प्रदेश वासियों को कुछ देने के बजाय छीनने पर आमादा है सरकार : जयराम ठाकुर

by

आगे बढ़ने की बजाय पीछे जाने का सिलसिला मुख्यमंत्री को बंद करना होगा

सदन में खड़े होकर डीए देने की बात करते हैं और हायर ग्रेड पे वापस लेते हैं

प्रधानमंत्री द्वारा आपदा प्रभावित क्षेत्रों के दौरा करने का आभार

सराज पहुंच आपदा प्रभावितों से मिल नेता प्रतिपक्ष ने बांटी राहत सामग्री

एएम नाथ। मंडी :  मंडी से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार को लोगों से छीनने की जिद सवार है। मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के बाद से ही सरकार द्वारा लोगों से सुख सुविधा और हक छीनने का यह सिलसिला लगातार जारी है। लोगों से उनके अधिकार छीनने की इस मनमानी से प्रदेश का ही नुकसान होगा। लोगों के डीए, मेडिकल बिल छीनते छीनते सरकार अब लोगों का हायर ग्रेड पे छीनने पर आ गई है। 2 साल बाद रेगुलर करने का हक सरकार पहले ही छीन चुकी है। कॉन्ट्रैक्चुअल भर्ती को जॉब ट्रेनी भी बना दिया है। खाली पड़े पद, आउटसोर्स पर काम कर रहे लोगों की नौकरियां, माननीय न्यायालय द्वारा लोगों को मिल चुके वरिष्ठता के लाभ भी सरकार द्वारा घोषित या अघोषित रूप से लगातार छीना जा रहा है।


जयराम ठाकुर ने कहा कि लोग सरकारों को इस लिए चुनते हैं कि वह प्रदेश का कुछ भला कर सके। उन्हें कुछ दे सके, प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जा सके। इसलिए नहीं कि जो लोगों के पास है सरकार उसे भी छीन ले, जो विकास पहले हुआ है उसे भी किसी प्रकार नष्ट कर दे। लोगों को उत्साहित करने के बजाय हतोत्साहित करे। लेकिन वर्तमान में व्यवस्था परिवर्तन के नाम से सुख की सरकार चला रहे मुख्यमंत्री उल्टी राह पर चल रहे हैं। उनका व्यवस्था परिवर्तन तथा सुख की सरकार ‘ व्यथा और पतन’ तथा ’दुख की सरकार’ के रूप में कार्य कर रही है। किसी भी लोकतांत्रिक देश में ऐसी सरकार पहली बार आई है जो लोगों को कुछ देने के बजाय उनसे छीनने में प्रसन्नता महसूस करती है।


जयराम ठाकुर ने कहा कि लोगों को मिल रही सुख- सुविधाओं को सुधारना और आगे बढ़ना ही सरकार की जिम्मेदारी है। लेकिन सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने पहले दिन से ही अपना इरादा साफ कर दिया था कि वह प्रदेश को आगे बढ़ाने की बजाय पीछे ले जाने का काम करेंगे। यह सरकार प्रदेश में विश्वविद्यालय, अस्पताल, महा विद्यालय, विद्यालय, मंडल, उप मंडल, ब्लॉक ऑफिस आज की संख्या बढ़ाने की बजाय घटाने पर युद्ध स्तर पर कार्य कर रहीहै। इसी का यह परिणाम है की लगभग ढाई साल के कार्यकाल में सरकार द्वारा 2000 से ज्यादा चले हुए संस्थान बंद कर दिए गए। सरकार में छीनने की बेताबी इतना ज्यादा थी कि बिना मंत्री मंडल के गठन के ही ताला बाजी का सिलसिला चल पड़ा। सरकार के इस तानाशाही और मनमानी की कीमत पूरा प्रदेश चुका रहा है।


नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 सितंबर को हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण भारी बारिश और भूस्खलन से हुए नुकसान का जायजा लेने आ रहे हैं। उनका हम समस्त हिमाचल प्रदेश की तरफ से स्वागत करते हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री धर्मशाला में बैठक करेंगे। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वह भी धर्मशाला जा रहे हैं। इस दौरान वह प्रदेश भर में आपदा से हुए नुकसान के बारे में प्रधानमंत्री को अवगत करवाएंगे।


जयराम ठाकुर ने आज सराज विधानसभा क्षेत्र के बगड़ा थाच और बहल सैंज के आपदा प्रभावित परिवारों से खुनाची गांव में जाकर मुलाक़ात की। उन्होंने कहा कि चिंता की बात है कि खुनाची गांव भी लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन के कारण धीरे-धीरे धँस रहा है। गाँव में अब तक कुल 50 घर प्रभावित हुए हैं, जिनमें से 12 मकान पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो चुके हैं जिस कारण प्रभावितों को नजदीकी खुनाची स्कूल में रहना पड़ रहा है। इसके अतिरिक्त गाँव तक जाने वाली सड़क भी अवरुद्ध हो चुकी है, जिससे यहाँ के लोगों की सबसे बड़ी आजीविका सेब की फसल खेतों में ही सड़कर खराब हो गई है। यह स्थिति स्थानीय किसानों और बागवानों के लिए बेहद दुखदायी है। आज प्रभावित परिवारों के बीच जाकर उनकी समस्याएँ सुनीं और राहत सामग्री भी वितरित की। इस कठिन परिस्थिति में उनके साथ खड़ा हूँ और सरकार से आग्रह करता हूँ कि प्रभावित परिवारों को शीघ्र पुनर्वास और उचित सहायता प्रदान की जाए। साथ ही उन्होंने लोगों से बारिश में सुरक्षित रहने का निवेदन किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

इंटरएक्टिव विज़ुअल टूल किसानों को टिकाऊ कृषि पद्धतियों को सीखने में कर रहे मदद

होशियारपुर, 17 मार्च: प्रमोटिंग रिजेनरेटिव नो-बर्न एग्रीकल्चर (प्राना) प्रोजेक्ट किसानों को फसल अवशेषों के प्रबंधन के लिए बेहतर तरीके अपनाने में मदद करता है, जिसमें नो-बर्न को बढ़ावा देने, मिट्टी की संरचना में सुधार करने और मिट्टी में कार्बन बढ़ाने के अलावा बिना जुताई और रिजेनरेटिव कृषि प्रथाओं का...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अमनजोत के रेस्टोरेंट में ‘जन्नत’ का एहसास, विदेश जाने का विचार छोड़ घर में जमाया कारोबार : मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना की मदद से लिखी सफलता की कहानी

रोहित भदसाली।  ऊना , 31 अगस्त. ऊना जिले के संतोषगढ़ के 25 वर्षीय अमनजोत सिंह के सपने एक समय धुंधले हो चले थे। कोविड-19 ने विदेश जाने की उनकी योजनाओं पर पानी फेर दिया,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आज ज़रूरत आरोपों की नहीं, समझ की है….अस्पताल में कोई डॉक्टर या मरीज़ नहीं जीतेगा या हारेगा, हारती है तो सिर्फ़ इंसानियत : डॉ. जनक राज

डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से आम लोगों को करना पड़ रहा भारी दिक्क़तों का सामना एएम नाथ। शिमला :  इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) शिमला में हालिया मारपीट और सुरक्षा चूक के मामले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईजीएमसी में मनोचिकित्सा मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस

शिमला 26 जून : आईजीएमसी शिमला में मनोचिकित्सा विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस मनाया गया। इस वर्ष (2023) का थीम People First: Stop Stigma and Discrimination, Strengthen Prevention है। इस अवसर पर मनोचिकित्सा...
Translate »
error: Content is protected !!