प्रदेश में उद्योगों को सस्ती दरों पर उपलब्ध करवाई जा रही है बिजली : मुख्यमंत्री सुक्खू

by

औद्योगिक विकास के लिए निरंतर सहयोग किया जाएगा सुनिश्चित
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि प्रदेश सरकार निवेशकों को बढ़ावा देने के दृष्टिगत उद्योग मित्र नीतियां बनाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार द्वारा उद्योगों को दी जाने वाली विद्युत सब्सिडी का युक्तिकरण किया गया है और पड़ोसी राज्यों की तुलना में राज्य के उद्योगों को सस्ती दरों पर विद्युत उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि 33 केवी से 220 केवी तक की वोल्टेज आपूर्ति वाले बड़े उद्योगों को पड़ोसी राज्यों पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड की तुलना में एक रुपये प्रति यूनिट से अधिक सस्ती दरों पर बिजली दी जाएगी। इससे यह प्रमाणित होता हैं कि हिमाचल प्रदेश के उद्योगों को अभी भी पड़ोसी राज्यों की तुलना में सस्ती बिजली का लाभ मिल रहा है। राज्य में केवल 159 उद्योग हैं जिनकी आपूर्ति वोल्टेज 33 केवी से 220 केवी तक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 33 केवी से 220 केवी तक वोल्टेज आपूर्ति के बड़े उद्योगों के अलावा, राज्य में 11 केवी और 22 केवी की वोल्टेज आपूर्ति वाले 2,011 उद्योग हैं। इन उद्योगों के लिए भी पड़ोसी राज्यों की तुलना में एक रुपये प्रति यूनिट से अधिक सस्ती दरों पर बिजली दी जा रही है। इन उद्योगों को सहयोग प्रदान करने के लिए सरकार ने विद्युत शुल्क को 16.5 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में विशेष रूप से 31,298 छोटे और मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इन उद्योगों के लिए सब्सिडी और ऊर्जा शुल्क में कोई भी परिवर्तन नहीं किया जाएगा।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि विद्युत सब्सिडी के युक्तिकरण से प्रदेश के उद्योगों को कोई भी नुकसान नहीं होगा और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इन उद्योगों से प्रदेश के हजारों युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिल रहा है और प्रदेश इनके निरंतर विकास के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही हैं और उद्योग मित्र नीतियां सुनिश्चित की जा रही हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अटल टनल रोहतांग यूपीए सरकार की देन : मनमोहन सरकार में कांग्रेस की तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इसकी आधारशिला रखी थी : विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ।  मंडी : मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अटल टनल रोहतांग यूपीए सरकार की देन है। मनमोहन सरकार में कांग्रेस की तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आपके लिए जरूरी ख़बर …LPG Booking Time में बड़ा बदलाव ! अब पूरे दिन नहीं कर पाएंगे बुकिंग

नई दिल्ली : एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग को लेकर अब आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। अगर आप दिन में कभी भी फोन उठाकर गैस बुक कर लेते थे, तो अब ऐसा नहीं हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम के तहत बैठक आयोजित : उपायुक्त ने अधिकारियों को विश्लेषण के पश्चात डाटा अपलोड करने के दिए निर्देश

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम के अन्तर्गत ज़िले में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, बाल विकास , आधारभूत संरचना, वित्तीय समावेश एवं कौशल विकास से संबंधित मानक बिंदुओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में पीएम पोषण स्कीम बारे बैठक आयोजित

एएम नाथ। चम्बा : पीएम पोषण स्कीम के संबंध में उपायुक्त कार्यालय चंबा में एक बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पीएम पोषण स्कीम के...
Translate »
error: Content is protected !!