फतेहपुर खुर्द की पंचायत ने सांसद संत सींचेवाल को सौंपा ज्ञापन

by

गढ़शंकर, 6 अगस्त : गांव फतेहपुर खुर्द की पंचायत द्वारा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल तक नहर किनारे 500 मीटर कच्चे रास्ते को पक्का करने के लिए राज्यसभा सदस्य संत बलवीर सिंह सीचेवाल जी को एक ज्ञापन सौंपा। गांव वासियों ने बताया कि गांव में स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आसपास के गांवों रायपुर गुजरां, कितना, जीवन पर गुजरां, ऐमा मुगलां व अन्य पास के गांवों से विद्यार्थी पढ़ने के लिए आते हैं। गढ़शंकर से आदमपुर तक बिस्त दोआब नहर के साथ-साथ तो एक और पक्की सड़क है, पर पैदल स्कूल आने में बच्चे नहर की निचली पटरी का प्रयोग करते हैं जो फतेहपुर खुर्द स्कूल से जीवनपुर गुज्जरां गुजरां साईफन तक करीब 500 मीटर रास्ता कच्चा है। छोटे बच्चे ट्रैफिक नियमों से अनजान होते हैं और यह पटरी विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित भी है। सुबह स्कूल शुरू होने के समय और छुट्टी के समय पर बच्चों का यातायात ज्यादा होता है। बरसात के दिनों में इस पटरी ऊपर चलने में बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। विद्यार्थियों की सुरक्षा व आम लोगों की सुविधा के मद्देनजर उन्होंने गांव फतेहपुर खुर्द से लेकर जीवन पर गुजरां के साईफन तक नहर की निचली पटरी पर 500 मीटर कच्चे रास्ते को पक्का करने के लिए ग्रांट जारी करने की मांग की। इस संबंधी स्थानीय विधायक व डिप्टी स्पीकर विधानसभा पंजाब स. जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने भी संत सीचेवाल से इस मांग को पूरा करने के लिए सिफारिश की है। इस अवसर पर गांव फतेहपुर खुर्द की पंचायत सदस्यों में सरपंच सीमा रानी, पंच अनीता रानी, पंच संदीप सिंह औजला, तेजा सिंह नंबरदार, पंच अजमेर सिंह, दविंदर सिंह, बलजीत सिंह आदि शामिल थे। इस मौके सीचेवाल जी ने गांव वासियों के कच्चे रास्ते के निर्माण के लिए ग्रांट जारी करने का आश्वासन दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

26 जनवरी को जिले में बिना मंजूरी ड्रोन कैमरा चलाने/ उड़ाने पर लगाई पाबंदी

होशियारपुर : जिला मजिस्ट्रेट कोमल मित्तल ने फौजदारी संहिता संघ 1973(1974 का एक्ट नंबर 2) की धारा 144 के अंतर्गत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिले में 26 जनवरी 2023 को बिना मंजूरी...
article-image
पंजाब

डीटीएफ और केकेयू द्वारा तीन नए आपराधिक कानूनों पर विचार गोष्ठी : एनएआई द्वारा लोकतांत्रिक कार्यकर्ताओं के घरों पर छापे और मालविंदर माली की गिरफ्तारी की निंदा

गढ़शंकर, 19 सितंबर: डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट टीम गढ़शंकर तथा किर्ती किसान यूनियन होशियारपुर द्वारा केंद्र सरकार की ओर से लागू किए गए तीन नए आपराधिक कानूनों और लोगों के पक्ष में बोलने वाले बुद्धिजीवियों...
article-image
पंजाब

मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब ने होशियारपुर में ईवीएम वेयरहाउस की त्रैमासिक की पड़ताल : राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी रहे उपस्थित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत आज जिला स्तर पर बनाए गए ईवीएम वेयरहाउस की जून 2025 की त्रैमासिक पड़ताल मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब, सिबिन सी. की ओर से की...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में निकली 800 से अधिक पदों पर भर्ती : ये उम्मीदवार कर सकते… आवेदन

चंडीगढ़  :  सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने 800 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते...
Translate »
error: Content is protected !!