प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने से होगी मजबूत कांग्रेस : सुक्खू

by

एएम नाथ । शिमला, 23 नवंबर । मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वायनाड लोकसभा सीट पर प्रियंका गांधी की जीत पर खुशी जताते हुए कहा है कि उनके राजनीति में आने से कांग्रेस मजबूत होगी। सुक्खू ने शनिवार को शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि वायनाड सीट पर प्रियंका गांधी को चार लाख से अधिक वोटों से जीत मिली है जिसके लिए वह बधाई की पात्र हैं।

प्रियंका गांधी की सक्रिय राजनीति में एंट्री से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा के चुनावी नतीजों पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि लोकतंत्र में एक पार्टी हारती है और एक जीतती है। झारखंड में इण्डिया (आईएनडीआईए) गंठबंधन की सरकार बनने जा रही है जबकि महाराष्ट्र में कांग्रेस का प्रदर्शन थोड़ा खराब रहा है।

भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा जनबल से चुनी हुई सरकार को गिराने में लगी है लेकिन उसमें कामयाबी नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा निजी आक्षेप लगाकर उनकी छवि खराब करने में लगी है लेकिन मैं सत्ता में सत्ता सुख नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए आया हूं।

सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार व्यवस्था परिवर्तन से 2027 तक हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने जा रही है जिसके लिए कड़े फैसले लिए जा रहे हैं और उसके परिणाम भी दिखने लगे हैं। भाजपा महंगाई, शिक्षा के बिगड़ते स्तर और स्वास्थ्य सेवाओं पर आज बात नहीं कर रही है जबकि केंद्र के राज में मंहगाई, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की हालत बेहद खराब है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अननेचुरल सेक्स करते प्रिंसिपल और महिला टीचर का वीडियो स्टाफ ने किया था शूट : स्टूडेंट्स के परिजनों ने दिए थे पैसे

राजस्थान। चित्तौड़गढ़ के एक सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल और लेडी टीचर के ‘आपत्तिजनक’ वीडियो ने बड़ी खलबली मचा दी है. सोशल मीडिया पर सीसीटीवी फुटेज लीक होने के बाद प्रिंसिपल और लेडी टीचर को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस ने गोबर ख़रीदने की गारंटी दी थी कम्पोस्ट ख़रीदने की नहीं- क्या सरकार में बैठे लोगों को गोबर और कम्पोस्ट में फ़र्क़ नहीं पता :जयराम ठाकुर

बाक़ी गारंटियों की तरह फिर से हिमाचल के लोगों को ठगने की तैयारी में सुक्खू सरकार प्रदर्शन कर रहे वोकेशनल ट्रेनर्स से मिलने चौड़ा मैदान पहुंचे जयराम ठाकुर एएम नाथ।शिमला :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्यों डर रहा है पाकिस्तान-चौक पर भगत सिंह की प्रतिमा लगाने से ?… यहीं पर दी गई थी भगत सिंह को फांसी – कोर्ट में पहुंचा मामला, जाने किसने दायर की थी याचिका

पाकिस्तान में एक चौक का नाम भगत सिंह के नाम पर रखने और प्रतिमा स्थापित करने की याचिका को वहां की अदालत ने खारिज कर दिया है। असल में लाहौर में स्थित शादमान चौक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पास्सु में स्कूल के नए भवन के लिए डीपीआर तैयार करने के विधायक सुधीर शर्मा ने दिए निर्देश : पास्सु में शीघ्र बनेगा ओबीसी भवन: सुधीर शर्मा

धर्मशाला, 09 जनवरी। विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि सीनियर सेकेंडरी स्कूल पास्सू में नया भवन निर्मित किया जाएगा इस के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि बच्चों को पढ़ाई...
Translate »
error: Content is protected !!