प्रदेशवासियों को नवरात्रि के पावन पर और बचत उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं : जय राम ठाकुर

by

एएम नाथ। शिमला : नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स का वादा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने लाल किले की प्राचीर से किया था जो कल से पूरा हो रहा है। प्रधानमंत्री जी की हर गारंटी के पूरा होने की गारंटी होती है। जिस तरीके से कश्मीर से धारा 370 हटाकर मोदी जी ने “एक राष्ट्र एक निशान और एक विधान” का सपना साकार किया था उसी तरीके से जीएसटी लाकर एक राष्ट्र और एक कर का सपना साकार किया है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में आत्मनिर्भर भारत बनाने पर जोर दिया। बिना आत्मनिर्भरता के हमारी आजादी अधूरी है। जीएसटी के सुधार एमएसएमई के सेक्टर को नया आयाम देंगे। इस वर्ष आयकर जीएसटी में जो छूट दी गई है उससे देशवासियों को ढाई लाख करोड रुपए से ज्यादा का फायदा होगा। सही मायने में यह देशवासियों के लिए बचत का उत्सव है। देश में नवरात्रि के अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा बचत उत्सव का तोहफा दिया गया है। उन्होंने इस बचत उत्सव और नवरात्रि के पावन पर्व की सभी प्रदेशवासियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आरटीओ कार्यालय में 8 सितम्बर तक जमा करवाएं परमिट के आवेदन

धर्मशाला, 1 सितम्बर। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण धर्मशाला की बैठक 12 सितंबर को शिमला स्थित परिवहन विभाग के निदेशालय में होगी। इस बैठक में वाहनों के परमिट से संबंधित मामले रखे जाएंगे। आरटीओ धर्मशाला प्रदीप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2061 वन मित्रों की भर्ती की तैयारियां : 10 हजार रुपए हर महीने मिलेंगे, चयन वन एसडीएम की अध्यक्षता में बनी कमेटी द्वारा किया जाएगा

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने वन मित्रों की भर्ती की तैयारियां कर ली है। वन मित्रों की भर्ती वन बीट के आधार पर की जाएगी। प्रदेश में 2061 बीटों में वन मित्र तैनात किए...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

डीसी, एसपी ने प्रभावितों के साथ जमीन पर बैठकर की समीक्षा : करीब ढाई घंटे तक लोगों के साथ की विस्तृत बैठक, राहत कार्यों के बारे में लोगों के साथ की चर्चा

एएम नाथ।  शिमला (रामपुर) 04 अगस्त – समेज त्रासदी में सर्च ऑपरेशन के तीसरे दिन शनिवार को उपायुक्त अनुपम कश्यप और पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने करीब ढाई घंटे तक स्थानीय लोगों के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गणेश विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा….. भाजपा नेता के दो बेटों की डूबने से मौत

खंडवा। अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान खंडवा के नाहल्दा गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। बारिश के पानी से भरी गिट्टी खदान में डूबने से भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मोंटू ठाकुर...
Translate »
error: Content is protected !!