प्रदेश में 190 करोड़ रुपए की लागत से तहसीलों का होगा कायाकल्प: ब्रम शंकर जिंपा

by

कैबिनेट मंत्री ने 6.50 करोड़ की लागत से बनने वाले होशियारपुर तहसील कांप्लेक्स व फर्द केंद्र के निर्माण कार्य का रखा नींव पत्थर
होशियारपुर, 11 दिसंबर:  राजस्व, आपदा प्रबंध, जल सप्लाई व सैनीटेशन मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब में 190 करोड़ रुपए की लागत से तहसील कांप्लेक्सों का कायाकल्प किया जा रहा है और लोगों को तहसील परिसर में हर जरुरी सुविधा प्रदान की जा रही है। वे आज होशियारपुर तहसील में 6.50 करोड़ रुपए की लागत से बनने जा रहे तहसील कांप्लेक्स व फर्द केंद्र के निर्माण कार्य की शुरुआत का नींव पत्थर रखने के दौरान संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, दी होशियापुर कोआप्रेटिव बैंक के चेयरमैन विक्रम शर्मा व एस.डी.एम होशियारपुर प्रीतइंदर सिंह बैंस भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि तहसील कांप्लेक्स सरकार को राजस्व प्रदान करते हैं क्योंकि यहां रोजाना लोग अपने जायदाद संबंधी रजिस्ट्रियां करवाने आते  हैं लेकिन इनकी ईमारतों की स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं थी, जिसके लिए सरकार ने ईमारतों को अच्छा बनाने की पहल की ताकि दूर दराज से आने वाले लोगों को तहसील में एक अच्छा माहौल मिले, उन्हें पीने के लिए साफ पानी, बैठने के लिए उचित स्थान उपलब्ध करवाया जा सके। उन्होंने बताया कि होशियारपुर तहसील कांप्लेक्स में होने वाले निर्माण कार्य में एस.डी.एम कार्यालय, एस.डी.एम कोर्ट, तहसीलदार कार्यालय, तहसीलदार कोर्ट, सब रजिस्ट्रार कार्यालय, कैंटीन, लोगों के लिए वेटिंग एरिया, मीटिंग रुम, फर्द सैंटर व रिकार्ड रुम शामिल है।  उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य जुलाई 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा।
ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री भगवान सिंह मान के नेतृत्व में ं पंजाब सरकार द्वारा लोगों को सरकारी सेवाएं उनके घर पर मुहैया करवा कर बहुत बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि इसके अंतर्गत लोग अब 43 सरकारी सेवाएं घर बैठे हासिल कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को उनके दरवाजे पर योजना के तहत सेवाओं की डोर स्टेप डिलीवरी शुरू की गई है, जो सरकार से नागरिकों तक निर्बाध सेवाएं प्रदान करेगी।
इस अवसर पर तहसीलदार गुरसेवक चंद, सब रजिस्ट्रार होशियारपुर हरकरम  सिंह रंधावा, नायब तहसीलदार  शाम चौरासी विजय कुमार, एक्सियन लोक निर्माण विभाग राजीव सैनी, वरिंदर शर्मा बिंदू, पार्षद प्रदीप बिट्टू, जसपाल सिंह चेची, एडवोकेट अमरजोत सैनी, एडवोकेट अनूप कुमार, सुमेश सोनी, वरिंदर वैद के अलावा तहसील का समूह स्टाफ मौजूद था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लाइसेंसी रिवाल्वर से मारी गोली – दूसरी पत्नी से परेशान कारोबारी ने किया सुसाइड : संपत्ति नाम कराने का बना रही थी दबाव

लुधियाना : फैक्ट्री मालिक द्वारा पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फैक्ट्री मालिक दलजीत सिंह अपनी दूसरी पत्नी परमजीत कौर और उसके रिश्तेदारों द्वारा कथित तौर पर प्रताड़ित किए जाने से परेशान था।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सदियों के धैर्य, अनगिनत बलिदान, त्याग और तपस्या के बाद, हमारे भगवान राम यहां हैं : हमारे राम लला अब तंबू में नहीं रहेंगे। यह दिव्य मंदिर अब उनका घर होगा – प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी

अजायब सिंह बोपाराय , अयोध्या :  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के अयोध्या में नवनिर्मित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा (प्रतिष्ठा) समारोह में भाग लिया। श्री...
article-image
पंजाब

खालसा साजना दिवस मौके मैडिकल जांच कैंप आयोजित : 150 मरीजों का चेकअप

गढ़शंकर, 13 अप्रैल: खालसा पंथ के साजना दिवस और बैसाखी को समर्पित एक नूर स्वयं सेवी संस्था पठलावा द्वारा गुरुद्वारा शहीद बाबा बेअंत सिंह गांव चौहड़ा, कोट पल्लियां में गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

तत्कालीन SSP पर क्यों नहीं हुई कार्रवाई, इंटरव्यू का कैसे पता लगा : लॉरेंस इंटरव्यू मामले में पंजाब सरकार को HC की फटकार

पंजाब में पुलिस कस्टडी से गैंगस्टर लॉरेंस के टीवी इंटरव्यू मामले की (03 दिसंबर) को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने इस मामले में पंजाब सरकार को फटकार लगाई है। अदालत...
Translate »
error: Content is protected !!