प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 31 अगस्त तक पूर्ण किया जाए निर्धारित लक्ष्य : DC अपूर्व देवगन

by

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने उपमंडल चुराह में व्यवस्थाओं का लिया जायजा , राज्य सरकार ने जुनास घार एवं बूइं गांव में भूस्खलन रोकथाम के लिए स्वीकृत किए 6 करोड़ 35 लाख
राजकीय माध्यमिक पाठशाला सत्यास का किया औचक निरीक्षण
चंबा, 21 अगस्त
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि उपमंडल चुराह के अंतर्गत जुनास घार एवं संपर्क सड़क से बूइं गांव तक भूस्खलन की प्रभावी रोकथाम को लेकर आपदा न्यूनीकरण कार्यों के तहत राज्य सरकार द्वारा एसडीएमएफ के तहत 6 करोड़ 35 लाख रुपयों की कार्य योजना को स्वीकृति प्रदान की है । उन्होंने बताया कि जुनास घार में भूस्खलन रोकथाम कार्यों के लिए 3 करोड़ 19 लाख जबकि संपर्क सड़क से भूइं गांव तक 3 करोड़ 16 लाख रुपए की राशि आपदा न्यूनीकरण कार्यों पर व्यय होगी ।
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज उपमंडल चुराह के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों का प्रवास कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश भी प्रदान किए ।
उन्होंने इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों और पंचायत सचिवों के साथ विकास खंड कार्यालय तीसा के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए वर्ष 2020- 21 के दौरान स्वीकृत आवासों को 31 अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ में उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि लाभार्थियों को अंतिम अनुदान राशि उपलब्ध करवाने से पहले सभी निर्धारित विभागीय मापदंडों को पूरा करना सुनिश्चित बनाया जाए ।
उपायुक्त ने इस दौरान हिमाचल प्रदेश पुलिस बटालियन की पुलिस पोस्ट बैरागढ़ और कैंप बटालियन मुख्यालय तीसा में पुलिस अधिकारियों और जवानों से संवाद किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए बटालियन की कार्यप्रणाली एवं उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं की विस्तृत जानकारी भी हासिल की।
पहले उपायुक्त ने राजकीय माध्यमिक पाठशाला सत्यास का औचक निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया ।
पाठशाला में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं और मिड डे मील में दिए जा भोजन गुणवत्ता जांच भी उन्होंने इस दौरान की।
एसडीएम जोगिंदर पटियाल, खंड विकास अधिकारी निशी महाजन, लोक निर्माण, जल शक्ति, विभाग विद्युत बोर्ड सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी इस दौरान उपस्थित रहे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सामने आने लगे है सुक्खू सरकार के भ्रष्टाचार, बनेगा घोटालों का रिकॉर्ड : जयराम ठाकुर

बिना काम किए ही घोटाले करने वाली सरकार चला रही है कांग्रेस,   मुख्यमंत्री अपनी ससुराल के ही अस्पताल और स्कूल बंद करवा दिए 600 करोड़ के विकास कार्य देहरा में बीजेपी सरकार में हुए, ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सदन में झूठ बोलकर पूरे प्रदेश को गुमराह कर रहे हैं मुख्यमंत्री – रिकॉर्डधारी मुख्यमंत्री ने 2 साल में 2000 संस्थान बंद करने का रिकॉर्ड बनाया : जयराम ठाकुर 

शपथ ग्रहण करते ही हजारों संस्थानों पर ताला लटकाने से पहले कौन सा एसेसमेंट हुआ एएम नाथ। धर्मशाला :  पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुख की सरकार ने एक से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

12वीं की परीक्षा परिणामों में ऊना ज़िला की धूम : स्टेट टॉपर सहित ज़िले के 13 छात्र मेरिट सूची में शामिल

रोहित जसवाल।  ऊना, 17 मई। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित जमा दो (कक्षा 12वीं) के परीक्षा परिणामों में ऊना ज़िले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में धूम मचाई है ।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पांगी में पहाड़ी से पत्थर गिरने से 43 वर्षीय व्य​क्ति की दर्दनाक मौ

एएम नाथ। पांगी (चम्बा) : जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी में एक व्य​क्ति के सिर पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से मौत हो गई हे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 43 वर्षीय...
Translate »
error: Content is protected !!