प्रधानमंत्री सूर्या घर योजना के तहत लाभार्थी करवाएं पंजीकरण

by
सोलन : डाक मण्डल सोलन के अधीक्षक राम देव पाठक ने जानकारी दी कि नवीन और नवीनीकरण ऊर्जा मंत्रालय (एम.एन.आर.ई) के निर्देशानुसार घर-घर जाकर डाक विभाग के माध्यम से प्रधानमंत्री सूर्या घर योजना के तहत ज़िला सोलन और सिरमौर के 26500 विद्युत उपभोक्ताओं का सर्वेक्षण किया जाएगा।
राम देव पाठक ने कहा कि इस योजना के तहत 0-150 यूनिट मासिक विद्युत उपभोग के लिए उपयुक्त रूफ टॉप सोलर प्लांट क्षमता 1-2 किलोवाट के लिए 30 हजार से 60 हजार रुपए तक अनुदान का प्रावधान है। 150-300 यूनिट मासिक विद्युत उपभोग के लिए उपयुक्त रूफ टॉप सोलर प्लांट क्षमता 2-3 किलोवाट के लिए 60 हजार से 80 हजार रुपए तक का अनुदान तथा 300 से अधिक मासिक विद्युत उपभोग के लिए उपयुक्त रूफ टॉप सोलर प्लांट क्षमता 3 किलोवाट से अधिक के लिए 78 हजार रुपए का अनुदान का प्रावधान है।
उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ता पत्रवाहनों, सहायक शाखा डाकपालों, ग्रामीण डाक सेवकों से सम्पर्क स्थापित कर अपना पंजीकरण करवा सकते है। उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नौतपा के बीच हिमाचल रहेगा ठंडा : गिरेंगे ओले, 3 दिन आंधी और बारिश की चेतावनी

एएम नाथ । शिमला : 28 से 30 मई के बीच हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी के साथ बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कुछ...
हिमाचल प्रदेश

शिकायत निवारण समिति में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की हुई अनदेखी को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया : प्रतिभा सिंह

कुल्लू : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि शिकायत निवारण समिति में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की हुई अनदेखी को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया है। उन्हें समिति में शामिल करना बहुत जरूरी है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विश्व शीतकालीन खेलों के पदक विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा: मुख्यमंत्री सुक्खू

विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेलों के एथलीट दल को दी शुभकामनाएं एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इटली के ट्यूरिन में 7 से 16 मार्च, 2025 तक आयोजित किए जा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

26 साल की युवती की गोलियां मारकर हत्या : युवती से शादी करना चाहता था हत्यारा युवक

 खडूर साहिब :  जम्मू-कश्मीर राजस्थान नेशनल हाईवे पर युवती नवरूप कौर (26) की गोलियां मारकर शनिवार की रात को हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी अतुल सोनी, जगजीत सिंह व...
Translate »
error: Content is protected !!