प्रेमी ने होटल में बुलाकर की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या

by

अमृतसर  : थाना बी डिवीजन इलाके में स्थित शेरांवाला गेट के पास एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां खुल्लर होटल के एक कमरे में एक युवक ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान गुरमीत सिंह के रूप में हुई है, जो तरनतारन के भिखीविंड क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव महिला के परिजनों को सौंप दिया गया। बी डिवीजन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

मृतका वीरपाल कौर के भाई इंद्रजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वीरपाल कौर की शादी आठ साल पहले रसाल सिंह से हुई थी और उनके दो जुड़वां बच्चे भी हैं। शादी के कुछ समय बाद से ही वीरपाल और उसके पति के बीच झगड़े बढ़ने लगे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला गुरमीत सिंह वीरपाल के करीब आ गया और दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए। परिवार के सदस्यों ने कई बार दोनों को समझाने की कोशिश भी की, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ।

होटल में बुलाकर की हत्या :  पुलिस जांच में सामने आया है कि गुरमीत सिंह ने विश्वास में लेकर वीरपाल कौर को शेरांवाला गेट के पास स्थित खुल्लर होटल बुलाया था। होटल के कमरा नंबर 104 में आरोपी ने मौका पाकर वीरपाल का गला दबाकर हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया।

आरोपी की तलाश जारी :  वारदात की जांच के बाद पुलिस ने गुरमीत सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीमें अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही हैं और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आग का तांडव : करीब 50 झुग्गियां जलकर राख, लाखों का नुकसान

ऊना :  गांव लाल सिंघी में शनिवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पिपलीवाल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का राधे राधे, जय श्री कृष्णा के जयघोषों के साथ समापन : कथाव्यास पंडित जगमोहन दत्त शास्त्री जी ने श्रीमद भागवत कथा के अंतिम दिन सुदामा प्रसंग और परीक्षित मोक्ष की सुनाई कथा

गढ़शंकर। गांव पिपलीवाल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का राधे राधे, जय श्री कृष्णा के जयघोषों से समापन हो गया और अगले वर्ष जून महीने श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन करने का उद्घोष...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

उम्रकैद की आतंकी खानपुरिया व उसके 3 साथियों को सजा : चारों आरोपियों पर देशद्रोह, आपराधिक साजिश रचने और गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त होने के थे आरोप

मोहाली, 29 मार्च :  राष्ट्रीय जांच एजेंसी की एक विशेष अदालत ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के आतंकी कुलविंदरजीत सिंह खानपुरिया व उसके तीन साथियों जगदेव सिंह, रविंदरपाल सिंह मेहना व...
article-image
पंजाब , समाचार

फगवाड़ा के सिदक सिंह ने यूपीएससी नतीजों में 157वीं रैंक किया हासिल

फगवाड़ा।  यूपीएससी के आज घोषित हुए नतीजे में पंजाब के फगवाड़ा के सिदक सिंह ने यूपीएससी में 157वां रैंक हासिल किया है।  कारोबारी चरणजीत सिंह के पुत्र सिदक सिंह को जब आईपीएस में चयनित...
Translate »
error: Content is protected !!