प्रदेश सरकार ने सेब उत्पादकों के सभी लम्बित लाभ जारी कर दिए, देश सरकार ने बागवानों के हितों को दी प्राथमिकता: जय राम ठाकुर

by

मुख्यमंत्री से जुब्बल-नावर-कोटखाई के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की
शिमला : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों और बागवानों की हितों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस दिशा में किसानों को विपणन, शीत भण्डार और सीए स्टोर जैसी अनेक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। मुख्यमंत्री आज यहां ओक ओवर में चेतन बरागटा के नेतृत्व में आए जुब्बल-नावर-कोटखाई के भाजपा कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमण्डल को सम्बोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बागवानों को एक अप्रैल, 2022 से एचपीएमसी या खुले बाजार के माध्यम से खरीदे गए कार्टन और ट्रे की खरीद पर छह प्रतिशत उपदान प्रदान करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि कार्टन और ट्रे का जीएसटी बिल भुगतान, बिक्री प्रमाण पत्र और आधार के साथ जुड़े बैंक खाते का विवरण प्रदान कर बागवान यह लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
जय राम ठाकुर ने कहा कि स्वर्गीय नरेंद्र बरागटा इस क्षेत्र से भाजपा के कद्दावर नेता होने के साथ-साथ बागवानों के हितों के प्रति भी समर्पित थे। उन्होंने कहा कि बरागटा न केवल किसानों के अधिकारों के प्रति मुखर रहे बल्कि उन्होंने बागवानी उत्पादों की गुणवत्ता के साथ-साथ इसके विविधिकरण पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र बरागटा के निधन के बाद क्षेत्र के कई नेता बागवानों के तथाकथित हितैषी बनने का प्रयास कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सेब उत्पादकों के सभी लम्बित लाभ जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल में न केवल बागवानों को जीएसटी में राहत प्रदान की है बल्कि मण्डी मध्यस्थता योजना के तहत सेब के विपणन मूल्य में 3.50 रुपये प्रति किलोग्राम की रिकॉर्ड वृद्धि की है जबकि पूर्व सरकार ने विपणन मूल्य में प्रति किलोग्राम केवल 1.50 रुपये की वृद्धि की थी। उन्होंने पूर्व सरकार पर बागवानों के हितों की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया।
जय राम ठाकुर ने कहा कि किसानों को फसल विविधिकरण के साथ-साथ फसलों की गुणवत्ता भी सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि उनकी आर्थिकी सुदृढ़ हो। उन्हांेने आगामी विधानसभा चुनावों में जुब्बल कोटखाई क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं से कर्मठता से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है और इसके कई नेता अब पार्टी छोड़ रहे हैं।
इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने स्वर्गीय नरेंद्र बरागटा के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि स्वर्गीय नरेंद्र बरागटा बागवानों के कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहे।
भाजपा नेता चेतन बरागटा ने किसानों को पैकेजिंग सामग्री के लिए जीएसटी में छह प्रतिशत राहत प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेब उत्पादकों की विभिन्न मांगों के प्रति मुख्यमंत्री सदैव संवेदनशील रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र से भाजपा के निष्कासित नेताओं को पुनः पार्टी में वापस लेने के लिए आभार जताया। उन्होंने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी एकजुट होकर कार्य करेंगे। उन्होंने प्रदेश की सेब आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए स्वर्गीय नरेंद्र बरागटा के योगदान का भी स्मरण किया।
एपीएमसी के अध्यक्ष नरेश शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष अजय श्याम और क्षेत्र के अन्य नेता इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मज़बूती के लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग डिजिटल कार्यप्रणाली अपनाए: मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

CM वही बनता है जो 500 करोड़ की अटैची देता है… नवजोत सिद्धू की पत्नी ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद क्यों कहा ऐसा?

चंडीगढ़ : पंजाब की राजनीति में कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू फिर सक्रिय हो गई हैं। नवजोत कौर ने शनिवार को चंडीगढ़ में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईडी का हिमाचल प्रदेश में बड़ा एक्शन : कांग्रेस नेता सहित 2 क्रशर संचालक गिरफ्तार

शिमला :  हिमाचल प्रदेश में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. यहां के कांग्रेस नेता सहित दो लोगों को ईडी ने गिरफ्तार किया है. ईडी की तरफ से बीते कुछ माह पहले कांगड़ा में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नूरपुर जट्टां में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी, मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 18 अप्रैल : गढ़शंकर : गांव नूरपुर जट्टां में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी के 15 अंग फाड़कर बेअदबी करने का मामला सामने आया है। बेअदबी की सूचना मिलने...
Translate »
error: Content is protected !!