प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए हिम गौरव आई टी आई में एनडीआरएफ द्वारा कार्यशाला आयोजित

by

एनडीआरएफ की टीम ने आई टी आई की वर्कशॉपों का निरीक्षण कर सुरक्षा मापदण्डों का लिया जायजा

 ऊना l 17 अक्तूबर   :  प्राकृतिक आपदा के समय में घवरांए नहीं वल्कि उनका मुकावला करके आप व अपने साथियों का जीवन वचांए यह अहवाहन शुक्रवार को राष्ट्रीय आपदा मोचन वल  (एनडीआरएफ) द्वारा हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ में लगाई गई कार्यशाला में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे सहायक सैनानी सन्तोष कुमार ने उपस्थित छात्र छात्राओं से किया। उन्होने वताया कि पूरे भारत वर्ष में अर्न्तराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनिकरण सप्ताह मनाया जा रहा है। इसमें सभी को अपने हदया को पुनः गति देने के गुर वताए जा रहे हैं और वहीं सभी शपथ ले रहे हैं कि हमें अपना व अपनों का जीवन वचाने के लिए हमेशा तत्पर रहना है। कार्यशाला में एनडीआरएफ की टीम ने हिम गौरव के छात्र छात्राओं को विभिन्न प्रकार की  प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के गुर वताए वहीं भुकम्प, वाढ़ और अग्निकांड में वचाव के उपायों की भी जानकारी दी। इसके अतिरिक्त आपातकालीन स्थिति में प्राथमिक उपचार, तत्वरित रेस्क्यू और वचाव उपकरणों जैसे लाईफ जैक्ट  आदि के प्रयोग की विधि से रूवरू करवाया। कार्यशाला में एनडीआरएफ के निरीक्षक सुरजीत मिश्रा व सतीश कुमार ने कार्यशाला में छात्र छात्राओं को  प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के टिप्स देते हुए सुरक्षित जीवन जीने के उपाए वताए। वहीं हिम गौरव आई टी आई के एमडी संजय जोशी ने एनडीआरएफ की टीम द्वारा उनके कैम्पस में कार्यशाला व जागरूक कैम्प लगाने के लिए एनडीआरएफ की टीम का स्वागत किया वहीं एनडीआरएफ की टीम ने हिम गौरव आई टी आई की आधुनिक वर्कशापों का निरीक्षण कर सुरक्षा मापदण्डों का मुआयना करके छात्र हित में प्रबन्धक वर्ग को अपने सुझाव दिए। कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए हिम गौरव की प्रिंसीपल ई. अन्नया जोशी ने एनडीआरएफ टीम व छात्र छात्रओं का धन्यावाद किया। इस मौके पर हिम गौरव आई टी आई के प्रबन्धक रणवीर सिंह, ग्रुप अनुदेशक मुकेश कुमार, सुनील कुमार, नवीन कुमार, राजीव कुमार, मनोज, निशान्त व सुशान्त भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस कमिश्नर ने हाईकोर्ट से मांगी माफी, विश्वास दिलाया, भविष्य में ऐसी चूक नहीं होगी : हाईकोर्ट द्वारा गिरफ्तारी पर रोक के बावजूद याचिकाकर्ता को किया था गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस कमिश्नर ने मांगी माफी। याची ने हाईकोर्ट में अपील की और कोर्ट ने गैर जमानती वारंट पर रोक लगाते हुए...
article-image
पंजाब

केंद्र में भाजपा सरकार सांप्रदायिक कॉरपोरेट गठबंधन वाली सरकार : सुखविंदर सिंह सेखों

गढ़शंकर। सीपीआईएम की जिला कमेटी की बैठक सुभाष मट्टू की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर पार्टी के राज्य सचिव सुखविंदर सिंह सेखों विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फार्मा कंपनी में आयकर विभाग की रेड जारी : मालिक को कालका से लाई टीम

झाड़माजरी : हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी स्थित फार्मा कंपनी में पिछले 72 घंटों से अधिक समय से आयकर विभाग की रेड जारी है। शनिवार सुबह भी यहां विभाग की दबिश जारी रही।...
article-image
पंजाब

कांग्रेस से बाहर का रास्ता पूर्व विधायक हरचंद कौर को : संगरूर लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने झोंकी ताकत

चंडीगढ़ : संगरूर लोकसभा सीट पर उपचुनाव जीतने के लिए कांग्रेस ने अपनी ताकत झोंकना शुरु कर दिया है। कांग्रेस ने यहां से दलवीर गोल्डी को टिकट दी है। वह सीएम भगवंत मान से...
Translate »
error: Content is protected !!