फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर घूम रहा युवक गिरफ्तार : दुकान में बैठी एक युवती के साथ छेड़छाड़ की, दुकान मालिक ने विरोध किया तो खुद को बताया सीबीआई अधिकारी

by

जालंधर :  पुलिस ने गुरुवार देर शाम फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के कब्जे से सीबीआई का फर्जी आई-कार्ड भी बरामद हुआ है। पुलिस ने युवक से पूछताछ शुरू कर दी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि युवक आई-कार्ड कहां से बनवाया था।  पुलिस के अनुसार, युवक मिलाप चौक के पास मोबाइल शॉप पर फोन रिपेयर कराने के लिए आया था। आरोप है कि इस दौरान उसने दुकान में बैठी एक युवती के साथ छेड़छाड़ की। जब वहां मौजूद दुकान मालिक ने युवक का विरोध किया तो युवक ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया।

पुलिस के आने के बाद युवक माफी मांगने लगा। उसने कहा कि वह आज के बाद किसी महिला या लड़की के साथ छेड़छाड़ नहीं करेगा। साथ ही फर्जी आई-कार्ड के जरिए किसी को नहीं डराएगा।

वॉकी टॉकी और आई-कार्ड निकाला :  युवक ने जेब से वॉकी-टॉकी और सीबीआई का फर्जी आई-कार्ड निकालकर सामने रख दिया। आई-कार्ड पर युवक की पहचान कपूरथला के लखन का पड्‌डा निवासी मंजसप्रीत सिंह के तौर पर लिखी हुई थी। आई-कार्ड देखकर दुकानदार को युवक पर शक हो गया। इसके बाद दुकानदार ने तुरंत थाना डिवीजन नंबर-4 पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में ले लिया।

 स्पेशल ऑफिसर रैंक लिखा था कार्ड पर :   युवक का कार्ड मंजसप्रीत सिंह के नाम से था। उस पर स्पेशल ऑफिसर रैंक लिखा था। जिसका एजेंट कोड HQ21297/5495 था। उक्त कार्ड पर जारीकर्ता का नाम भी मुहर लगा हुआ था और हस्ताक्षर भी थे। कार्ड पर जारीकर्ता का नाम जीके वर्मा लिखा हुआ था। कार्ड पर लगी फोटो में युवक के बाल छोटे थे और जब उसे हिरासत में लिया गया तो उसने पगड़ी पहन रखी थी।

 मामले की जांच कर रहे :  SHO हरदेव सिंह ने कहा कि उक्त युवक को हिरासत में जरूर लिया गया है, लेकिन फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। इसमें केंद्रीय एजेंसी का नाम है। ऐसे में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में फिरोजपुर, अमृतसर, पठानकोट पर ड्रोन और मिसाइल हमले, 50 से ज्यादा धमाके, ब्लैकआउट और दहशत का माहौल,पाकिस्तान की नापाक साजिश

पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी नापाक हरकतों को अंजाम देते हुए पंजाब के कई जिलों को निशाना बनाया है। फिरोजपुर, अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, फाजिल्का, जालंधर, संगरूर, फरीदकोट और बठिंडा सहित कई इलाकों...
article-image
पंजाब

गतका एक पारंपरिक सिख मार्शल आर्ट : जिला प्रधान विजय प्रताप

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : गतका एक पारंपरिक सिख मार्शल आर्ट है। यह आत्म रक्षा और युद्ध कौशल का एक रूप है। गतका को एक खेल के रूप में खेला जाता है, जिसमें खिलाड़ी एक दूसरे...
article-image
पंजाब

श्री कृष्ण लीला मेले के संबंध में श्री कृष्ण गौशाला गढ़शंकर द्वारा रथ यात्रा का आयोजन

गढ़शंकर -सदियों से चली आ रही परंपरा के अनुसार गढ़शंकर शहर की सुख शांति के लिए करवाए जाते श्री कृष्ण लीला मेले के संबंध में आज श्री कृष्ण गौशाला गढ़शंकर द्वारा शहर में भव्य...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार ने सर्वपक्षीय विकास के साथ गांवों की तस्वीर बदली: सांसद मनीष तिवारी बलाचौर के गांव रोड़ी में 11

लाख रुपए की लागत वाले विकास प्रोजेक्ट किए लोकार्पित बलाचौर : मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने सर्वपक्षीय विकास के जरिए राज्य के गांव की तस्वीर बदल दी है। यह...
Translate »
error: Content is protected !!