प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री ने मंडी के देयोरी में बांटा आपदा पीड़ितों का दुख दर्द : हिमाचल की आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे केंद्र सरकार – प्रियंका गांधी

by

हर सुविधा मुहैया कराएगी सरकार – मुख्यमंत्री
मंडी, 12 सितंबर। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को मंडी जिले के द्रंग विधानसभा क्षेत्र के देयोरी गांव में आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने वहां पीड़ितों से मिलकर उनका दुख दर्द बांटा और उन्हें हिम्मत बंधाते हुए हर संभव सहायता का भरोसा दिया।
उन्होंने वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देयोरी के भवन को हुए नुकसान का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सांसद एवं प्रदेश कांग्र्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला तथा पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर व प्रकाश चौधरी उनके साथ रहे।
आपदा पीड़ितों को अपने संसाधनों से समुचित सुविधा मुहैया कराएगी प्रदेश सरकार – मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में आई आपदा में जिस भी गरीब आम आदमी का घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, हिमाचल सरकार उन्हें अपने संसाधनों से समुचित सुविधा मुहैया कराएगी। जिनके मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं, डंगे टूटे हैं अथवा पशुधन और फसल को नुकसान पहुंचा है, सरकार उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
उन्होंने बताया कि उन्होंने दिल्ली में प्रधानमंत्री से मिलकर हिमाचल की आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार प्रत्येक आपदा पीड़ितों की मदद के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने आपदा राहत कोष में उदारता से दान के लिए प्रदेशवासियों समेत सभी दानवीरों का आभार जताया।
मुख्यमंत्री ने हिमाचल के कठिन क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों की पीड़ा साझा करने और हिम्मत बढ़ाने के लिए प्रदेशवासियों की ओर से प्रियंका गांधी के प्रति कृतज्ञता जताई।
हिमाचलवासी मेरा परिवार, केंद्र सरकार के समक्ष उठाउंगी प्रदेश की आवाज -प्रियंका गांधी
वहीं, प्रियंका गांधी ने कहा कि वे हिमाचल में परिवार के एक सदस्य के नाते अपना कर्तव्य समझते हुए स्वजनों के दुख दर्द बांटने आई हैं। उनकी कोशिश है कि आपदा के कारण जो समस्याएं लोगों को आई हैं वे जल्द हल हों।
श्रीमती गांधी ने कहा कि हम सब मिलजुलकर, एकजुट होकर, एक दूसरे की मदद करके, हाथ थाम कर आगे बढ़ते हुए इस आपदा से उबरेंगे। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता जाहिर की कि यहां आते समय रास्ते में कुछ महिलाएं उनसे मिलीं तथा उन्होंने बताया कि वे पिछले 10 दिनों से श्रमदान करके सड़क बहाली के कार्य में अपना सहयोग कर रही हैं। श्रीमती गांधी ने कहा कि यह एकजुट होकर आपदा से मुकाबला करने की भावना यहां के लोगों की बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि हिमाचलवासी उनका परिवार हैं और वे केंद्र सरकार के समक्ष प्रदेश की आवाज उठाएंगी तथा जनता की मुसीबतों को हल करने का प्रयास करेंगी।
उन्होंने केंद्र सरकार से हिमाचल को राष्ट्रीय आपदा राज्य घोषित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल में हुए भारी नुकसान पर राजनीति करने के बजाए हिमाचल की उदारतापूर्वक मद्द करे ताकि अधिक से अधिक प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाई जा सके ।
उन्होंने कहा कि हिमाचल के मुख्यमंत्री तथा उनके मंत्रीमंडल के सदस्यों ने इस आपदा में दिन-रात एक करके लोगों के बीच जाकर उनका दुःख-दर्द समझा तथा उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई ।
सांसद प्रतिभा सिंह ने आपदा में केंद्र से उपयुक्त मदद न मिलने पर निराशा जताई। उन्होंने कहाकि प्रदेश सरकार अपने संसाधनों से लोगों की मदद कर रही है। केंद्र सरकार से उचित मदद मिलती तो लोगों को व्यापक स्तर पर राहत देने में सहायता होती।
पूर्व मंत्री कौल सिंह ने द्रंग विधानसभा क्षेत्र में हुए नुकसान से अवगत कराया।
इस दौरान कांग्रेस नेता व जिला परिषद सदस्य चंपा ठाकुर, कांग्रेस नेता व विधानसभा चुनाव सरकाघाट से पार्टी प्रत्याशी रहे पवन ठाकुर, डीसी अरिंदम चौधरी, एडीसी निवेदिता नेगी सहित अन्य अधिकारी तथा स्थानीय पंचायतों के प्रतिनिधि व नागरिक उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

“आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी, सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारी”. विश्व जनसंख्या दिवस पर गलुआ में कार्यक्रम का आयोजन

ऊना: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला ऊना द्वारा आज आंगनबाड़ी केंद्र गलुआ के वार्ड नंबर- 3 ऊना में जिला स्तरीय विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस बारे जानकारी देते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कारगिल युद्ध के शहीद नायकों  के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित : शहीद नायकों के शौर्य को नमन  व कृतज्ञता के लिए  ली  गई शपथ 

एएम नाथ। चंबा, 27 जुलाई : कारगिल विजय दिवस के मौके पर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज  बचत भवन  में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कारगिल युद्ध में शहीद...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गगनदीप रंधावा आत्महत्या मामला : पूर्व मंत्री भुल्लर समेत 3 के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज…जानिए FIR में क्या क्या दर्ज है !

अमृतसर, 22 मार्च :  पंजाब राज्य भंडारण निगम के डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के आत्महत्या के मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री लाल सिंह भुल्लर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस कमिश्नरेट के रणजीत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनजातीय क्षेत्र से उभरा नया चेहरा : कांग्रेस ने खेला बड़ा दांव

भरमौर-पांगी में जश्न, संगठन में नई ऊर्जा का संचार एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश की राजनीति में हालिया संगठनात्मक फेरबदल के बीच इंडियन नेशनल कांग्रेस ने जनजातीय क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करने...
Translate »
error: Content is protected !!