प्रदूषण खिलाफ लोक बचाओ गांव बचाओ संघर्ष समिति का 84 दिन बाद धरना खत्म

by

गढ़शंकर | पंजाब की सीमा से सटे हिमाचल में स्थित फैक्ट्रियों द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण के खिलाफ बीत इलाके की लोक बचाओ गांव बचाओ संघर्ष कमेटी पंजाब तथा हिमाचल प्रदेश द्वारा 5 अगस्त 2022 से 23 अक्तूबर 2022 तक 84 दिन लगाया पक्का धरना मांगें माने जाने पर उठा लिया गया। उल्लेखनीय है के डीएसपी दलजीत सिंह खख ने उक्त धरना प्रदर्शन पर बैठे लोगों की मांगों को पूरा करना के लिए और प्रदर्शनकारियों को मनाने में अहम भूमिका अदा की।
गांव गोंदपुर तहसील हरोली जिला ऊना हिमाचल प्रदेश में स्थित फैक्ट्रियों मॉड्यूलस कॉस्मेटिक प्राइवेट लिमिटेड, आर आर डी ऑयल तथा फैटस प्राइवेट लिमिटेड खिलाफ धरना तथा पक्का मोर्चा लगाया गया था। मामला इन फैक्ट्रियों द्वारा प्रदूषण (हवा, पानी) तथा पंजाब की जमीन से गलत ढंग से पानी चोरी करने तथा फैक्ट्रियों के अवशेष, गंदे पानी को पंजाब की धरती में जमीन दोज करना था। इन फैक्ट्रियों की बड़ी यातायात भारी-भरकम वाहनों को गांव मेहंदवानी में बंद करवाना था। इन समस्याओं के हल के लिए संगठन द्वारा पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल तथा डिप्टी स्पीकर पंजाब विधानसभा जय कृष्ण सिंह रौड़ी से तथा होशियारपुर के जिलाधीश, एसएसपी, डीएसपी गढ़शंकर से कमेटी की एक विशेष बैठक 26 अक्तूबर को हुई और पक्के मोर्चे की पंजाब की साइड से सारी मांगे मान ली गई। कमेटी सदस्यों की संतुष्टि होने पर धरना तथा पक्का मोर्चा 27 अक्तूबर लोगों में आकर प्रशासन द्वारा खत्म करवा दिया गया। कमेटी सदस्यों पर हुए पर्चे रद्द किए गए और फैक्ट्री मालिक खिलाफ पर्चा दर्ज किया गया है। पंजाब सरकार द्वारा हिमाचल सरकार के चेयरमैन, हिमाचल प्रदेश प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड शिमला को फैक्ट्रियों के प्रदूषण को बंद करवाने तथा फैक्ट्रियों पर कार्यवाही के लिए लिखा गया है। फैक्ट्रियों के भारी वाहनों को रोकने के लिए मेहंदवानी में बैरिकेडिंग करवाई गई है। इन मांगो से संतुष्ट होते हुए कमेटी ने पंजाब सरकार का धन्यवाद किया तथा अपना धरना 27 अक्तूबर को ही समाप्त कर दिया। यह धरना लोगों की एकता व संघर्ष से जीता गया। जानकारी देते समय लोक बचाओ गांव बचाओ कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार, उपाध्यक्ष निर्मल सिंह, सदस्य रमेश लाल कसाना, गरीब दास बीटन, रामजीदास चौहान, दविंद्र कुमार राणा, कुलभूषण कुमार ने दी।
132 पक्का धरना उठाने के बाद सुनसान पड़ी मेह॔रवानी गांव की जगह।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

होशियारपुर पहुँची साइकिल यात्रा का फिट बाइकर क्लब ने किया भव्य स्वागत

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : “सबसे प्यार, किसी से बैर नहीं” का संदेश लेकर एन.जी.ओ. ह्यूमैनिटी फर्स्ट के 30 सदस्य देशभर में साइकिल यात्रा कर रहे हैं। जब यह यात्रा होशियारपुर पहुँची तो फिट बाइकर क्लब के...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

एचएएस 22 अधिकारियों एवं परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राज्यपाल से की भेंट

एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से आज राजभवन में हिमाचल प्रशासनिक सेवाएं (एचएएस) के 22 अधिकारियों एवं वर्ष 2024 बैच के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने भेंट की। यह परिवीक्षाधीन अधिकारी जिला शिमला...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल डघाम में बच्चों को गर्म कपड़े व स्टेशनरी की वितरित

गढ़शंकर, 25 जनवरी : सरकारी हाई स्कूल तथा सरकारी प्राइमरी स्कूल डघाम में बच्चों को बाबा चरणजीत सिंह द्वारा गर्म कपड़े तथा स्टेशनरी वितरित की गई। स्कूल पहुंचने पर मुख्य अध्यापिका श्रीमती नवदीप सहगिल...
article-image
पंजाब

Excellent Result of B.Ed.

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/May 17 : Under the guidance of Dr. Anoop Kumar, President of D.A.V. College Managing Committee, and Mr. D.L. Anand (Retired Principal), Secretary, the D.A.V. College of Education, Hoshiarpur has achieved...
Translate »
error: Content is protected !!