फसलों के नुक्सान का समय पर मुआवजा देने में विफल रहने पर सरकार की निंदा की : मनीष तिवारी

by

सांसद मनीष तिवारी ने किया श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का दौरा
श्री आनंदपुर साहिब/ रोपड़, 25 सितंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र का सर्वपक्षीय विकास उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए फंडों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। वह श्री आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों प्रिथीपुर, मिंधवां लोअर, कोटला पावर हाउस और बस्सोवाल में आयोजित जनसभाओ को संबोधित कर रहे थे।
इसके अलावा, उन्होंने गांव गज्जपुर में सरकारी प्राइमरी स्कूल के नए बने कमरे का उदघाटन भी किया, जिसके लिए उन्होंने अपने संसदीय कोटे से 3 लाख रुपए की ग्रांट दी थी।
इस अवसर पर सांसद तिवारी ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र का सर्वपक्षीय विकास उनकी प्राथमिकता है और इस दिशा में फंडों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। हालांकि कोरोना महामारी के दौर के दौरान केंद्र सरकार द्वारा सांसदों की ग्रांट का एक बड़ा हिस्सा रोक लिया गया था, ताकि उस रकम को बचाव कार्यों पर लगाया जा सके। लेकिन फिर भी उन्होंने हल्के के विकास हेतु ग्रांट जारी करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी।
इसी तरह, उन्होंने बीते दिनों भारी बरसात और जलभराव के चलते फसलों को हुए भारी नुक्सान की जल्द से जल्द गिरदावरी करवाकर लोगों को मुआवजा देने में असफल रही राज्य सरकार की निंदा की। जिसके चलते मजबूरन किसानों को संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।
जहां अन्य के अलावा, सीनियर कांग्रेसी नेता प्रताप सैनी, गुरबीर गज्जपुर, डा अच्छर शर्मा, मंजू शर्मा सरपंच गज्जपुर, पुष्पा देवी सरपंच, विजय कुमार पंच, हरीश कुमार पंच, राजेश कुमार, राम नाथ, तरसेम शर्मा, जसवीर कौर सरपंच, पूर्ण चंद, रवि दत्त पंचायत मैंबर, भोली देवी, बिक्रम चंद, बिंदर कौर भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हनीमून मनाने गया पंजाब का कपल दुबई में फंसा

चंडीगढ़ : खाड़ी में ईरान और इजरायल के बीच छिड़े भीषण सैन्य संघर्ष का असर अब आम लोगों के जीवन पर दिखने लगा है. पंजाब के सरदूलगढ़ से हनीमून मनाने दुबई गया एक नवविवाहित...
article-image
पंजाब

Dr. Gurinder Pal Singh Josan

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Oct.8 : Founder of the Saragarhi Foundation, author and a multifaceted personality, Dr. Gurinder Pal Singh Josan has dedicated himself to preserving, researching and promoting the historic legacy of Saragarhi and the extraordinary...
article-image
पंजाब

SGPC पंजाब पुलिस को रिकॉर्ड क्यों नहीं दे रही?… महिला के सराय में रहने के मामले पर AAP का सवाल

CBI जांच की मांग पर उठाए सवाल, कहा- पंजाब पुलिस को सौंपे जाएं सभी रजिस्टर और वित्तीय रिकॉर्ड चंडीगढ़, 1 अक्टूबर: आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब ने श्री आनंदपुर साहिब में SGPC द्वारा संचालित...
article-image
पंजाब

जालंधर में बनेगी डा. बीआर अम्बेडकर जी के नाम पर यूनिवर्सिटी : मुख्यमंत्री

जालंधर :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज डा. बी.आर. अम्बेडकर जी के जन्मदिवस तथा वैसाखी के मौके पर जालंधर में राज्यस्तरीय समारोह में पहुंचे। इस मौके पर डा. बी.आर. अम्बेडकर जी को...
Translate »
error: Content is protected !!