प्रदेश में चल रहे उद्योगों को परेशान करके दुबई में निवेशकों से मिलने पर बोले नेता प्रतिपक्ष : प्रदेश में उद्योगों के लायक़ माहौल करने के बाद निवेशकों को लुभाएं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

by
पूर्व की सरकार में बनाए माहौल को ख़राब कर रही है सुक्खू सरकार
मंडी, 17 दिसंबर  :    पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में चल रहे उद्योगों को माफिया डरा धमका रहा है जिसके कारण वे प्रदेश छोड़कर जाने का अल्टीमेटम दे रहे हैं और मुख्यमंत्री दुबई में जा कर निवेशकों को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रदेश में उद्योगों के अनुकूल माहौल बनाना सरकार का काम है। जब उद्योगों के अनुकूल माहौल रहेगा। लालफ़ीताशाही की लेटलतीफ़ी के बजाय सहयोगी होगी, स्थानीय क़ानून उद्योगों को प्रोत्साहित करने वाले होंगे तो निवेशक प्रदेश में निवेश के लिए स्वयं आयेंगे।
जयराम ठाकुर ने कहा कि कोई भी उद्योगपति किसी जगह निवेश के पहले वहां के हालात देखता है। सर्वे करवाता है। समाचारों के माध्यम से उस जगह के हालात समझता है। आज कोई उद्योगपति हिमाचल में उद्योग लगाने के पहले जब सर्वे करवाएगा तो उसे क्या पता चलेगा? यही कि यह सरकार पिछली सरकार द्वारा उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए चलाई जा रही योजनाओं को रोक दिया। क़ानूनों को सख़्त कर दिया, रियायतों को ख़त्म कर दिया और जो सब्सिडी देने की जगह पर अतिरिक्त टैक्स लगा रही है। उद्योगपतियों को समाचारों से क्या पता चलेगा कि यहां पर माफ़िया सक्रिय है, उगाही के लिए दिन दहाड़े गोलियां चला रहे हैं। माफिया उद्योगपतियों को इस कदर डरा-धमका रहा है कि उद्योगपति अपना कारोबार बंद करने का सरकार को अल्टीमेटम दे रहे है। अपना कारोबार अन्य राज्यों में ले जाने की संभावनाएं तलाश रहे हैं। माफिया बिना सत्ता के संरक्षण के इतना ताकतवर कैसे हो सकता है। मुख्यमंत्री को इन सवालों के जवाब देने होंगे।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हमारी सरकार ने उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलाई। कई रियायतें दी। जिससे उद्योग लगाने के लिए उद्योगपति हिमाचल आएं। हमने हिमाचल को निवेशकों के अनुकूल बनाया, जिससे प्रदेश में निवेश करने के लिए उद्योगपति राज़ी हुए थे, तमाम क़ानूनी पेचीदगियों के बाद भी हिमाचल प्रदेश ‘ईज़ ऑफ़ डूइंग बिजनेस’ में पहाड़ी राज्यों में सबसे ऊपर था। देश में हिमाचल निवेश के लिए सबसे अनुकूल राज्यों में से था। पूर्व में भी जब कांग्रेस की सरकार थी तब भी सैकड़ों की संख्या में कल-कारख़ाने विस्थापित हुए थे।
जयराम ठाकुर ने कहा कि हमारी सरकार में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए धर्मशाला में इंवेस्टर समिट की थी। जिसमें 703 समझौता ज्ञापनों (एमओयू) के ज़रिए 96 हज़ार 721 करोड़ रुपये के निवेश पर सहमति बनी। जिसकी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी भी हुई। पहली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 13 हज़ार 488 करोड़ की 236 परियोजनाएं की ज़मीन पर उतरी जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित भाई शाह भी शामिल हुए। दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 28 हज़ार 197 करोड़ रुपये की 287 परियोजनाएं ज़मीन पर उतरी। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल हुए थे। हमारे प्रयासों से आज पचासों हज़ार करोड़ की परियोजनाएं ज़मीन पर उतर रही हैं। जिससे हज़ारों की संख्या में लोगों को रोज़गार मिलेगा और प्रदेश को हज़ारों करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त होता रहेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि प्रदेश में क़ानून व्यवस्था पर ज़ोर दे जिससे प्रदेश में उद्योग स्वतः आएं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरियाणा कांग्रेस में बड़ी कार्रवाई : 5 विधायक सस्पेंड, पार्टी की मजबूती पर उठ रहे सवाल

चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस में अनुशासन का डंडा चला है। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले पांच विधायकों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है। केंद्रीय नेतृत्व ने अनुशासनात्मक कार्रवाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो तथा सहायिका के भरे जाएंगे 10 पद : इन पदों के आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2023 निर्धारित

धर्मशाला, 18 अक्तूबर। बाल विकास परियोजना देहरा के अधीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो तथा सहायिका के 10 पद भरे जाएंगे। ग्राम पंचायत म‌‌झीण के मझीण तथा दबकेहड़ केंद्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के एक-एक पद...
article-image
पंजाब , समाचार

दिनदिहाड़े गढ़शंकर शहर के वीच तेजधार हथियारों से लैस हमलावर गुरप्रीत सिंह के घर में घुसे और निर्मम तरीके से आधा दर्जन जगह से काटा, गुरप्रीत की अस्पताल में मौत

गढ़शंकर ( होशियारपचर) रंजिश के चलते गढ़शंकर के बार्ड बारह में दिनदिहाड़े सुवह नौ वजे तेजधार हथियारों से लैस आधा दर्जन युवक दर्जन महिंद्र कौर के घर में घुसे और महिंद्र कौर के बेटे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ईएलसी और चुनावी पाठशालाओं में आयोजित हों जागरुकता गतिविधियां – एसडीएम

सरकाघाट 18 नवम्बर : उपमण्डल सरकाघाट में मंगलवार को ईएलसी नोडल अधिकारियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विधानसभा क्षेत्र 35- सरकाघाट से आए सभी ईएलसी नोडल अधिकारियों ने भाग...
Translate »
error: Content is protected !!