फरीदकोट से लापता तीन नाबालिग छात्राएं मुंबई से बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

by

10 अगस्त से थीं लापता, पुलिस ने ह्यूमन इंटेलिजेंस और तकनीकी जांच के जरिए मुंबई में तलाशा

फरीदकोट  : फरीदकोट शहर से करीब दो सप्ताह पहले लापता हुई तीन नाबालिग छात्राओं को पुलिस ने मुंबई से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस टीम तीनों छात्राओं को फरीदकोट लेकर पहुंची, जहां आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

प्राथमिक पुलिस जांच में सामने आया है कि तीनों छात्राएं 10 अगस्त 2026 को फरीदकोट से दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची थीं। वहां उनकी मुलाकात एक युवती से हुई। आरोप है कि युवती उन्हें अपने झांसे में लेकर मुंबई ले गई और बाद में उन्हें आशीष नामक एक व्यक्ति के पास छोड़ दिया।

मुंबई से आरोपी युवक गिरफ्तार

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आशीष नामक युवक को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर फरीदकोट ला रही है। वहीं, छात्राओं को दिल्ली से मुंबई ले जाने वाली युवती की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।

थाना सिटी-2 के एसएचओ अकलप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने ह्यूमन इंटेलिजेंस और तकनीकी जांच की मदद से छात्राओं की मुंबई में लोकेशन का पता लगाया। इसके बाद पुलिस टीम ने मुंबई पहुंचकर तीनों छात्राओं को सकुशल बरामद कर लिया।

बड़े रैकेट की आशंका, जांच जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी को फरीदकोट लाकर पूछताछ की जाएगी। पूछताछ के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि तीनों नाबालिग छात्राओं को मुंबई ले जाने के पीछे आरोपियों की वास्तविक मंशा क्या थी।

पुलिस इस मामले में किसी बड़े गिरोह या रैकेट की संभावित संलिप्तता को भी जांच के दायरे में रख रही है। छात्राओं को मुंबई ले जाने वाली युवती की तलाश के साथ-साथ पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

एसएचओ अकलप्रीत सिंह के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ के बाद मामले से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा होने की संभावना है। फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता मामले में शामिल सभी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई करना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ABVP पंजाब के डॉ. प्रशांत गौतम प्रदेश अध्यक्ष पुनर्निर्वाचित और जसकरन भुल्लर प्रदेश मंत्री के रूप में नवनिर्वाचित

चंडीगढ़ :  डॉ. प्रशांत गौतम और जसकरन भुल्लर  देश के अग्रणी छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, पंजाब के क्रमशः प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश मंत्री के रूप में सत्र 2025-26 हेतु निर्विरोध निर्वाचित हुए...
article-image
पंजाब

दीवान ने डीजीपी को लिखी चिट्ठी; अपराध में बढ़ोतरी के मद्देनज़र राज्यभर के हथियार लाइसेंसों की समीक्षा की मांग

लुधियाना, 14 जनवरी: वरिष्ठ कांग्रेस नेता, लुधियाना कांग्रेस शहरी के पूर्व ज़िला अध्यक्ष और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव...
article-image
पंजाब

जतिंदर सिंह लाली बाजवा को शिरोमणि अकाली दल की वर्किंग कमेटी का सदस्य नियुक्त किए जाने पर मिठाई खिलाकर दी बधाई

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  शिरोमणि अकाली दल की वर्किंग कमेटी में सरदार जतिंदर सिंह लाली बाजवा की नियुक्ति पर क्षेत्र में खुशी का माहौल देखा गया। इस उपलक्ष्य में उन्हें मिठाई खिलाकर हार्दिक शुभकामनाएं दी...
article-image
पंजाब

कुल हिंद किसान सभा ने केंद्र सरकार और पंजाब के राज्यपाल के पुतले फूंककर किया रोष प्रदर्शन

गढ़शंकर, 16 मई: आज कुल हिंद किसान सभा तहसील गढ़शंकर की ओर से शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा के पास पुराने बस स्टैंड पर किसानों ने केंद्र सरकार और पंजाब के राज्यपाल के खिलाफ...
Translate »
error: Content is protected !!