प्रेस ब्रीफिंग में सेना ने बताई अंदर की बात…..जानिए कितने बजे और कब क्या-क्या हुआ

by

नई दिल्ली।  पहलगाम हमले के 15 दिनों के अंदर ही भारतीय सेना ने इसका बदला सूत समेत ले लिया है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया है।आतंकी हमले के बाद बीती रात भारतीय सेना ने पाक को कड़ा सबक सिखाया है। POK में जैश और हिजबुल के आतंकी शिविरों पर सेना ने हमला किया।

Operation Sindoor के नाम से सेना द्वारा चलाए गए इस अभियान के बारे में प्रेस ब्रीफिंग विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री के साथ विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी ने पूरी जानकारी दी।

ये हमला जरूरी था, भारत ने अपने अधिकार का इस्तेमाल किया

  • प्रेस ब्रीफिंग की शुरुआत करते हुए विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने कहा कि आप सभी जानते हैं कि जम्‍मू-कश्‍मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को लश्कर से संबंधित पाकिस्तानी और पाकिस्तान प्रशिक्षित आतंकवादियों ने भारतीय पर्यटकों पर हमला किया। आतंकियों ने 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक की हत्‍या कर दी। देश में 26/11 के बाद यह आतंक की सबसे बड़ी घटना है।
  • विदेश सचिव मिस्री ने आगे कहा कि इसी के चलते भारत ने अपने अधिकार का उपयोग किया है और आतंकियों का सफाया किया गया है।
  • विदेश सचिव ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले से देश में आक्रोश है। भारत सरकार ने पाकिस्तान के संबंधों को लेकर कुछ कड़े कदम उठाए। पहलगाम आतंकी हमले के अपराधियों को और साजिशकर्ताओं को न्याय के कठघरे में लाना बेहद जरूरी था।
  • पाकिस्‍तान पल्‍ला झाड़ने और आरोप लगाने में ही व्‍यस्‍त रहा है। पाकिस्‍तान स्थित आतंकी ठिकानों के बारे में हमें सूचना मिली कि आतंकी और हमले कर सकते हैं, ऐसे में इन्‍हें रोकना जरूरी था।
  •   जम्‍मू-कश्‍मीर को पिछड़ा बनाए चाहता है पाकः विदेश सचिव
विदेश सचिव मिस्री ने आगे कहा कि पहलगाम आतंकी हमला बेहद कायरतापूर्ण था। हमले में परिवार के सामने लोगों की हत्‍या की गई है। इतना ही नहीं, आतंकियों ने लोगों से कहा कि इस हमले की जानकारी अपनी सरकार को दें। यह आतंकी हमला जम्मू-कश्मीर की अच्छी स्थिति और शांति को प्रभावित करने के लिए किया गया था। जम्‍मू-कश्‍मीर में पिछले साल सवा दो करोड़ से टूरिस्‍ट कश्मीर आए थे। पाकिस्‍तान की ओर किए गए इस आतंकी हमले का मकसद विकास और प्रगति को नुकसान पहुंचाकर जम्‍मू-कश्‍मीर को पिछड़ा बनाए रखना था।          
 लश्कर के ट्रेनिंग सेंटर पर हमलाः कर्नल सोफिया कुरैशी

सेना की ब्रिफिंग से इसके बाद कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 6 और 7 मई की रात को कैसे भारतीय सेना ने जैश और हिजबुल के ठिकानों को तबाह किया।

सोफिया और व्‍योमिका ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि पाकिस्‍तान अधिकृत कश्‍मीर (पीओके) में सबसे पहला हमला सवाई नाला मुजफ्फराबाद में लश्कर के ट्रेनिंग सेंटर पर किया गया था। सोनमर्ग, गुलमर्ग और पहलगाम हमले के आतंकियों ने यहीं ट्रेनिंग ली थी। उन्होंने कहा कि सेना ने इसी ट्रेनिंग सेंटर को तबाह किया।

रात में कब किया गया हमला?

कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा कि ये हमला करना जरूरी था। रात 1:03 बजे और 1:30 बजे के बीच ऑपरेशन सिंदूर किया गया। पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए भारतीय पर्यटकों के परिजनों को न्‍याय देने के लिए यह ऑपरेशन हुआ।

कर्नल सोफिया ने कहा कि पाकिस्तान में तीन दशकों से आतंकवादियों का निर्माण हो रहा है। पाकिस्तान और पीओके में नौ टारगेट पहचाने गए थे और इन्हें हमने तबाह कर दिया। लॉन्चपैड और ट्रेनिंग सेंटर्स टारगेट किए गए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नीट पेपर लीक मामले में छात्रों के समर्थन में उतरी डॉ. बी.आर. अंबेडकर महासभा, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

अर्की(योगेश चौहान)- डॉ. बी.आर. अंबेडकर महासभा, अर्की ने तहसीलदार अर्की के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रेषित कर दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामले को लेकर आंदोलन विद्यार्थियों की न्यायोचित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्दलीयों पर अब दलबदल का चाबुक : इस्तीफा स्वीकार होने से पहले भाजपा ज्वाइन करने पर एक्शन लेंगे स्पीकर

कुलदीप पठानिया बोले; प्रभाव में आकर दिया इस्तीफा, गलती भी स्वीकारीइ स्तीफे के नेचर से पहले जगत सिंह नेगी की याचिका पर हो जाएगा फैसला विधानसभा अध्यक्ष के नोटिस पर दूसरी बार नहीं पहुंचे...
पंजाब

वोटर लिस्टों संबंधी 22 सितंबर तक पेश किए जा सकते हैं दावे व एतराज: एसडीएम बैंस

होशियारपुर, 19 सितंबर: उप मंडल मजिस्ट्रेट होशियारपुर प्रीतइंदर सिंह बैंस ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य चुनाव आयोग पंजाब की ओर से नगर निगम होशियारपुर के तीन वार्डों 6,7 व 27 के उप...
article-image
पंजाब

जिलाधीश हिमांशु जैन के नेतृत्व में शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है प्रशासन” : एडीसी रोहित गुप्ता

लुधियाना/दलजीत अजनोहा : वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार ने आज लुधियाना के एडीसी (जनरल) श्री रोहित गुप्ता से एक उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें लुधियाना वेस्ट विधानसभा चुनावों की अंतिम तैयारियों पर विस्तार से चर्चा...
Translate »
error: Content is protected !!