प्रवासी मजदूर की हत्या कर गढ़ी मानसोवल के जंगल में हत्यारों ने शव फेंका : मोबाइल कॉल डिटेल और लोकेशन की सीडीआर से पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी

by

गढ़शंकर  : उपमंडल गढ़शंकर के अंतर्गत पड़ते बीत इलाके के गांव गढ़ी मानसोवल के जंगल में एक प्रवासी मजदूर के सिर, चिहरे और गले  पर पत्थर और तेजधार हथियार मार कर हत्या कर दी गई है । शव के पास पड़ी किट में से  मिले आधार कार्ड और मोबाइल से शव की पहचान की गई है । जिसके बाद मृतक प्रवासी मजदूर के परिजनों को बुआलया गया है।  उनके आने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जायेगा ।
हिमाचल प्रदेश में पड़ते शराब के ठेके के पीछे कुछ दूरी पर पंजाब के गांव में पड़ते गढ़ी मानसोवल के जंगल में पड़े शव की गांव गढ़ी मानसोवल के जरनैल सिंह जैला ने  सूचना पुलिस को दी।  जिस पर एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह नागरा पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है । प्रवासी मजदूर के सिर और चिहरे पर पत्थरों से और गले पर किसी हथियार हमला कर अज्ञात हत्यारों ने उसकी हत्या की हुई है। चिहरे पर घावों के कारण उससे पहचान पाना मुश्किल था । लेकिन शव के पास पड़ी किट में से मिले आधार कार्ड मुताबिक मृतक प्रवासी मजदूर अशोक कुमार पुत्र स्कूब परशाद निवासी लखनौर बारी, लखनौर मयुं , उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई। जिसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों से सम्पर्क कर उन्हें बुलाया है।   प्रवासी मजदूर  पुलिस उसके पास से मिले मोबाइल के कॉल डिटेल और लोकेशन की सीडीआर निकलवा ली है।  पुलिस अब हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए कॉल डिटेल और लोकेशन के जरिए हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।  जानकारी मुताबिक मृतक अशोक कुमार गोया में काम करता था।  यहाँ कुछ दिन पहले ही आया होगा और किस काम के लिए यहाँ आया और किसके पास आया था।  यह सभी कुछ काल डिटेल से मिलने की पुलिस को संभभाबना है।
एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह नागरा ने बताया कि मृतक अशोक कुमार के परिजन आ रहे है उनके आने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जायेगा। गढ़ी मानसोवल के जरनैल सिंह जैला के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल एंड लोकेशन की सीडीआर अभी आई है , उसके आधार पर अब आगे की जाँच कर हत्यारों को शीध्र पकड़ लिया जायेगा।
फोटो :  मृतक अशोक का जंगल में पड़ा शव और उसकी फाइल फोटो।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सड़क सुरक्षा और परिवहन के खतरों से बचाव को लेकर हुआ मंथन : चेलियां में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का एडीएम ने किया शुभारंभ

एएम नाथ। धर्मशाला, 20 मई :  एडीएम शिल्पी बेक्टा ने कहा कि सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए आम जनमानस को जागरूक करना अत्यंत जरूरी है। मंगलवार को चेलियां में सड़क सुरक्षा एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ओस्लो में भारतीय दूतावास पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष पठानिया : हिमाचल के लिए सहयोग पर चर्चा

शिक्षा, पर्यटन, हरित ऊर्जा और सतत विकास में सहयोग की संभावनाओं पर मंथन; धार्मिक-सांस्कृतिक पर्यटन को विदेशों में बढ़ावा देने का आग्रह एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने अपने...
article-image
पंजाब

पुलिस ने 16 किलो हेरोइन की बरामद….पाकिस्तान से आती थी खेप, 2 ग्रिफ्तार

तरनतारन। पाकिस्तान बैठे समग्लरों से राबता बनाकर हेरोइन की खेप मंगवाकर राज्य भर में सप्लाई करने वाले अंतर्राष्ट्रीय तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को जम्मू-कश्मीर-राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग पर नाकाबंदी दौरान गिरफ्तार किया गया। थाना...
Translate »
error: Content is protected !!