प्रधानमंत्री मोदी के भाषणों के ट्रांसलेटर को बेहोश कर 10 लाख रुपये चुराए : सेक्टर 93 में हुई इस घटना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया

by

नोयडा :   नोएडा में हुई सनसनीखेज घटना ने हड़कंप मचा दिया है। यहां रहने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषणों के ट्रांसलेटर (अनुवादक) को बेहोश करके एक महिला व उसका पति घर के अंदर से 10 लाख रुपये चुरा लिए।  यह घटना थाना फेस 2 में स्थित सेक्टर 93 की सिल्वर सिटी सोसायटी की है। नोएडा के CC है। नोएडा के फेज 2 थाने की पुलिस ने इस मामले की एफआईआर दर्ज की है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

नशीला दूध पिलाकर वारदात को दिया अंजाम :   नोएडा के सेक्टर 93 में रहने वाले रामकुमार ने फेज 2 थाने में एक एफआईआर दर्ज कराई है। रामकुमार पीएम नरेंद्र मोदी समेत अनेक बड़ी हस्तियों के लिए ट्रांसलेटर (अनुवादक) का काम करते हैं। रिपोर्ट में रामकुमार ने कहा है कि उनके घर सिल्वर सिटी सेक्टर 93 नोएडा में काम करने वाली घरेलू सहायिका सोनिया खान व उसका पति हाफिज उन्हें नशीला दूध पिलाकर घर के अंदर लॉकर में रखे 10 लाख रुपये लूट ले गए। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित रामकुमार ने बताया कि वे अधिकतर समय उत्तरखंड के रुड़की शहर में रहते हैं। नोएडा के सेक्टर 93 स्थित सिल्वर सिटी सोसायटी में उनका फ्लैट है। इस फ्लैट में वे कभी-कभी आकर रुकते हैं। जब वे नोएडा के फ्लैट में आते हैं, तों वर्षों से घर का कामकाज कर रही घरेलू सहायिका को बुला लेते हैं।

13 अगस्त को आए थे रुड़की से फ्लैट पर  :  उन्होंने बताया कि 13 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल के लिए उन्हें साथियों के साथ दिल्ली जाना था। एंट्री का पास भी उनकी कार पर लगा हुआ था। रोज की तरह वह सुबह उठे, तो एक घरेलू सहायिका घर की साफ-सफाई कर चली गई थी। वहीं, दूसरी घरेलू सहायिका सोनिया सुबह नौ बजे खाना बनाने के लिए आई। सोनिया ने मदद के लिए पति हाफिज को भी बुला लिया। सोनिया ने करीब 10 बजे रामकुमार को दूध दिया। दूध पीने के बाद रामकुमार की तबीयत खराब होने लगी। इस वजह से वह फुल ड्रेस रिहर्सल कार्यक्रम में नहीं गए। उन्होंने अपनी कार साथियों को दे दी।

नशे के ओवरडोज से बिगड़ी तबियत :   करीब तीन बजे जब उनकी तबीयत और बिगड़ने लगी, तो उनके साथियों ने अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि नशे का ओवरडोज लेने से तबीयत बिगड़ी है। रात में रामकुमार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। 14 अगस्त की सुबह कमरे में सामान इधर-उधर बिखरा देखकर उन्होंने लॉकर खोला। उसमें से 10 लाख रुपये गायब थे। शक होने पर सोनिया और हाफिज को फोन मिलाया, तो नंबर बंद मिले। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर घरेलू सहायिका और उसके पति की तलाश शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राष्ट्रीय भगवा सेना के उप-प्रधान पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग : नकाबपोश हमलावर बाइक पर सवार होकर आए

अमृतसर :    राष्ट्रीय भगवा सेना के उप-प्रधान प्रवीन कुमार पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की। बदमाशों ने तीन गोलियां चलाई। एक गोली प्रवीण के कंधे में लगी, जिससे वह घायल हो...
article-image
पंजाब

शहीदों की धरती चप्परचिड़ी पर डंपिंग ग्राउंड और कचरा प्रसंस्करण संयंत्र का मामला : जत्थेदार साहिब का साफ कहना कि “सिख पंथ आपके साथ खड़ा है” ने संघर्ष में नई ऊर्जा कर दी पैदा : जॉइंट एक्शन कमेटी

मोहाली (अभिषेक पराशर) : जॉइंट एक्शन कमेटी मोहाली द्वारा श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज के नाम पर  शहीदों की धरती चप्परचिड़ी पर डंपिंग ग्राउंड और कचरा प्रसंस्करण संयंत्र प्रशासन...
article-image
पंजाब

किसान आंदोलन-02 : शंभू बॉर्डर पर बुजुर्ग किसान का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

शंभू बॉर्डर :  पंजाब और हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन चल रहा है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि इस प्रदर्शन के बीच एक बुजुर्ग किसान की...
article-image
पंजाब

कुल हिंद किसान सभा ने त्रिपुरा के लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए भाजपा सरकार का पुतला फूंका: मट्टू

गढ़शंकर। कुल हिन्द किसान सभा के कार्यकर्ताओं द्वारा गढ़शंकर मैं प्रदर्शन करते हुए त्रिपुरा के लोगों विशेषकर आदिवासी महिलाओं पर अमानवीय अत्याचार, हत्या, बलात्कार जैसी घटनाएँ भाजपा के गुंडों द्वारा सत्ता के तहत की...
Translate »
error: Content is protected !!