आ...
Translate »
error: Content is protected !!