प्रदेश की मंडियों में 95 प्रतिशत धान की हो चुकी है खरीद: लाल चंद कटारुचक्क

by

मंडियों में पहुंचे 61 लाख मीट्रिक टन धान में से 60 लाख मीट्रिक टन धान की अब तक हुई खरीद
खाद्य, सिविल सप्लाई व उपभोक्ता मामले और वन व वन्य जीव मंत्री ने दाना मंडी दसूहा में लिया धान की खरीद प्रबंधों का जायजा
– कहा, किसानों को अब तक की जा चुकी है गई 10 हजार करोड़ रुपए की अदायगी
– पंजाब में धान की सुचारु खरीद, साथ-साथ लिफ्टिंग व अदायगी के किए पुख्ता प्रबंध: कटारुचक्क
दसूहा (होशियारपुर), 26 अक्टूबर:
खाद्य, सिविल सप्लाई व उपभोक्ता मामले और वन व वन्य जीव मंत्री पंजाब लाल चंद कटारुचक्क ने आज दसूहा दाना मंडी में पहुंच कर धान की खरीद व अन्य प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मंडियों में 95 प्रतिशत धान की खरीद की जा चुकी है और मंडियों में खरीदे गए धान की 24 घंटे में किसानों के खातों में सीधी अदायगी की जा रही है। इस दौरान उनके साथ विधायक दसूहा कर्मवीर सिंह घुम्मण व जिला खाद्य व आपूर्ति कंट्रोलर मैडम मधू भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में खाद्य व आपूर्ति विभाग के अधिकारी और वे स्वंय मंडियों में पहुंच कर खरीद प्रबंधों का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मंडियों में धान की खरीद का सीजन सुचारु तरीके से चल रहा है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अब तक प्रदेश की मंडियों में 61 लाख मीट्रिक टन धान की आमद हो चुकी है और 60 लाख मीट्रिक टन धान की मंडियों से खरीद की जा चुकी है, इसके अलावा किसानों को 10 हजार करोड़ रुपए की अदायगी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि लिफ्टिंग व खरीदे गए धान की 24 घंटे में अदायगी यकीनी बनाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मंडियों में बिकने के लिए आने वाली फसल की नमी चैक करने के लिए पूरे बंदोबस्त किए गए हैं। उन्होंने प्रदेश के किसानों को अपील की कि मंडियों में फसल पूरी तरह से सूखा कर लाई जाए व पराली को आग लगाने के स्थान पर उसके उचित प्रबंधन को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि समूची खरीद प्रक्रिया के दौरान किसी को भी कोई मुश्किल पेश नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित किसानों, आढ़तियों व मजदूरों के साथ बातचीत भी की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

6,839 करोड़ रुपये अभी भी जनता के पास -2,000 रुपये के 98% नोट वापस आए RBI के पास

नई दिल्ली  : भारतीय रिजर्व बैंक ने सोमवार को कहा कि 2,000 रुपये के 98.08 प्रतिशत नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आ गए हैं और केवल 6,839 करोड़ रुपये मूल्य के ऐसे नोट अब...
article-image
पंजाब

पौष्टिक फल बगीची लगाने संबंधी किसान गोष्ठी व प्रशिक्षण कैंप लगाया

होशियारपुर: पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना के जिला स्तरीय प्रसार संस्थान कृषि विज्ञान केंद्र बाहोवाल होशियारपुर की ओर से आत्मा स्कीम के अंतर्गत पौष्टिक फल बगीची लगाने संबंधी इच्छुक किसानों व ब्लाकों के आत्मा स्टाफ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शहनाज गिल ने पिता की पुलिस ने खोली पोल, कहा सिक्योरिटी पाने अपनाया कौन सा हथकंडा : शहनाज गिल के पिता ने कहा कि पुलिस द्वारा उनपर जो भी लगाए आरोप, बेसलेस

बिग बॉस फेम और बॉलीवुड फिल्मों में अपनी अदाकारी दिखाने वाली शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के पिता संतोख सिंह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए है। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें...
article-image
पंजाब

120 ग्राम नशीला पदार्थ व चोरी के चार बाईक स्मेत दो युवक काबू

गढ़शंकर : माहिलपुर पुलिस ने गश्त दौरान एक बाईक पर स्वार दो युवकों को 120 ग्राम नशीले पदार्थ व चोरी के बाईक स्मेत काबू किया है। जिनकी निशानदेही पर तीन और चोरी के तीन...
Translate »
error: Content is protected !!