प्रधानमंत्री से अलग होने के बाद उनकी पत्नी जशोदाबेन अभी कहां रहती…….कहां रहती , क्या करती जानिए !!

by

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 17 सितंबर को अपना 74वां जन्मदिन मनाएंगे। उनके जन्मदिन को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं। पीएम मोदी अक्सर अपनी पत्नी को लेकर कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों के निशाने पर रहते हैं। प्रधानमंत्री से अलग होने के बाद उनकी पत्नी अभी कहां रहती हैं, क्या करती हैं, यह जानने के लिए लोग उत्सुक रहते हैं।

तीन साल में हो गए अलग :  बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी की 1968 में जशोदाबेन से शादी हुई थी। दोनों महज तीन साल ही साथ में रहे और अलग हो गए। शादी के समय जशोदाबेन की उम्र 17 साल और पीएम मोदी की उम्र 19 साल थी। पीएम मोदी ने अपनी पत्नी को उनके मायके छोड़ दिया था। पीएम ने 1987 में जशोदाबेन को तलाक देने का निर्णय लिया। हालांकि ये हो नहीं पाया।

कैसे करती हैं गुजर बसर :   पीएम मोदी की शादी गुजरात के उंझा के ब्रह्मवाड़ा गांव में हुआ था। कहा जाता है कि पीएम की दो दिनों तक इस गांव में बारात रुकी थी। उनकी पत्नी उनसे अलग होने के बाद अपने मायके वापस आ गईं और माता-पिता- भाई के साथ रहने लगी। उन्होंने उंझा के ही एक स्कूल में पढ़ाया। वो अब रिटायर्ड शिक्षिका हैं और पेंशन से मिलने वाले पैसों से अपने गुजर बसर करती हैं। उंझा में वो अपने छोटे भाई अशोक मोदी के साथ रहती हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*हरोली को दी 81 करोड़ की पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं की उपमुख्यमंत्री ने सौगात : 75 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी ‘उठाऊ पेयजल योजना बीत एरिया फेज-दो’ का शिलान्यास किया*

पेयजल और सिंचाई सुविधाओं के उन्नयन में निर्णायक काम कर रही है सरकार : मुकेश अग्निहोत्री* हरोली विस के लिए 100 करोड़ की नई सिंचाई योजना स्वीकृत, 175 करोड़ की भभौर साहिब–पोलियां बीत योजना...
article-image
पंजाब

श्री आनंदपुर साहिब सराय मामले में बलतेज पन्नू ने SGPC से मांगे जवाब : सराय रजिस्टर, ₹1 लाख की मदद और महिला के लंबे समय तक ठहरने पर उठाए सवाल

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने श्री आनंदपुर साहिब सराय मामले को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने SGPC प्रधान हरजिंदर सिंह...
हिमाचल प्रदेश

सेना भर्ती रैली बिलासपुर के लुहणु खेल मैदान में 3 से 9 सितम्बर तक

ऊना, 22 अगस्त – अग्निपथ योजना के तहत सेना भर्ती रैली ऊना, हमीरपुर व बिलासपुर जिला के लिए 3 से 9 सितम्बर तक बिलासपुर के लुहणु खेल मैदान में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजीव गांधी स्टार्टअप योजना चरण-दो में युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार: बाली

  · धर्मशाला 08 जनवरी। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु के नेतृत्व में युवाओं को सशक्त बनाने व स्वच्छ ऊर्जा पहल को आगे बढ़ाने के...
Translate »
error: Content is protected !!