प्रशिक्षण पूरा कर चुकी छात्राओं को प्रदान की डिग्री : स्वामी श्री राजेश्वरानंद भारती नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान ककीरा का दीक्षांत समारोह आयोजित

by
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की अध्यक्षता
एएम नाथ। चंबा, (ककीरा) –   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज स्वामी श्री राजेश्वरानंद भारती नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान ककीरा में आयोजित 11वें वार्षिक दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की ।
उन्होंने इस दौरान जीएनएम कोर्स 2020-23 के तहत नर्सिंग का प्रशिक्षण पूरा करने वाली छात्राओं को डिग्री प्रदान की ।
छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सों का हमेशा से महत्वपूर्ण स्थान रहा है। चिकित्सक को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है। हमारी नर्स बहनें भी देवी स्वरूप होती हैं जो निःस्वार्थ भाव से मानवता की सच्ची सेवा कर दूसरों के जीवन को खुशियों से भर देती हैं।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि स्वामी श्री हरि गिरी चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं । इसके साथ ट्रस्ट द्वारा स्वामी श्री राजेश्वरानंद भारती नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से ऐएनएम, जेएनएम तथा बीएससी नर्सिंग का प्रशिक्षण भी उपलब्ध करवाया जा रहा है।
कुलदीप सिंह पठानीयां ने विधानसभा क्षेत्र भटियात में चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों तथा प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र भी अपने संबोधन में किया।
इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष का संस्थान में पधारने पर प्रबंधन एवं छात्राओं ने जोरदार स्वागत किया।
संस्थान की छात्राओं ने इस दौरान उत्कृष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब समा बाँधा। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को 26100 की धनराशि देने की भी घोषणा की ।
इस दौरान प्रशिक्षण पूरा कर चुकी नर्सिंग छात्राओं को सत्य निष्ठा की शपथ भी दिलाई गई ।
इस अवसर पर एसडीएम पारस अग्रवाल,संस्थान के अध्यक्ष राजन भाई पटेल, प्रधानाचार्य डॉ कांता कुमार, रजिस्ट्रार एचपीएनआरसी शशि शर्मा, ट्रस्ट के सदस्य तरूण मल्होत्रा और देवेंद्र महाजन, विभिन्न विभागों के अधिकारी साहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक नीरज नैय्यर ने रावमापा बाट के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में नवाजे होनहार : विद्यार्थियों में अनुशासन और सभ्यता बेहद जरूरी : नीरज नैय्यर

लोगों की सुनी समस्याएं, किया निपटारा एएम नाथ। चंबा :  विधायक नीरज नीरज नैय्यर ने रावमापा बाट के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डीजीपी समेत 3 आईएएस अधिकारियों पर हाईकोर्ट ने लगाया 2 लाख का जुर्माना

चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब में मोडिफाई किए वाहनों के खिलाफ ढिलाई बरतने के मामले में सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने पंजाब के डीजीपी गौरव यादव और तीन आईएएस अधिकारियों-प्रदीप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश को गारंटियों का हिसाब देने के बजाय दिल्ली में रैली कर रही है हिमाचल सरकार : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, कांग्रेस नेताओं को पहले झूठी गारंटियों के नाम पर जनादेश हथियाने के लिए हिमाचल की जनता से माफी मांगनी चाहिए आपदा पर सदन में चर्चा और राहत कार्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से लोकसभा प्रत्याशी आनंद शर्मा मां कालीबाड़ी का आशीर्वाद लेकर चुनावी रण के लिए कांगड़ा रवाना

एएम नाथ। शिमला : आज शिमला में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से लोकसभा प्रत्याशी आनंद शर्मा मां कालीबाड़ी का आशीर्वाद लेकर चुनावी रण के लिए कांगड़ा रवाना हो गए हैं। शिमला...
Translate »
error: Content is protected !!