प्रदेश में अब तक 61 हजार 472 लाइसेंसधारियों अपने हथियार करवाए जमा : मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग

by

शिमला  ;  हिमाचल प्रदेश में अब तक 61 हजार 472 लाइसेंसधारियों अपने हथियार जमा करवा दिए हैं।  मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया है कि निर्वाचन विभाग प्रदेश में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए हर दिशा-निर्देश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कर रहा है।

किस जिले में कितने हथियार जमा :  शिमला- 10 हजार 671, सोलन- 3 हजार 557, सिरमौर- 4 हजार 720, ऊना- 2 हजार 495, बद्दी- 1 हजार 020, बिलासपुर- 4 हजार 406, चंबा- 5 हजार 259, हमीरपुर- 3 हजार 400, कांगड़ा- 10 हजार 309, कुल्लू- 4 हजार 479, लाहौल स्पीति- 205, मंडी- 6 हजार 291, नूरपुर- 3 हजार 455

सही न पाए जाने पर 29 शिकायतें ड्रॉप :  मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया कि चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर राज्य में सख्ती से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।  उन्होंने कहा कि आम नागरिक भी राज्य में व्यवस्था बनाए रखने में भरपूर सहयोग दे रहे हैं. आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ी हुई शिकायतें भी आयोग को मिल रही हैं. 16 मार्च से 12 अप्रैल तक मिली 24 शिकायतों का निपटारा किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने 29 शिकायतों को सही न पाए जाने की वजह से खारिज भी किया है। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग इस और ध्यान दे रहा है कि समय पर सभी समस्याओं का समाधान किया जा सके, ताकि प्रदेश में निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित हो।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने टुंडी में पुस्तकालय का किया शुभारंभ

एएम नाथ। चंबा, ( चुवाड़ी) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज ग्राम पंचायत टुंडी में सामुदायिक पुस्तकालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर में गृह कर में एक वर्ष की अतिरिक्त छूट देने पर बनी सहमति : नगर पंचायत की साधारण बैठक आयोजित

शाहपुर, 25 अगस्त। नगर पंचायत शाहपुर की साधारण बैठक में गृह कर पर एक बर्ष की अतिरिक्त छूट देने संबंधित प्रस्ताव पारित किया। इस प्रस्ताव के अनुसार वित्तीय वर्ष 22-23 को भी कर मुक्त...
हिमाचल प्रदेश

पीटीए, एसएमसी और पीरियड बेस्ड आधार पर नहीं रखे जाएंगे टीचर्ज, शिक्षा विभाग ने लगाई रोक

एएम नाथ। शिमला  :  प्रदेश के कालेजों में शिक्षकों की अस्थायी नियुक्ति करने पर रोक लगा दी है। निदेशक उच्चतर शिक्षा विभाग डॉ. अमरजीत शर्मा की ओर से इस संबंध में सुर्कलर जारी किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुंदरनगर में 6 और 7 मार्च को होंगे अन्य जिलों के कलाकारों के ऑडिशन – SDM गिरीश समरा

सुंदरनगर, 1 मार्च 2024। राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला सुंदरनगर की सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचली कलाकारों को अधिमान देने के साथ स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी। यह जानकारी देते हुए मेला कमेटी के अध्यक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!