फरीदकोट में BA छात्रा की मौत : परिजनों ने लड़कों पर परेशान करने का लगाया आरोप

by

पिता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस, पुलिस बोली- सभी पहलुओं से जांच जारी

 फरीदकोट, 6 अक्तूबर। फरीदकोट में कॉलेज से घर लौटी 22 वर्षीय BA फाइनल ईयर की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान मोहल्ला सेठियां निवासी अदिति जैन के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि वह पिछले कुछ समय से परेशान थी और उसने कुछ लड़कों द्वारा परेशान किए जाने की बात बताई थी।

परिजनों के अनुसार, सोमवार को कॉलेज से लौटने के बाद अदिति अपने कमरे में चली गई। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिवार के सदस्य उसे देखने ऊपर गए, जहां वह अचेत अवस्था में मिली। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पिता ने पुलिस को बताई पूरी बात

मृतका के पिता अनिल जैन ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी बेटी सरकारी बलजिंदरा कॉलेज में BA फाइनल ईयर में पढ़ती थी और पढ़ाई में होशियार थी। वह रोजाना सुबह कॉलेज जाती और दोपहर करीब डेढ़ बजे घर लौटती थी।

पिता के मुताबिक, अदिति पिछले कुछ समय से परेशान रहती थी। पूछने पर उसने बताया था कि 2-3 लड़के उसे परेशान कर रहे हैं। उन्होंने बेटी से उन युवकों के नाम पूछने की कोशिश की, लेकिन उसने नाम नहीं बताए।

घटना वाले दिन भी अदिति कॉलेज से लौटने के बाद खाना खाने और अपनी मां को गांधी स्कूल छोड़ने के बाद घर वापस आई थी। इसके बाद वह ऊपर अपने कमरे में चली गई।

आवाज देने पर नहीं आई तो कमरे में पहुंचे पिता

अनिल जैन के अनुसार, उन्हें अपनी बड़ी बेटी को लेने के लिए बाहर जाना था। उन्होंने अदिति को नीचे आकर घर का दरवाजा बंद करने के लिए आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद वह ऊपर कमरे में गए, जहां घटना का पता चला।

परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और अदिति को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज

जांच अधिकारी ASI गुरदित्त सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस मृतका के परिवार के आरोपों, उसके संपर्कों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्रावण मास में श्रद्धालुओं ने गगन जी का टीला मंदिर में की पूजा-अर्चना, भोलेनाथ से की विश्व शांति की प्रार्थना

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्रावण मास की आध्यात्मिक ऊर्जाओं से सराबोर वातावरण में एमआरसी ग्रुप दसूहा और विजय मॉल दसूहा के नेतृत्व में श्रद्धालुओं का एक विशेष दल प्राचीन गगन जी का टीला मंदिर पहुंचा।...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व और श्री राहुल गुप्ता के मार्गदर्शन में मिल्कफेड पंजाब कर रहा है सराहनीय प्रगति : राजेश बलसोत्रा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : वरिष्ठ पत्रकार  संजीव कुमार के साथ एक विशेष बातचीत में होशियारपुर मिल्क प्लांट के महाप्रबंधक श्री राजेश बलसोत्रा ने मिल्कफेड पंजाब में हो रहे अद्वितीय विकास और परिवर्तन की सराहना की।...
पंजाब

दी एक्स सर्विस मैन सोशल वेलफेयर ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा नौजवानों के एथलीट मुकाबले कराए

गढ़शंकर । सैना में भर्ती होने के लिए इलाके के नौजवानों को भर्ती की तैयारी संबंधी जानकारी और ट्रेनिंग के लिए दि एक्स सर्विस मैन सोशल वेलफेयर ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा पिछले लंबे समय से सीनियर...
article-image
पंजाब

सीआरपीएफ जलंधर ने एसटीएफसी कश्मीर को 3-1, बद्दो अकेडमी ने जेसीटी एफए को 3-2 और एफए पालदी ने आनंदपुर साहिब को पेनल्टी किक्स में 6-5 से हरा कर जीत की दर्ज

61वे ऑल इंडिया प्रिंसिपल हरभजन सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे दिन गढ़शंकर, 18 फ़रवरी : श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर के खेल स्टेडियम में प्रिंसिपल हरभजन सिंह सपोर्टिंग क्लब के प्रधान...
Translate »
error: Content is protected !!