प्रवासी श्रमिकों के राशन कार्ड बनाने के लिए 21 को खंड स्तर पर लगेंगे शिविर : ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों को सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार दिए जाने हैं राशन कार्ड

by

एएम नाथ। हमीरपुर 19 अगस्त। ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत सभी प्रवासी श्रमिकों को सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार राशन कार्ड उपलब्ध करवाने के लिए 21 अगस्त को जिला हमीरपुर के सभी विकास खंडों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे।
एडीएम राहुल चौहान ने बताया कि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निरीक्षकों को इन शिविरों की जिम्मेदारी दी गई है। वे 21 अगस्त को सुबह 10 से सायं 5 बजे तक प्रवासी श्रमिकों के कार्ड बनाएंगे। एडीएम ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक अरविंद शर्मा को इस प्रक्रिया को अतिशीघ्र पूर्ण करवाने और विभाग के सभी निरीक्षकों, पंचायत निरीक्षकों तथा संबंधित पंचायत सचिवों को विशेष शिविरों में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर राशन कार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं।
राहुल चौहान ने बताया कि विकास खंड बड़सर का शिविर ग्राम पंचायत भकरेड़ी के भवन में आयोजित किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी विभाग के निरीक्षक गौरव शर्मा मोबाइल नंबर 82195-76366 को दी गई है।
विकास खंड हमीरपुर की ग्राम पंचायत भवन बजूरी खास और ग्राम पंचायत भवन अणु कलां में भी शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी निरीक्षक रणजीत सिंह मोबाइल नंबर 70189-30968 को सौंपी गई है।
विकास खंड सुजानपुर में कृषि सहकारी सभा डोली में निरीक्षक संदीप सकलानी मोबाइल नंबर 94181-73762 प्रवासी श्रमिकों के राशन कार्ड बनवाने के लिए उपस्थित रहेंगेे।
विकास खंड नादौन की ग्राम पंचायत मंझयार में मानपुल के पास दीप स्वीट शॉप के परिसर में निरीक्षक नीना कुमारी मोबाइल नंबर 88947-61768 श्रमिकों के कार्ड बनवाएंगी।
विकास खंड टौणीदेवी के पंचायत समिति हॉल में निरीक्षक अनीष कुमार मोबाइल नंबर 70180-28626 और विकास खंड भोरंज की ग्राम पंचायत भोरंज में निरीक्षक प्रकाश चंद मोबाइल नंबर 70187-19725 राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया को पूर्ण करवाएंगे।
एडीएम ने जिला के सभी पंचायत प्रधानों से भी अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में रह रहे प्रवासी श्रमिकों को राशन कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि राशन कार्ड के लिए आवेदन पत्र के साथ श्रमिक कार्ड और आधार कार्ड की प्रतियां प्रस्तुत करनी होंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्कूल साहला के विद्यार्थियों ने विधानसभा अध्यक्ष पठानिया से की मुलाकात

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल साहला के विद्यार्थी मुलाकात के उपरांत समूह चित्र। एएम नाथ। धर्मशाला Share     
article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर में 60 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पीएम मातृ वंदना योजना की जानकारी

पात्र गर्भवती व धात्री महिलाओं का समय पर पंजीकरण सुनिश्चित करने पर जोर कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर योजना का लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश एएम नाथ। भरमौर  : महिला एवं बाल विकास विभाग,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला प्रिंसिपल के साथ बंद कमरे में रंगरेलियां मना रहा था थाना प्रभारी : पति ने रंगे हाथों पकड़ा

छत्तीसगढ़ पुलिस का एक सब इंस्पेक्टर एक महिला प्रिंसिपल के साथ बंद कमरे में रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ा गया है. इसे किसी और ने नहीं बल्कि प्रिंसिपल के पति ने ही एक्पोज किया। इसकी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीएवी स्कूल सुंदरनगर के वार्षिक उत्सव व पारितोषिक वितरण समारोह : समाज को आगे बढ़ाने का माध्यम है गुणवत्तापूर्ण शिक्षा – सांसद प्रतिभा सिंह

सुंदरनगर (मंडी), 5 दिसम्बर । सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि मजबूत शिक्षण संस्थान तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा समृद्धि का स्रोत होने के साथ ही समाज को आगे बढा़ने का माध्यम हैं। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र...
Translate »
error: Content is protected !!