प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की हत्या, हत्या कर शव नहर किनारे फेंका‌, पुलिस ने लड़की के पिता को गिरफ्तार किया

by

माहिलपुर – रात गयारह बजे प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को पता चलने पर प्रेमिका के घरवालों ने पीट पीट कर हत्या कर दी और सबूत मिटाने के इरादे से शव को चादर में लपेट कर नहर के किनारे फेंकने की घटना माहिलपुर के ऐमा जट्टा गांव के पास सामने आई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर करवाई शुरू कर दी है।
मिरतक युवक की पहचान जसपाल सिंह पुत्र बूटा सिंह वासी मजारा डिंगरिया थाना माहिलपुर के रूप में हुई है। मिरतक के भाई राकेश कुमार ने पत्रकारों को बताया कि उसके भाई जसपाल सिंह का गांव की ही लड़की से प्रेम संबंध थे और जिसकी जानकारी उनके परिवार व लड़की के परिजनों को भी थी। उसने बताया कि सुबह जब वह सोकर उठा तो घर मे जसपाल सिंह नही था इस दौरान उसे पता चला कि ऐमा जट्टा गांव के पास नहर किनारे किसी का शव मिला है तो वह भी देखने चला गया और उसने देखा कि मिरतक उसका भाई है। उसने आरोप लगाते हुए कहा कि जसपाल सिंह की हत्या उक्त लड़की के पिता व अन्य लोगों ने मिलकर की है इसलिए इनके विरुद्ध कड़ी करवाई की जाए। एसएचओ माहिलपुर सतविंदर सिंह धालीवाल ने बताया कि राकेश कुमार पत्र बूटा सिंह के बयान पर सतनाम सिंह के विरुद्ध जसपाल सिंह की हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है और सतनाम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दो लुटेरों की हत्या करने के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार : आरोपी लुटेरों का पीछा करते हुए विधीपुर फाटक के पास पहुंचे और तीनों लुटेरों की थी हत्या

जालंधर : जालंधर ग्रामीण पुलिस ने विधीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास दो लुटेरों की हत्या करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जालंधर ग्रामीण पुलिस के एसएसपी अंगुर गुप्ता ने विस्तार...
article-image
पंजाब

मेला पंजाबियों दा’ में दिखाई दिया भांगड़े का जादू, पंजाबी संस्कृति ने वैंकूवर में बिखेरा रंग

होशियारपुर/वैंकूवर (कैनेडा)/दलजीत अजनोहा : वैंकूवर में मेला पंजाबियों दा के तहत भव्य आयोजन किया गया, जिसमें पारंपरिक पंजाबी लोक नृत्य ‘भांगड़ा’ की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम का आयोजन साबी औलख, शबाज एंटरटेनर और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2 पाकिस्तानियों की रोमांटिक बातों में फंसी महकदीप….रिवर्स हनीट्रैप से रेलवे ट्रैक ब्लास्ट की साजिश

21 वर्षीय महकदीप कौर को पहले दोस्ती और आर्थिक मदद के जरिए भरोसे में लेने का आरोप, बाद में ब्लैकमेल कर साजिश में शामिल करने का दावा गुरदासपुर/श्रीगंगानगर, 15 नवंबर। राजस्थान के श्रीगंगानगर में...
Translate »
error: Content is protected !!