प्रसिद्ध साहित्यकार रामलाल पाठक ने डीसी बिलासपुर को भेंट की चर्चित पुस्तक ‘लोकगीतों में जनजीवन’

by
डीसी बोले जिला की लोक संस्कृति, लोकपरंपराओं और संस्कृति संरक्षण की दिशा में सराहनीय प्रयास
एएम नाथ । बिलासपुर, 09 दिसंबर : वरिष्ठ साहित्यकार रामलाल पाठक ने अपनी चर्चित पुस्तक ‘लोकगीतों में जनजीवन’ मंगलवार को उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार को भेंट की। इस अवसर पर उपायुक्त ने पुस्तक के लिए रामलाल पाठक की सराहना करते हुए इसे लोक संस्कृति, लोकपरंपराओं और संस्कृति संरक्षण की दिशा में किया गया सराहनीय और उत्कृष्ट प्रयास बताया।
उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि यह पुस्तक बिलासपुर जिला सहित हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक जड़ों को समझने में महत्वपूर्ण योगदान देगी। उन्होंने कहा कि ‘लोकगीतों में जनजीवन’ पुस्तक युवाओं को पारंपरिक लोकगीतों, लोकनृत्यों और लोककथाओं से अवगत कराते हुए उन्हें अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का अनूठा माध्यम बनेगी। उन्होंने कहा कि संस्कृति और लोक परंपराओं को आने वाली पीढिय़ों तक पहुंचाना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है, और इस दिशा में रामलाल पाठक का प्रयास प्रेरणादायक और अनुकरणीय है।
राहुल कुमार ने कहा कि इस पुस्तक में शामिल कहानियां, लोकगीत, नाट्य विधाएं और सांस्कृतिक तथ्य न केवल युवाओं को अपनी प्राचीन लोक संस्कृति से परिचित कराएंगे, बल्कि नई पीढ़ी को इसे संरक्षित और आगे बढ़ाने की प्रेरणा भी देंगे। उन्होंने कहा कि रामलाल पाठक ने कठिन परिश्रम और शोध के माध्यम से जिला की सांस्कृतिक पहचान को संजोने का कार्य किया है, जो प्रशंसा योग्य है।
पुस्तक की विशेषता
‘लोकगीतों में जनजीवन’ पुस्तक बिलासपुर की प्राचीन सांस्कृतिक पहचान को एक जीवंत दस्तावेज के रूप में प्रस्तुत करती है। पुस्तक में जन्म संस्कार गीत, विवाह संस्कार गीत, लोकनाट्य शैली दहाजा, मोहना गीत, गंभरी देवी की जीवनी, गुग्गा गाथा, फूला चंदेल के पारंपरिक लोक नृत्य और हिमाचली बोलियों का विस्तृत संग्रह शामिल है। यह पुस्तक लोक जीवन, लोक आस्था और पारंपरिक लोककला का प्रमाणिक अभिलेख है, जो इसे शोधार्थियों, युवाओं और संस्कृति प्रेमियों के लिए महत्वपूर्ण बनाती है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर खुले मन से करें आर्थिक सहयोग : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा : जिला मुख्यालय चंबा में आज सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया। इस मौके पर सैनिक कल्याण विभाग ने उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा के अलावा उपायुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

19 वर्षीय युवक ने ईट मारकर अपनी माँ की हत्या कर दी : मां ने युवक को खिड़की से पेशाव करने से रोका था

हमीरपुर : जिला हमीरपुर के गांव करोहता खिड़की में से पेशाव करने से रोकने पर 19 वर्षीय युवक ने अपनी मां पर ईट से हमला मार हत्या कर दी। पुलिस में युवक को हिरासत में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में 1 किलो 402 ग्राम चरस के साथ चुराह की महिला गिरफ्तार

एएम नाथ। चम्बा : चम्बा पुलिस की एसआईयू टीम ने चंबा-तीसा मार्ग पर कंदला में नाकाबंदी के दौरान एक महिला को 1 किलो 402 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। महिला की पहचान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संकट टला : हिमाचल प्रदेश की 153 मिनी आँगनबाड़ियां हुई अपग्रेड

एएम नाथ। चम्बा :   केंद्रीय महिला और बाल विकास राज्य मन्त्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने काँगड़ा के लोकसभा सदस्य डॉक्टर राजीव भारद्वाज को संसद में बताया की हिमाचल प्रदेश की 153 मिनी आँगनबाड़ियों को...
Translate »
error: Content is protected !!