प्रॉपर्टी और बैंक अकाउंट हो रहे सीज, प्रदर्शन कर रहे किसानों पर सख्ती- सरकार जुटा रही प्रदर्शन के दौरान संपत्ति को हुए नुकसान की जानकारी

by

चंडीगढ़ : एममएसपी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर सरकार ने सख्ती करने का फैसला किया है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक प्रदर्शन में शामिल किसानों की प्रॉपर्टी और बैंक अकाउंट सीज किए जा रहे हैं।इसके अलावा स्थानीय निवासियों से इस बात की जानकारी मांगी गई है कि क्या प्रदर्शन के दौरान उनकी किसी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।

                                  गौरतलब है कि पंजाब और हरियाणा के बॉर्डर पर किसान बीते कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए सरकार तरह-तरह के उपाय अपना रही है। किसानों पर ड्रोन के माध्यम से आंसू गैस के गोले भी बरसाए गए हैं। वहीं, खनौरी बॉर्डर पर प्रदर्शन के दौरान एक युवा किसान की मौत हो गई। इसके बाद किसानों ने प्रदर्शन में दो दिन के ब्रेक की घोषणा की थी।  फिलहाल आज किसानों के प्रदर्शन के ब्रेक का दूसरा दिन है। इस बीच यह भी जानकारी आई है किसानों ने दिल्ली की तरफ बढ़ने की पूरी योजना बना रखी है। इसके लिए किसान अपने साथ जेसीबी से लेकर और अन्य जरूरी इंतजाम लेकर चल रहे हैं। उधर, खनौरी बॉर्डर पर किसान की मौत के बाद गुस्सा भी काफी ज्यादा है। दूसरी तरफ सरकार भी अपनी तरफ किसानों को मनाने के प्रयास में लगी है। इसके तहत बुधवार रात गन्ना खरीद का दाम बढ़ाने का ऐलान किया गया है। इसके अलावा पीएम मोदी ने भी गुरुवार को किसानों को खास संदेश भेजा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कमलदीप ने किए 3 गोल : ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबाल अकादमी गढ़शंकर ने रेल कोच फैक्ट्री को 4-2 से हराया

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर के ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबाल स्टेडियम में ओलंपियन जरनैल सिंह मैमोरियल फुटबाल टूर्नामैंट कमेटी के प्रबंध अधीन 36वीं जे.सी.टी. पंजाब स्टेट सुपर फुटबाल लीग का मुकाबला...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर में वशिष्ठ जठेरो का वार्षिक मेला मनाया श्रद्धापूर्वक

गढ़शंकर  – सती माता मंदिर तप अस्थान महेशायाना गढ़शंकर में वशिष्ट जठेरो का वार्षिक मेला बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर सती माता जी के...
article-image
पंजाब

श्री खुरालगढ़ साहिब में पीने वाले पानी का ट्यूबवेल , रिटेनिग वॉल बनाने व 100 सोलर लाईटें लगवाने की मंजूरी : पंकज

गढ़शंकर। पंजाब सरकार द्वारा मनोनीत श्री गुरु रविदास मेमोरियल फाउंडेशन के सदस्य, पंकज कृपाल एडवोकेट ने जानकारी देते हुए कहा कि कैबनिट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी से मिलकर कर श्री खुरालगढ़ साहिब में पीने...
article-image
पंजाब

हैप्पी फोर्जिंग्स का ₹438 करोड़ का पंजाब में निवेश : 1,250 नई नौकरियों का वादा

लुधियाना : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में, पंजाब सरकार की उद्योग-समर्थक नीतियों ने राज्य को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया है। हाल ही में, लुधियाना की प्रसिद्ध कंपनी हैप्पी फोर्जिंग्स लिमिटेड (HFL) ने...
Translate »
error: Content is protected !!