प्रशासनिक कारणों से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका भर्ती के साक्षात्कार स्थगित

by

एएम नाथ। चुवाड़ी :  बाल विकास परियोजना अधिकारी चुवाड़ी धर्मवीर सिंह ने बताया कि उपमंडल भटियात और डलहौजी क्षेत्र में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए प्रस्तावित साक्षात्कार फिलहाल स्थगित कर दिए गए हैं। भटियात क्षेत्र के अंतर्गत 8 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, 26 आंगनवाड़ी सहायिका तथा आंगनवाड़ी केंद्र 2/4 बकलोह कैंट में एक-एक कैच कार्यकर्ता और कैच सहायिका के पदों के लिए 27 जुलाई 2026 को चुवाड़ी कार्यालय में साक्षात्कार होना था। वहीं, उपमंडल डलहौजी के अंतर्गत 6 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 19 आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए 31 जुलाई 2026 को साक्षात्कार प्रस्तावित था। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक कारणों के चलते दोनों तिथियों के साक्षात्कार आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिए गए हैं। आवेदन प्राप्त करने तथा साक्षात्कार की नई तिथियां शीघ्र घोषित की जाएंगी। उम्मीदवारों से विभाग की आगामी सूचना पर नजर बनाए रखने का आग्रह किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हाथों में लाल रंग का चूड़ा : युवती का नग्न अवस्था में क्षत-विक्षप्त शव पुलिया के नीचे मिला

रोहित जसवाल। गगेरट  : हिमाचल प्रदेश में एक और मर्डर हुआ है।  ऊना जिले में एक नाले में पुलिया के नीचे पुलिस को एक युवती की लाश मिली है। पुलिस को अंदेशा है कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जीएसआई ने सौंपी मंडी के आपदा प्रभावित स्थानों की सर्वे रिपोर्ट : डीसी अरिंदम चौधरी ने कहा रिपोर्ट के आधार किए जाएंगे प्रोटेक्शन कार्य, आधुनिक तकनीक का होगा इस्तेमाल

विभागों को एक हफ्ते में प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश मंडी, 30 नवंबर। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया-जीएसआई) की टीम ने मंडी जिले में बरसात में विभिन्न जगहों पर बड़े पैमाने पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश को गारंटियों का हिसाब देने के बजाय दिल्ली में रैली कर रही है हिमाचल सरकार : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, कांग्रेस नेताओं को पहले झूठी गारंटियों के नाम पर जनादेश हथियाने के लिए हिमाचल की जनता से माफी मांगनी चाहिए आपदा पर सदन में चर्चा और राहत कार्य...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘बेटी रुलाओ, बेटी सताओ और बेटियों को घर बिठाओ” : केंद्र सरकार पर रणदीप सिंह सुरजेवाला ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार की खेल नीति बन गई

नई दिल्ली :   कांग्रेस ने ओलंपिक पदक विजेता महिला पहलवान साक्षी मलिक के संन्यास की घोषणा के बाद शुक्रवार को केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि ‘बेटी रुलाओ, बेटी सताओ...
Translate »
error: Content is protected !!