प्रेस, पुलिस और प्रशासन द्वारा नशे के विरुद्ध युद्ध विषय पर सेमिनार करवाया – सरकारी स्कूलों में 1 अगस्त से नशा मुक्ति विषय पर पाठ्यक्रम शुरू होगा : हरजोत सिंह बैंस

by

नशा तस्करों द्वारा काली कमाई से बनाए महिलों को ध्वस्त किया जा रहा : डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर और एसएसपी गुलनीत खुराना
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले और समाज का मार्गदर्शन करने वाली हस्तियों को किया सम्मानित
नंगल – 27 जुलाई (तरलोचन सिंह) : पंजाब के सरकारी स्कूलों में 1 अगस्त से नशा मुक्ति विषय पर पाठ्यक्रम शुरू होगा। नशा मुक्त समाज बनाने के लिए पंजाब सरकार के विशेष कार्यक्रम, नशे के विरुद्ध युद्ध को जमीनी स्तर पर भारी समर्थन मिल रहा है। सरकार इस मिशन को निरंतर जारी रखेगी। यह शब्द पंजाब के शिक्षा और सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज नंगल के स्कूल ऑफ एमिनेंस में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रेस क्लब द्वारा नशे के विरुद्ध युद्ध विषय पर आयोजित सेमिनार में संबोधित करते हुए कहे। उन्होनों कहा नंगल और आसपास के गणमान्य व्यक्तियों के सहयोग से प्रेस, पुलिस और प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की हर तरफ सराहना हो रही है।
उन्होंने कहा कि नशे के विरुद्ध युद्ध सरकार की एक अद्भुत पहल है। जिसमें पत्रकार समुदाय ने अपना पूर्ण सहयोग दिया है, प्रेस का समाज में बहुत बड़ा योगदान है, यह हमारा चौथा सबसे बड़ा स्तंभ है। प्रेस एक ऐसा माध्यम है जिसके माध्यम से हम अपनी सरकार के कार्यों को सरल तरीके से लोगों तक पहुंचा रहे हैं। नंगल में 500 सीटों वाले ऑडिटोरियम बनाने की घोषणा करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि नंगल के सरकारी स्कूल में सभी मौसमों के अनुकूल स्विमिंग पूल का निर्माण पहले से ही किया जा रहा है। अब सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को नशा विरोधी विषय पढ़ाया जाएगा। जिससे नशा उन्मूलन की आवाज घर-घर तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि आज के आयोजन में चित्रकला प्रतियोगिता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां बहुत ही शानदार रही हैं। इससे पहले भी नशे के खिलाफ इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। उन्होंने क्षेत्र के समाजसेवियों का विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्हीनों ने कार्यक्रम के आयोजकों को बधाई दी और उनके बहुमूल्य योगदान के लिए धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर डीआईजी रूपनगर रेंज हरचरण सिंह भुल्लर और एसएसपी गुलनीत खुराना ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य से नशे के खात्मे के लिए पूरी तत्परता से काम कर रही है। नशा तस्करों को जेलों में बंद किया जा रहा है। नशे की सप्लाई लाइन को तोड़ा जा रहा है। नशा तस्करों द्वारा काली कमाई से बनाए महिलों को ध्वस्त किया जा रहा है और नशे में लिप्त युवाओं को इलाज के लिए नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह मिशन आम लोगों के सहयोग से ही संभव है, इसलिए तस्करों की जानकारी बिना किसी डर के पुलिस को दी जानी चाहिए। इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों ने नशा मुक्त समाज बनाने की शपथ ली। इस आयोजन की सफलता के लिए सभी स्थानीय निवासियों, प्रिंट मीडिया के सदस्यों और संस्थाओं के प्रमुखों ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सदस्यों को बधाई दी। इस दौरान नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले और समाज का मार्गदर्शन करने वाली हस्तियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर एसपी अरविंद मीना, डीएसपी कुलबीर सिंह, सीपी सिंह चेयरमैन बीबीएमबी, डॉ. संजीव गौतम चेयरमैन गुरु रविदास आयुर्वेद यूनिवर्सिटी, राम कुमार मुकारी जिला सचिव, ई. ओ मनवीर सिंह, मीडिया कोऑर्डिनेटर दीपक सोनी, दया सिंह एजुकेशन कोऑर्डिनेटर, पंडित रोहित कालिया प्रेसिडेंट ट्रक यूनियन, सोहन सिंह बैंस, हितेश शर्मा, एडवोकेट निशांत गुप्ता कोऑर्डिनेटर वॉर ऑन ड्रग्स, केहर सिंह, सतीश चोपड़ा, दलजीत सिंह काका नानागरां, नितिन शर्मा, प्रिंसिपल किरण शर्मा, प्रिंसिपल राम गोपाल, प्रिंसिपल शरणजीत सिंह, सहायक निदेशक परमजीत सिंह, प्रवीण अंसारी, कुलविंदर सिंह बिंद्रा, मंगल सैनी, सौरव सोनी, रुचि सोनी, सुदर्शन, करण चौधरी, भारत विकास परिषद के सभी सदस्य, मुकेश वर्मा, सुमित संधल, हैप्पी जैलदार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
कैप्शन – नशे के खिलाफ युद्ध शुरू करने के लिए दीप प्रज्वलित करते समय कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस, डीआइजी हरचरण सिंह भुल्लर, एसएसपी गुलनीत खुराना व अन्य ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

खाने-पीने वाले पदार्थों की मौके पर होगी सैंपलिंग व टैस्टिंग: सुंदर शाम अरोड़ा

सैशन चौक से फूड सेफ्टी आन व्हील वैन की रवाना, जिले में रहेगी एक माह सैंपलिंग-टैस्टिंग का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को जागरुक करना होशियारपुर :  पंजाब सरकार की लोगों को शुद्ध व...
article-image
पंजाब

कोविड-19: जिले में आज लैवल दो के 35 व लैवल तीन के 10 बैड खाली: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कोविड इलाज संबंधी जिले में सभी सुविधाएं मौजूद, जिला अस्पताल सहित छह प्राइवेट अस्पतालों में किया जा रहा  है कोविड मरीजों का इलाज होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने...
article-image
पंजाब

संभावित बाढ़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए डैम, दरिया, नहर, खड्डों और नीचले इलाकों से दूर रहें ज़िला वासी: DC आशिका जैन

आपात स्थिति में जिला कंट्रोल रूम नंबर 01882-220412 पर करें संपर्क होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने जिला वासियों से अपील की है कि वे लगातार हो रही भारी बारिश के कारण...
article-image
पंजाब

Free Medical Camp Organised by

Healthcare and human service initiatives continue in Jalandhar’s rural communities Jalandhar/ Nov 16/Daljeet Ajnoha : Continuing its tradition of community welfare, the management committee of Gurdwara Shaheed Baba Matti Sahib Ji, situated in the...
Translate »
error: Content is protected !!