प्रवासी महिला मजदूर की हत्या : महिला के पति ने लोहे की राड और कैंची मार कर हत्या कर अरोपी पति फरार

by

गढ़शंकर : गांव पनाम में खेतों में सिंचाई के टियुबवैल की मोटर पर प्रवासी महिला मजदूर का शव बरामद कर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस महिला की हत्या के आरोपी उसके पति की तलाश में जुटी है। पुलिस ने शव कबजे में लेकर सिवल अस्पताल में रखा दिया है और उसके परिवार वालों को पोस्टमार्टम करवाने केलिए इंतजार कर रही है।
हरजिंदर सिंह उर्फ खावड़ा पुत्र सेवा सिंह निवासी पनाम ने पुलिस को सूचना दी कि प्रवासी महिला मजदूर निमिया देवी उर्फ मुन्नी का शव मोटर के कमरे के अंदर पड़ा था। जिसके बाद पुलिस को हरजिंदर सिंह ने सूचित किया तो गढ़शंकर थाने के एसएचओ गुरिंद्रजीत सिंह नागरा पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। हरङ्क्षजंदर सिंह ने पुलिस का बताया कि सुमीत अपनी पत्नी के साथ हमारे गांव पनाम में मेरे पुराने घर में चार महीने से रहता था। परसों मेरे पास सुमीत आया और हिसाब कर अपना बकाया 22 हजार रूपए लेकर गया और कहा कि हम अपने घर झारखंड जा रहे है। मुझे कल सुवह पता चला कि सुमीत मेरे पास से पैसे लेने के बाद सीधा शराब के ठेके पर गया और गांव पनाम के ही सुरिंद्र की खेतों की मोटर पर सुमीत गया और उसने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। सुमीत दुारा अपनी पत्नी निमिया देवी उर्फ मुन्नी को मारपीट की घटना को गांव पनाम की ही रहने वाली सलोनी ने देखा था और सुवह मोटर से जाते हुए देखा था।
एसएचओ गुरद्रिंजीत सिंह नागरा ने तुरंत मौके पर पहुंच कर हत्या के सबूत जुटाए और गढ़शंकर थाने में सुमीत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
एसएचओ गुरिंद्रजीत सिंह नागरा : महिला की हत्या उसके पति ने की है। महिला के सिर पर और गले के ऊपर चोट के निशान है। महिला के शव के पास से लोहे की रोड और कैंची मिली है। जिससे महिला निमिया देवी उर्फ मुन्नी की हत्या उसके पति सुमीत ने की है। महिला के पहले पति का मौत होने के बाद गत चार महीने से सुमीत के साथ रह रही थी। सुमीत की काल डिटेल ले ली है और उसका फोन ट्रैस किया जा रहा है। सुमीत को जल्दी पकड़ लिया जाएगा।
फोटो : महिला का मोटर के कमरे में पड़ा शव और एसएचओ गुरिंद्रजीत सिंह नागरा और अन्य पुलिस कर्मी घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लेते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा से हुए नुकसान पर अंतर मंत्रालयीय केंद्रीय दल ने जिला अधिकारियों के साथ की बैठक :  मंडी जिला में आरंभिक तौर पर 708 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान अनुमानित- उपायुक्त

प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निर्माण एवं बहाली के कार्यों पर कर रहे ध्यान केंद्रित – डी.सी. राणा एएम नाथ। मंडी, 20 जुलाई :  मंडी जिला में बरसात के मौसम में बादल फटने, बाढ़ एवं भूस्खलन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कुल्लू के होटल में नशे की बड़ी डील करने पहुंचे पंजाब के 2 तस्कर गिरफ्तार

कुल्लू :   पुलिस ने चिट्टे के खिलाफ विशेष अभियान तेज कर दिया है। इसी के तहत कुल्लू पुलिस ने होटल में ठहरे दो नशा तस्करों को पकड़ा है। कुल्लू पुलिस की टीम ने सरवरी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

18 दिन बाद फिर महिला की मौत : अंतिम संस्कार के लिए घर ले जाने लगे- रास्ते में उसकी सांसे चलने लगी :जालंधर के एक अस्पताल में चल रहा था इलाज

हमीरपुर :   उत्तरप्रदेश के हमीरपुर जिले की एक महिला कैंसर से पीड़ित थी। जिसका इलाज पंजाब के एक अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान महिला की मौत होने पर डॉक्टरों ने परिजनों...
article-image
पंजाब

पुरानी पेंशन संरक्षण मोर्चा (पीपीपीएफ) 1 मई मजदूर दिवस पर मंत्रियों और विधायकों के घरों/कार्यालयों के सामने करेगा विरोध प्रदर्शन  

गढ़शंकर, 26 अप्रैल : राज्य के एनपीएस कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष कर रहे पुरानी पेंशन संरक्षण फ्रंट (पीपीपीएफ) ने अध्यापक नेता सुखदेव डानसीवाल, बलकार सिंह मघानिया और राजदीप सिंह की...
Translate »
error: Content is protected !!