प्रदेश हित में लिए निर्णयों से आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य की ओर अग्रसर हिमाचल: उप मुख्यमंत्री

by
रोहित राणा। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज नवनिर्मित ढली बस अड्डे का लोकार्पण के अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार ने बस अड्डे के निर्माण के लिए लगभग 17 करोड़ रुपये की अनुमानित स्वीकृति प्रदान की थी तथा लगभग 13.25 करोड़ रुपये से पूरा कर लिया गया है। इससे लगभग 3.75 करोड़ रुपये की धनराशि की बचत हुई है। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड परिसर में 13 दुकानें, कांफ्रेंस हाल, रेस्ट रूम, टिकट काउंटर, शौचालय, प्रतीक्षा कक्ष, एक्टिविटी रूम, कैंटीन जैसी सुविधाएं लोगों को उपलब्ध होंगी।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि अभी हाल ही में 250 डीजल बसों की खरीद की स्वीकृति प्राप्त हुई है। यह बसें एक या डेढ माह के भीतर निगम के बेड़े में शामिल की जाएंगी। उन्होंने कहा कि 300 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद प्रक्रिया अन्तिम चरण में है तथा इलेक्ट्रिक स्टेशनों व वर्कशाप के लिए लगभग 110 करोड़ रुपये प्राप्त हो चुके हैं।
उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम बस अड्डों में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रहा है तथा निगम स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है। निगम के कर्मचारियों और पेंशनरों की सभी वित्तीय अदायगियों को हर महीने समय पर पूरा किया जा रहा है।
उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि बस अड्डे के साथ ही निगम की पुरानी कार्यशाला के जीर्णोद्धार कार्य भी शीघ्र शुरू किया जाएगा। इसके प्रथम चरण के लिए लगभग 24 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है।
उन्होंने कहा कि सरकार जनकल्याण को प्राथमिकता प्रदान कर रही है और हिमाचल को वर्ष 2027 तक आत्मनिर्भर राज्य और वर्ष 2032 तक समृद्धशाली राज्य बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार ने दो वर्ष के कार्यकाल के दौरान अनेक ठोस निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाए प्रदेश की विकासात्मक योजनाओं में अडं़गे डालने का कार्य कर रहा है। भाजपा जनता के कल्याण के लिए क्रियान्वित की जा रही योजनाओं के कार्यान्वयन में बाधा उत्पन्न करने का कार्य कर रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल पुलिस में 14 अधिकारियों को पदोन्नति : 7 SI बने इंस्पेक्टर और 7 ASI को मिली SI की जिम्मेदारी

डीपीसी की सिफारिशों पर विभाग ने जारी किए प्रमोशन आदेश, नई तैनाती के आदेश अलग से होंगे जारी एएम नाथ।  शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की सिफारिशों के आधार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

धर्मेंद्र हुए हॉस्पिटल से डिस्चार्ज : डॉक्टर बोले- घर पर देख-रेख करेगा परिवार

बालीवुड के लीजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। बुधवार सुबह एक एम्बुलेंस में उन्हें घर ले जाया गया। परिवार ने एक्टर को घर ले जाने का तय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1,63,268 इंतकाल, 9,417 तकसीम, 12,453 निशानदेही और 2,427 राजस्व त्रुटियों के मामलों का प्रदेश सरकार ने 10 माह में राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से निपटारा कियाः मुख्यमंत्री

केवल जुलाई माह में ही 31,500 राजस्व मामले निपटाए एएम नाथ। शिमला :   मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि प्रदेशभर में  अक्तूबर, 2023 से जुलाई, 2024 के मध्य राज्य सरकार द्वारा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

फॉरवर्ड गियर की बजाय रिवर्स गियर में प्रदेश को चला रही है सरकार : हिमाचल और देश का मूड तय, ऐतिहासिक जनादेश से प्रधानमंत्री बनेंगे नरेन्द्र मोदी – जयराम ठाकुर

14 महीनें से अपने विधायकों और मंत्रियों को ही खुश करने में लगी है सरकार एएम नाथ। धर्मशाला :    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार अपना एक चौथाई कार्यकाल पूरा...
Translate »
error: Content is protected !!