प्रधानमंत्री जीएसटी कम कर राहत दे रहे हैं तो मुख्यमंत्री टैक्स पर टैक्स लाद रहे हैं : जयराम ठाकुर

by

अतिरिक्त वस्तु कर वापस लेकर प्रदेशवासियों को आपदा में राहत दे सरकार

नेस्ट जैनरेशन जीएसटी देशवासियों को प्रधानमंत्री का सबसे बड़ा तोहफा

जिन वस्तुओं का यूपीए सरकार 30% टैक्स लेती थी आज ज्यादातर 5% के दायरे में हैं

एएम नाथ। सोलन : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सोलन का दौरा कर नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म संगोष्ठी को संबोधित किया। अपनी यात्रा के दौरान वह सर्वप्रथम माता माँ शूलिनी देवी दरबार पहुंचे और पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की।

इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बहुत लंबे समय बाद देश को इतना मजबूत नेतृत्व मिला है। यह हम देशवासियों का सौभाग्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शासन काल भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शितायुक्त, जनहित के लिए समर्पित है। 11 साल का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियां से भरा रहा है। मोदी सरकार हर दिन देशवासियों को राहत देने का काम करती है जबकि हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार टैक्स का बोझ डालकर प्रदेशवासियों को हर दिन परेशान करती है।

जब प्रधानमंत्री ने नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी लागू करके देशवासियों को कर से राहत दी तो हिमाचल प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन वाली सुख की सरकार ने रातों रात चुपके एडिशनल गुड्स टैक्स यानी एजीटी बढ़ाकर 16 रुपए कर दिया। जिससे सीमेंट छह रुपए महंगा हो गया। यह फैसला 15 सितंबर की कैबिनेट बैठक में ही गुपचुप तरीके से किया गया। हैरानी की बात यह है कि मीडिया ब्रीफिंग में सरकार के प्रतिनिधि ने इसका जिक्र भी नहीं किया। एक तरफ प्रदेश में मोदी सरकार सीमेंट के दाम में ₹40 की कमी करती है तो सुक्खू सरकार 6 रुपए की वृद्धि कर देती है। आपदा ग्रस्त प्रदेश वासियों को राहत देने के लिए हिमाचल सरकार तत्काल एजीटी वापस ले। टैक्स लादकर सरकार चलाने का फार्मूला मुख्यमंत्री को बंद करना होगा।


जनसभा को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि यूपीए की मनमोहन सिंह सरकार में जो देश और प्रदेश के लोगों को जिन वस्तुओं पर 30% टैक्स देना पड़ता था वह वस्तुएं आज 5% टैक्स के दायरे में आ रही हैं। यूपीए के कार्यकाल में पेंट, डिटर्जेंट, शैंपू,कॉफी, टूथपेस्ट, मिनरल वाटर, कॉस्मेटिक जैसे रोजमर्रा के सामानों पर 30% का टैक्स लगाया जाता था लेकिन नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी में इन पर 5% टैक्स ही लग रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश की सुक्खू सरकार जन विरोधी सरकार है। नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी से पूरे देश के लोग खुश हैं सिर्फ कांग्रेस के नेता दु:खी हैं। जबकि कांग्रेस के केंद्रीय नेता अलग ही राग अलाप रहे हैं।


जयराम ठाकुर ने कहा कि नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी देशवासियों को सरकार द्वारा दिया गया अब तक का सबसे बड़ा तोहफा है। इस जीएसटी के सुधार लागू होने के बाद से चार पहिया वाहन की खरीद पर भी कम से कम 50 हजार और मोटरसाइकिल खरीदने पर भी कम से कम 10 हजार रुपए की बचत हो रही है। कैंसर, थैलेसीमिया जैसी जानलेवा बीमारियों में प्रमुखता से इस्तेमाल होने वाली 31 दवाओं जीएसटी के दायरे से बाहर रखा गया है। घरेलू जरूरतों में इस्तेमाल होने वाले ज्यादातर प्रोडक्ट 5% या फिर जीरो प्रतिशत जीएसटी के दायरे में आए हैं। 28% जीएसटी ब्रैकेट में आने वाली 90% वस्तुएं 18% के ब्रैकेट में रखी गई है और 12% के दायरे में आने वाली 99% वस्तुओं को 5% रखा गया है। यह बहुत बड़ी राहत देशवासियों को दी गई है। जीएसटी के साथ ही मोदी सरकार ने आयकर की सीमा को बढ़ाकर 12 लाख 75 कर दिया है।

इन दोनों सुधारो से ही देशवासियों को हर साल ढाई लाख करोड रुपए की बचत होगी।इस मौके पर उनके साथ भाजपा उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉ. राजीव सैजल, पूर्व विधायक गोविंदराम, पूर्व विधायक लखविंदर राणा, भाजपा उपाध्यक्ष रशिम धर सूद, जिला अध्यक्ष रतन पाल, प्रत्याशी डॉ. राजेश कश्यप सफेद अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्र सरकार ने हिमाचल को दी सुदृढ़ सड़क व पुल नेटवर्क की बड़ी सौगात : सांसद कंगना रनौत

मनाली–लेह सामरिक मार्ग पर चार नए पुलों से सेना व पर्यटन दोनों को मिलेगा नया संबल एएम नाथ। शिमला : भाजपा की सांसद कंगना रनौत ने केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश के लिए किए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- स्वास्थ्य विभाग में 2,700 पदों को भरने की प्रक्रिया जारी

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय टास्क फोर्स की दो दिवसीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में देशभर के क्षय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भूस्खलन के कारण 7 मकान क्षतिग्रस्त : प्रभावित परिवारों को राहत शिविरों में किया शिफ्ट

ज्वाली : ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत कोटला में भारी बरसात व भूस्खलन के कारण 7 मकान क्षतिग्रस्त। घरों में भारी मलवा भरा। प्रशासन द्वारा सभी क्षतिग्रस्त मकानों को खाली करवा कर प्रभावित परिवारों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डिप्टी मुख्यमंत्री अग्निहोत्री ने शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के मंदिर के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप करने और मंदिर की व्यवस्था में इनोवेशन लाने के निर्देश दिए

ऊना : हिमाचल में स्थित मशहूर शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके लिए डिप्टी मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि अधिकारियों को इंफ्रास्ट्रक्चर...
Translate »
error: Content is protected !!