प्रदेश में पहली बार पुलिस सबूत जुटाने के बजाय मिटाने पर लगी थी : जयराम ठाकुर

by
अब मिलेगा विमल नेगी को न्याय और भ्रष्टाचारी जाएंगे जेल
विमल नेगी मौत मामले की जांच सीबीआई को सौंपने पर पूर्व सीएम ने किया फैसले का स्वागत
बोले, हम पहले दिन से की इस मामले में कर रहे थे सीबीआई जांच की मांग
सीएम से किया सवाल, अब तो परिवार ने भी कर दी थी सीबीआई जांच की मांग, फिर बताओं हमने क्या गलत किया
कहा, जांच को कई बार प्रभावित करने की हुई नाकाम कोशिशें, लेकिन आज का फैसला स्वागत करने योग्य
एएम नाथ। मंडी
हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी मौत मामले में जांच सीबीआई को सौंपने पर उच्च न्यायालय के फैसले का पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने स्वागत किया है। हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी के बालीचौकी में मीडिया से बातचीत के दौरान अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विमल नेगी मौत मामले में वे पहले दिन से ही सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे और इस मांग को उन्होंने विधानसभा पटल पर भी रखा था लेकिन सूबे की सरकार परिवार पर सीबीआई जांच न करवाने का लगातार दबाव बना रही थी। आखिर में जब विमल नेगी परिवार को न्याय नही मिला और सबूतों से छेड़छाड़ करने की बात सामने आयी तो मजबूरन परिवार के हाईकोर्ट में सीबीआई जांच की मांग उठाई। जयराम ठाकुर ने सीएम से सवाल करते हुए कि जब परिवार भी सीबीआई जांच की मांग कर रहा था तो उन्होंने ने भी सीबीआई जांच मांग कर क्या गलत किया सुक्खू इस बात को बताएं। जांच को प्रभावित करने की कई बार नाकाम कोशिशें होती रही, लेकिन आज हाईकोर्ट का फैसला स्वागत करने योग्य है।
जयराम ठाकुर ने आरोप लगाते हुए कहा कि विमल नेगी संदिग्ध मौत मामले को आत्महत्या से नहीं बल्कि हत्या के नजरिये से भी देखा जाना जरूरी है क्योंकि जिन प्रोजेक्टों से जुड़ा यह मामला है, वहां से बहुत बड़े भ्रष्टाचार की बू आ रही है और नेताओं सहित बड़े-बड़े अधिकारियों के ऊपर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लग रहे हैं। शिमला जिला और ऊना के पेखुवाला सोलर प्रोजेक्ट में अरबों रुपए के घोटालों को दबाने का प्रयास हुआ है। ये संगठित भ्रष्टाचार का मामला है। इसमें नेता भी शामिल हैं। जो कह रहे थे इस सरकार के अढाई साल में भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं लगा है उनका तो पूरा चेहरा ही अब कालिख से पूत गया है। प्रदेश के इतिहास में यह पहली जांच हैं जहाँ सबूत जुटाने के बजाय सबूत नष्ट करने के लिए पुलिस के कुछ लोग काम कर रहे थे।
हाई कोर्ट के फैसले से यह स्पष्ट हो गया कि विमल नेगी की प्रताड़ना के आरोप सत्य हैं। अब विमल नेगी के परिवार को न्याय मिलकर रहेगा और सब भ्रष्टाचारी सलाखों के पीछे होंगे। सरकार द्वारा बार-बार कहां जा रहा था कि परिवार सरकार की जांच से संतुष्ट है लेकिन ऐसा कभी नहीं था।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि विमल नेगी के पास से मिली पेन ड्राइव को फॉर्मेट करने वाले एएसआई के खिलाफ अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई थी? पूरा मामला न्यायालय में बेनकाब हुआ उसके बाद उसके खिलाफ एफ़आईआर हुई और अपनी खाल बचाने के लिए शिमला के पुलिस अधीक्षक ने उसे कल सस्पेंड किया।इस बात की जांच क्यों नहीं हो रही है की पेन ड्राइव फॉरमैट करने के लिए उसे किसने कहा और उसे कौन बचा रहा है? हैरानी इस बात की है कि न्यायालय में पूरा सरकारी अमला एसपी को बचाने में और डीजीपी के ऊपर आरोप लगाने में क्यों व्यस्त था? सरकार द्वारा प्रशासनिक जांच रिपोर्ट परिवार को सौंपने पर कहा गया था कि रिपोर्ट का अध्ययन किया जा रहा है तो सरकार यह बताएं महीने बाद भी लगभग 40 पेज की रिपोर्ट को अध्ययन क्यों नहीं हो पाया? इससे पूर्व उन्होंने बालीचौकी बाजार में निकली भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा में भाग लिया और कहा कि पूरा देश आज सेना के साथ खड़ा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि अगर एक भी गोली सीमापार से चली तो उसका जबाब ब्रह्मोस से दिया जाएगा। ये युद्ध समाप्त नहीं हुआ है। आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए हमें आज सेना का मनोबल बढ़ाना है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नवाजे राजकीय बॉय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा के मेधावी : गुणात्मक हो शिक्षा ताकि संस्कारवान बनें युवा – विधायक नीरज नैय्यर

एएम नाथ। चंबा,7 फरवरी :   विधायक नीरज नैय्यर ने कहा है कि अच्छी शिक्षा और परिश्रम जीवन का सबसे बड़ा आधार है। जिससे जहां समाज में विशेष पहचान मिलती हैं, वहीं ऊँची उड़ान का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेब सीजन के दृष्टिगत सड़कों के रखरखाव पर दिया जाएगा विशेष ध्यान : एसडीएम की अध्यक्षता में फल उत्पादकों और ट्रक ऑपरेटर यूनियन की बैठक आयोजित, बागवानों की सुविधा के लिए होगी कमेटी गठित

एएम नाथ। करसोग : सेब सीजन के दृष्टिगत करसोग के फल उत्पादकों और ट्रक ऑपरेटर यूनियन की बैठक का आयोजन कार्यवाहक एसडीएम व तहसीलदार करसोग कैलाश कौंडल की अध्यक्षता में किया गया। सेब सीजन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वन संरक्षण अधिनियम की समीक्षा बैठक आयोजित

शिमला 29 नवंबर – अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने आज यहां रोजना हाल में वन संरक्षण अधिनियम 1980 के तहत लंबित मामलों पर बैठक ली। उन्होंने लूहरी चरण 2 प्रोजेक्ट, बस स्टैंड तकलेच व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने घुमारवीं विस में समर्पित कीं 69 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाएं

एएम नाथ। बिलासपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज ज़िला बिलासपुर के घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान जनता को लगभग 69 करोड़ रुपये के विकासात्मक कार्यों की...
Translate »
error: Content is protected !!