प्रेस क्लब कुल्लू ने डीसी आशुतोष गर्ग को किया सम्मानित

by
कुल्लू 23 जनवरी :  सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों को लोगों तक पहुंचाने व लोगों की फीडबैक प्रशासन तक पहुंचाने में मीडिया सेतु की भूमिका निभाता है ।मीडिया की फीडबैक से प्रशासनिक मशीनरी और बेहतर कार्य कर सकती है यह बात उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने आज यहां परिधि गृह में प्रेस क्लब कुल्लू द्वारा आयोजित कार्यक्रम कही। वे यहां प्रेस क्लब ऑफ कुल्लू के साधारण अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान प्रेस क्लब ऑफ कुल्लू ने डीसी कुल्लू को बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया।
उपायुक्त कहा कि कुल्लू प्रेस पत्रकारिता के साथ साथ सामाजिक कार्य मे हमेशा अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। आपदा व कोरोना काल में भी कुल्लू मीडिया ने सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के मीडिया के साथ हमेशा ही सौहार्दपूर्ण सम्बन्ध रहे।तथा मीडिया का भी प्रशासन को हमेशा भरपूर सहयोग मिला है। उन्होंने कहा कि मीडिया से पब्लिक ओपिनियन व फीडबैक हम तक पहुंचती रही और हम उसका समाधान करने में प्रयासरत रहे।
इस अवसर पर उन्होंने प्रेस क्लब के प्रेस रूम के जीर्णोद्धार का भी शुभारंभ किया।
इस दौरान प्रेस क्लब के प्रधान धनेश गौतम ने प्रेस क्लब कुल्लू की उपलब्धियों के बारे जानकारी दी और उपायुक्त कुल्लू का भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर नगर परिषद के अध्यक्ष एवं प्रेस क्लब के हॉनरेरी सदस्य गोपाल कृष्ण महंत,उपाध्यक्ष चंदन प्रेमी,डीपीआरओ कुल्लू नरेंद्र शर्मा,पीआरओ कुल्लू जेपी प्रकाश सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

विकास कार्यों में देरी ही भ्रष्टाचार की जड़ , प्रदेश में प्रत्येक विभाग का ‘परफॉर्मेंस इंडेक्स’ होगा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्य स्तरीय ‘दिशा’ बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश शिमला : राज्य स्तरीय ‘दिशा’ बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विभिन्न केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा की।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय विद्यालय नादौन में आरंभ हुआ गाइड प्रशिक्षण शिविर

रोहित भदसाली।  नादौन 30 सितंबर। केंद्रीय विद्यालय संगठन के गुरुग्राम संभाग के भारत स्काउट एंड गाइड्स का तीन दिवसीय तृतीय सोपान गाइड प्रशिक्षण शिविर सोमवार को पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय नादौन में आरंभ हुआ। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बनेंगे 4 सैक्टर, मैजिस्ट्रेट करेंगे निगरानीः डीसी

मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था तथा भीड़ प्रबंधन पर उपायुक्त राघव शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक ऊना, : प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य प्रबंधों पर आज एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनुसूचित जाति समुदाय के अधिकारों की रक्षा और कल्याण के लिए आयोग ने किए प्रभावी कार्य : कुलदीप कुमार

डेढ़ वर्ष में मामलों में त्वरित हस्तक्षेप, प्रदेशभर में जागरूकता अभियान और प्रशासन के साथ समीक्षा बैठकों पर दिया जोर अनुसूचित जाति कल्याण के कार्यों के लिए आयोग स्कॉच अवार्ड-2026 के सेमीफाइनल में ऊना...
Translate »
error: Content is protected !!