प्रभु यिशु मसीह ने दुनिया को एकता और शांति का दिया पैगामः डा. रमन घई

by
येरुशलम चर्च में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमिस पर्व
होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  येरुशलम चर्च होशियारपुर में क्रिसमिस का पर्व का आयोजन पास्टर एमएलए की अगुवाई व पंजाब क्रिसचन फ्रंट के अध्यक्ष लारेंस मसीह की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर समूह ईसाई भाईचारा व नगर निवासियों ने धूमधाम से प्रभु यिशु मसीह के जन्मदिन का पर्व मनाया। इस मौके पर यूथ सिटीजन कौंसिल के प्रदेश अध्यक्ष डा. रमन ने कहा कि प्रभु यिशु मसीह ने पूरी दुनिया को एकता और शांति का पैगाम दिया तथा उन्होंने हम सभी को प्यार के साथ मिलजुलकर रहने व अन्याय के खिलाफ लड़ने की शिक्षा दी। डा. रमन घई ने कहा कि प्रभु यिशू मसीह ने जिस तरह दुनिया में लोगों को रोशनी दिखाई, उससे आज करोड़ों लोग प्रेरित होकर अपना जीवन शांति व सुखमय व्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने प्रभु यिशु के जन्मदिन की समूह इलाका निवासियों को बधाई देते हुए कहा कि पूरे वर्ष में पढ़ाई व खेलों में अव्वल रहने वाले बच्चों को हर क्रिसमिस पर्व पर विशेष तौर पर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर क्रिसचन फ्रंट पंजाब के अध्यक्ष लारेंस चौधरी ने समूह इलाका निवासियों को क्रिसमिस पर्व की बधाई देते हुए उन्हें प्रभु यिशु मसीह के दिखाये मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि प्रभु यिशु ने हमें जो जीवन दिया है उसे हम सभी को अच्छे कार्यों में तथा प्रभु भक्ति में लगाकर अन्य जरुरतमंदों की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें मानव जीवन में आकर प्रभु ने लोगों को प्रभु मार्ग पर चलने के लिए राह दिखाने के लिए भेजा है तथा हम सभी को प्रभु की दी शिक्षा पर चलकर अपने जीवन को सुखमय बनाना चाहिए। इस अवसर पर अन्य के अलावा पास्टर विक्की मसीह, पास्टर राहुल, विकास कुमार, पंकज, मनी, दलवीर, अनेजा, अभिषेक, गुरप्रीत, इंद्र, जोगिंदर, सुरिंदर व सैकड़ों प्रचारक एवं प्रभु प्रेमी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी  ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ की बैठकें

गढ़शंकर, 27 जून: गढ़शंकर हलके से विधायक और विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने पंजाब मंडी बोर्ड, पंचायत विभाग, खाद्य आपूर्ति, पानी और जनस्वास्थ्य समेत हलके से संबंधित विभिन्न विभागों के...
article-image
पंजाब

पांच दिवसीय 13वां फूटबाल टूर्नामैंट व एथ्लैटिक मीट 25 से

गढ़शंकर। शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह फूटबाल क्लब की ओर से 25 नवंबर से 29 नवंबर तक 13वें फूटबाल टूर्नामैंट व एथ्लैटिक मीट का आयोजन गढ़शंकर में करवाया जा रहा है। टूर्नामैंट के दौरान एक्स...
article-image
पंजाब

कैप्टन भाजपा में होंगे शामिल : कैप्टेन का यह शो फीका रहेगा या शानदार ,चर्चायों का बाज़ार गर्म

चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह 19 सितंबर को भाजपा में शामिल होंगे। उनके करीबी पंजाब केआधा दर्जन पूर्व मंत्रियो व विधायकों सहित मौजूदा व पूर्व मेयरौ की भाजपा में शमिल...
article-image
पंजाब

डब्बी बाजार को हैरीटेज स्ट्रीट बनाने की प्रक्रिया पर जल्द होगा कार्य: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने डब्बी बाजार में फायर ब्रिगेड की ओर से डाली जाने वाली पाइप लाइन की करवाई शुरुआत, तंग बाजार होने के कारण आग जैसी घटनाओं पर काबू पाने के लिए डाली जा...
Translate »
error: Content is protected !!