प्रदेश में गहरा रहा है जल संकट, सरकार उठाए प्रभावी कदम : आचार संहिता हट गई है, सरकार अब शुरू करवाए विकास के काम : जयराम ठाकुर

by
विधायक दल की बैठक में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष, विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा
नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी शुभकामनाएं
एएम नाथ। शिमला :   पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी वक्तव्य में कहा कि अब प्रदेश से आचार संहिता हटी गई है। इसलिए सरकार द्वारा करवाए जाने वाले किसी भी प्रकार के विकास कार्य करने पर किसी भी तरह की रोक भी नहीं है। अतः अब सरकार डेढ़ साल से बंद पड़े विकास कार्यों की शुरुआत करे। जब से कांग्रेस सत्ता में आई है तब से विकास के सारे काम रूके हुए हैं। अस्पताल से लेकर स्कूल के चलते हुए काम बंद हैं। सड़कों से लेकर पुलों के काम रूके हुए हैं। आपदा के बाद से सड़कों पर पड़ा मलबा नहीं उठाया जा सका है। जिससे लोगों की बहुत असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अब सरकार जनहित के मुद्दों पर गंभीरता से काम करे। अपनी चुनावी गारंटियों को पूरा करे।
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश भर में जल संकट गहरा रहा है। समाचारों में हर दिन पानी की आपूर्ति बाधित होने की खबरें आ रही हैं। जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को जलापूर्ति नियमित रूप से होती रहे इसके लिए सरकार गंभीरता से काम करते हुए प्रभावी कदम उठाए। जिससे प्रदेश में जलापूर्ति बाधित न होने पाए।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से बात कर स्वास्थ्य तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में कार्यभार सम्भालने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि उनका वर्तमान कार्यकाल पिछले कार्यकाल की तरह स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल करेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

15 साल से शादीशुदा…होटल में दोस्त संग पकड़ी गई पत्नी : रोते हुए पति बोला- मैंने GPS लगाया था

अमृतसर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने शादी, भरोसे और रिश्तों पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह घटना सिर्फ एक पति-पत्नी के रिश्ते की नहीं, बल्कि भरोसे, टूटे...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण : अवैध निर्माण हुआ वो मेरे कार्यकाल में नहीं हुआ, उस समय तत्कालीन सीएम जयराम ठाकुर थे : सीएम सुखविंदर सुक्खू

शिमला । हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू  ने संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण  को लेकर कहा कि इतनी भीड़ कभी नहीं  होती।  लेकिन उस दिन 3 से 4 हजार लोग थे।  जो बीजेपी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दंपती सहित 3 की मौत, 2 घायल : कुमारसेन में अनियंत्रित होकर कार सतलुज नदी में गिरी

एएम नाथ। शिमला :   जिला शिमला में कुमारसेन के समीप महोली में एक सेलेरियो कार के अनियंत्रित सतलुज नदी में गिर गई । उक्त हादसे में हादसे में दंपती सहित 3 लोगों की मौके...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व मंत्री को कब तक जेल में रखेंगे? ED पर भड़का सुप्रीम कोर्ट -2 साल में तो मुकदमा भी शुरू नहीं हुआ,

नई दिल्ली।  सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में दोषसिद्धि की दर कम रहने पर सवाल उठाते हुए बुधवार को ED से सख्त लहजे में पूछा कि शैक्षणिक कर्मचारियों की भर्ती में कथित...
Translate »
error: Content is protected !!