प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान जयंती समारोह 26 मार्च को बद्दी में मनाया जायेगा

by

बद्दी, 17 मार्च (तारा) : सम्राट अशोक क्लब शाखा हिमाचल प्रदेश के द्वारा प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान की 2330वी जयंती समारोह बद्दी में हर साल की भांति इस साल भी आयोजित किया जाएगा ।

सम्राट अशोक क्लब भारत ,शाखा -हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रामनारायण मौर्य ने बताया कि 26मार्च वीरवार को सामुदायिक भवन हाऊसिंग बोर्ड फेस -1 साई मंदिर के पास बद्दी में बहुत ही उल्लास के साथ विश्व विजेता सम्राट अशोक महान की जयंती समारोह मनाया जायेगा ।
समारोह के मुख्य अतिथि नालंदा विश्वविद्यालय बिहार के पूर्व रजिस्टार प्रोफेसर मगधेश मौर्य होंगे ।
तथा इस अवसर पर मुख्य वक्ता सम्राट अशोक क्लब शाखा दिल्ली प्रदेश के प्रवक्ता राजेश कुशवाहा एवं कार्यक्रम के सम्मानित अतिथि भटोली कलां पंचायत के पूर्व प्रधान अच्छर पाल कौशल होंगे।
कार्यक्रम में सम्राट अशोक के शिलालेख का समाजिक और राजनीतिक महत्व पर चर्चा कि जायेगी । उन्होंने बताया कि कार्यक्रम अपराह्न 1:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक चलेगा ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

7.50 करोड़ में खरीदी जमीन : घंटे भर में हुई म्यूटेशन – फिर 58 करोड़ में DLF को बेचा…. रॉबर्ड वाड्रा से ED कर रही पूछताछ

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा से प्रवर्तन निदेशालय करोड़ों की लैंड डील और मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में पूछताछ की है. यह मामला रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला बिलासपुर में बेसहारा पशुओं और कुत्तों पर नकेल कसने की तैयारी

जिला प्रशासन ने शहरी निकायों एवं विभागों के साथ ही अहम बैठक, दिये जरूरी दिशा निर्देश एएम नाथ। बिलासपुर, 04 दिसम्बर: जिला बिलासपुर में बढ़ती बेसहारा पशुओं और कुत्तों की समस्या पर नियंत्रण स्थापित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शराब के नशे में स्कूल पहुंचने और छात्रों से मारपीट के दोषी शिक्षक को अनिवार्य सेवानिवृत्ति

शिमला/कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने अनुशासनहीनता और गंभीर कदाचार के मामले में एक सरकारी शिक्षक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे अनिवार्य सेवानिवृत्ति (Compulsory Retirement) देने के आदेश जारी किए हैं। विभागीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रैडक्रॉस को बल देने के लिए डीसी अमरजीत सिंह की विशेष पहल : 25 हजार रुपये का अंशदान करके हमीरपुर जिले के पहले संरक्षक बनें

बिझड़ी-दियोटसिद्ध क्षेत्र के लिए जिला रैडक्रॉस सोसाइटी की ओर से सौंपी एंबुलेंस हमीरपुर 16 फरवरी। जिला हमीरपुर में रैडक्रॉस सोसाइटी के कार्यों को बढ़ावा देने के लिए उपायुक्त एवं जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!