प्लास्टिक प्रबंधन इकाई से 12 पंचायतें होंगी प्लास्टिक मुक्त : केवल सिंह पठानिया

by

सिहुवां में 19.50 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण, शीघ्र बनेगा पीएचसी सिहुवां का अपना भवन

एएम नाथ। शाहपुर, 2 मार्च। आज केवल सिंह पठानिया, विधायक शाहपुर एवं उपमुख्य सचेतक ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सिहुवां पंचायत में 13 लाख रुपये की लागत से निर्मित कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) भवन तथा 6.50 लाख रुपये की लागत से स्थापित प्लास्टिक प्रबंधन इकाई का विधिवत लोकार्पण किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कॉमन सर्विस सेंटर के प्रारंभ होने से पंचायत वासियों को आधार, पैन कार्ड, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र सहित विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी सेवाओं की सुविधा अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध होगी। इससे लोगों का समय और धन दोनों की बचत होगी तथा कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।
उन्होंने बताया कि प्लास्टिक प्रबंधन इकाई की स्थापना सिहुवां पंचायत को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में एक ठोस कदम है। इस इकाई के माध्यम से प्लास्टिक कचरे का वैज्ञानिक ढंग से संग्रहण एवं प्रबंधन किया जाएगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और पंचायत को अतिरिक्त आय के स्रोत भी प्राप्त होंगे।
उन्होंने जानकारी दी कि इस प्लास्टिक प्रबंधन इकाई से रैत विकास खंड की 12 अन्य पंचायतों को भी जोड़ा गया है। इन पंचायतों से एकत्रित प्लास्टिक कचरा सिहुवां स्थित इकाई में लाकर संसाधित किया जाएगा, जिससे पूरे क्षेत्र में स्वच्छता अभियान को नई गति मिलेगी।
उन्होंने बताया कि इसी पंचायत के पैड गांव के लिए सड़क के सुधारीकरण एवं मरम्मत हेतु 40 लाख रुपये स्वीकृत कर दिए गए हैं तथा शीघ्र ही कार्य आरंभ किया जाएगा। साथ ही पीएचसी सिहुवां के अपने भवन के निर्माण कार्य को भी शीघ्र शुरू करने की बात कही।
विकास कार्यों के लिए समुचित धनराशि उपलब्ध करवाने पर उन्होंने मुख्यमंत्री महोदय का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
सिहुवां के पूर्व प्रधान अजय बबली ने मुख्यातिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया तथा पंचायत में करवाए जा रहे विकास कार्यों के लिए उपमुख्य सचेतक का धन्यवाद किया।
कार्यक्रम के उपरांत विधायक ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ पीएचसी सिहुवां के प्रस्तावित भवन स्थल भूमि का निरीक्षण भी किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अधिकारी सचिन ठाकुर, अधिशाषी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, बीडीओ रैत कमलजीत, अधिशाषी अभियंता विद्युत अमित शर्मा, सहायक अभियंता लोक निर्माण बलवीत दियोलिया, तहसीलदार दीक्षांत ठाकुर, सहायक अभियंता ब्लॉक अजय, सहायक अभियंता जलशक्ति रज्जाक मोहम्मद, प्राचार्य शाहपुर कॉलेज डॉ. विश्वजीत, हिम ऊर्जा परियोजना अधिकारी अरुण, मेडिकल ऑफिसर जयति धीमान, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, कमल कटोच, जिप सदस्य नीना ठाकुर, सरिता सैनी, पुष्पा जरयाल, कनिष्ठ अभियंता अंशुल शर्मा, राजीव शर्मा, कैप्टन बलि राम, दिव्यांश कटोच सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आई टी आई में भारत सरकार द्वारा दाखिला तिथि वढ़ाने से दाखिला लेने वालों की भीड़

ऊना : भारत सरकार व हिमाचल सरकार द्वारा संचलित क्रॉफट ट्रेनिंग स्कीम के अन्तर्गत हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ में आई टी आई ट्रेडों में प्रवेश लेने की तिथि भारत सरकार ने 30...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुहागरात पर खुली दूल्हे की पोल : अपने भाई को लेकर कमरे में आया पति, बोला- इससे संबंध बनाओ

बरेली में शादी के बाद दुल्हन ससुराल गई तो उसे पता चला कि उसका पति शारीरिक रूप से अक्षम है। उसने इलाज कराने के लिए कहा तो उसने इसके लिए एक लाख रुपये की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कोर्ट ने सुनाई सजा : मरते दम तक के लिए आजीवन कारावास : कट्टे की नोक पर बारी-बारी लूटी थी नाबालिग की इज्जत

अलवर :  राजस्थान के अलवर में कट्टे की नोक पर नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपियों को मरते दम तक की सजा सुनाई गई है. हथियार के बल पर तीन युवकों ने नाबालिग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वैदिक काल से ही हमारे समाज में नारी को सर्वोच्च स्थान : जयराम ठाकुर

बालीचौकी और सरोआ में आयोजित मातृ शक्ति के वंदन और अंत्योदय के संकल्प कार्यक्रम में सराज प्रवास पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने व्यक्त की अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपनी भावनाएं एएम नाथ। मंडी...
Translate »
error: Content is protected !!