फर्जी ट्रैवल एजेंटों पर होगी सख्त कार्रवाई -पंजाब सरकार करेगी मिसाली कार्रवाई : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

by
चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही गैर-कानूनी एजेंटों के खिलाफ शिकंजा कस दिया है और उनके खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उन गैर-कानूनी ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ बहुत सख्त है जिनके कारण ये मासूम भारतीय गैर-कानूनी तरीके से विदेश गए थे और अब अमेरिका जैसे देशों में उन्हें देश निकाला दिया गया है।
पंजाब सरकार करेगी मिसाली कार्रवाई
भगवंत सिंह मान ने कहा कि आम भारतीयों को धोखा देने वाले ऐसे ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ मिसाल कायम की जाएगी ताकि दूसरों को सबक मिल सके। पिछले दिनों अमेरिका से वापस भेजे गए देश के सैकड़ों युवाओं के बारे में बोलते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि अमेरिका से नौजवानों को देश निकाला देने की घटना हम सभी के लिए आंखे खोलने वाली है। उन्होंने कहा कि अच्छे मौकों की तलाश में विदेश जाने के बजाय, राज्य के नौजवानों को यहां ही कड़ी मेहनत करनी चाहिए और विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नौजवानों को विभिन्न क्षेत्रों में मौके प्रदान कर रही है।
नशे व नशा तस्करी से जुड़े लोगों को बख्शा नहीं जाएगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने नशे के अभिशाप के प्रति  कोई लिहाज न रखने की नीति अपनाई है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों को उनके अधिकार क्षेत्र में बड़े अपराधों के लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि गैर-कानूनी गतिविधियों के साथ सख्ती से निपटा जा रहा है और इस अपराध में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि नशे के खिलाफ जंग को लोक लहर में बदला जा रहा है और इस उद्देश्य के लिए पंचायतों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग : टांग में लगी हैं तीन गोलियां, पुलिस खंगाल रही आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज

जालंधर : पंजाब में जालंधर के आदमपुर में हथियारबंद बदमाशों ने गांव हरिपुर में एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। युवक के पैर में गोलियां लगी हैं, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया...
article-image
पंजाब , समाचार

मैहिंदवानी में जंगल में बकरियों के तवेले में से सात बकरियों को बाघ ने मार डाला और एक को उठा कर ले गया : विभाग ने कहा बाघ नहीं तेंदुयां ने मारा होगा , इन जंगलों में बाघ नहीं तेदुएं है

गढ़शंकर । गांव मैहिंदवानी में जंगल में बने घर के साथ लगते पशुओं में तवेले में से सात बकरियों को बाघ ने मार डाला और उन्में से एक को उठा कर ले गया। जिसके...
article-image
पंजाब

पहल के आधार पर करवाया जा रहा है शहर की सडक़ों के निर्माण का कार्य: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने श्री शनि देव मंदिर से लेकर ड्रामा स्टेज तक 17.67 लाख रुपए की लागत से सडक़ की मरम्मत के कार्य की करवाई शुरुआत होशियारपुर, 15 अक्टूबर: कैबिनेट मंत्री श्री ब्रम शंकर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

LPU में हिंसा के बाद 10 दिन की छुट्टी, इंटरनेट बंद…. रश्मि मित्तल ने कहा- अफवाहों पर भरोसा न करें

फगवाड़ा। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में सोशल मीडिया पर वायरल एक छात्रा से कथित यौन उत्पीड़न के दावे के बाद हुए हिंसक बवाल के करीब 22 घंटे बाद यूनिवर्सिटी की सीनियर मैनेजमेंट सामने आई।...
Translate »
error: Content is protected !!