फल पौधशाला पंजीकरण और विनियमन की जानकारी देने को लगा प्रशिक्षण शिविर : नर्सरी उत्पादक गुणवत्तायुक्त फलदार पौधों का करें उत्पादन: केके भारद्वाज

by

रोहित भदसाली। ऊना, 20 सितंबर। बागवानी विभाग ऊना ने नर्सरी उत्पादकों को पौधशाला पंजीकरण और विनियमन को लेकर गहन जानकारी देने के लिए शुक्रवार को पशुपालन विभाग के सभागार में एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में ऊना जिले के सभी नर्सरी उत्पादकों ने भाग लिया और उन्हें फलदार पौधों के पंजीकरण और उच्च गुणवत्ता वाले पौधों के उत्पादन पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान उपनिदेशक बागवानी, डॉ. केके भारद्वाज ने बताया कि जिले की विभिन्न पंजीकृत फल पौधशालाओं में लगभग सभी प्रकार के फलदार पौधे तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने नर्सरी उत्पादकों से आग्रह किया कि वे उन्नत किस्म के और उच्च गुणवत्ता वाले फलदार पौधों का उत्पादन करें, ताकि किसानों को सर्वाेत्तम गुणवत्ता वाले पौधे मिल सकें। उन्होंने यह भी सलाह दी कि किसान केवल पंजीकृत पौधशालाओं से ही पौधे खरीदें ताकि उन्हें प्रमाणित और स्वस्थ पौधे मिलें।
डॉ. भारद्वाज ने कहा कि जिले में कोई भी नर्सरी उत्पादक बिना पंजीकरण के फल पौध उत्पादन और बिक्री का कार्य ना करे। ऐसा करने पर हिमाचल प्रदेश फल पौधशाला अधिनियम के तहत 1 वर्ष का कारावास और 50,000 रुपये तक का जुर्माना हो सकता है।
इस अवसर पर बागवानी निदेशालय शिमला से वरिष्ठ पौध संरक्षण अधिकारी, डॉ. कीर्ति सिन्हा ने हिमाचल प्रदेश फल पौधशाला पंजीकरण और विनियमन अधिनियम, 2015 और नियम 2020 की विस्तृत जानकारी प्रतिभागियों को दी। उन्होंने नर्सरी पंजीकरण प्रक्रिया और उच्च गुणवत्ता की नर्सरी का उत्पादन सुनिश्चित करने पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में उपनिदेशक पशुपालन, डॉ. विनय शर्मा, विषय विशेषज्ञ डॉ. शिवभूषण, डॉ. संजय कुमार, उद्यान विकास अधिकारी डॉ. नेहा, डॉ. वीरेन्द्र कुमार, डॉ. कविता और योगेश कालिया भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय स्तर पर छाए श्री ओरोविंदो पब्लिक स्कूल के छात्र : श्रीजा प्रथम एवं शाश्वत तृतीय स्थान पर रहे

बद्दी, 29 मई (तारा) : गांधी नगर स्थित आईआईटी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी गांधीनगर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर पर विद्यार्थी विज्ञान मंथन 2026 में श्री ओरोविंदो पब्लिक स्कूल बद्दी के दो प्रतिभाशाली छात्र दसवीं कक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रत्याशी घोषित करना कांग्रेस के लिए मुसीबत : कांग्रेस द्वारा दो लोक सभा सीटों काँगड़ा और हमीरपुर व तीन विधानसभा सीटों में होने वाले चुनाव के लिए

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर व कांगड़ा लोक सभा सीट और विधानसभा उपचुनाव की तीन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम फाइनल करने में कांग्रेस पार्टी के लिए मुसीबत बनी हुई है।...
हिमाचल प्रदेश

एबीवीपी के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री से भेंट की

शिमला (हरप्रीत कौर):  एबीवीपी के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री से भेंट की प्रदेश अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) के शोध आयाम के एक प्रतिनिधिमण्डल ने आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से उनके सरकारी निवास...
हिमाचल प्रदेश

अंब में किसानों/बागवानों के लिए एक दिवसीय गोष्ठी आयोजित : चिंतपूर्णी विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने की बत्तौर मुख्यातिथि शिरकत

ऊना, 25 मई – बगवानी विभाग द्वारा अम्बेदकर भवन अंब में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली पर किसान/बागवानों के लिए एक दिवसीय गोष्ठी का आयोजन किया जिसमें विधायक चिंतपूर्णी सुदर्शन...
Translate »
error: Content is protected !!