फायरिंग – महिला के घर गांव महितावपुर में कल देर रात फायरिंग : पुलिस ने 6 खोल किए बरामद..सात दिन में गढ़शंकर में तीसरी फायरिंग की घटना

by

गढ़शंकर l गांव महितावपुर में एक महिला के घर पर कल देर रात फायरिंग की गई। जिसका देर शाम को तब पता चला जब बच्चे कारतूसों के खोल लेकर घूमते दिखे तो पंचायत ने पुलिस को सूचना दी। महिला घर लर अकेली रहती थी तो कल से किसी रिश्तेदार के घर गई थी।
गांव महितावपुर में हरप्रीत कौर आपने रिश्तेदार के घर गांव कुकड़ मजारा में घर गई थी तो कल देर रात उसके घर के गेट पर अज्ञात लोगों ने 6 फायर किए थे। जिसका पता आज देर शाम गांव के किसी व्यक्ति ने जब कारतूसों के खोल बच्चों के हाथों में देखे और उसने पंचायत को सूचित किया। जिसके बाद सरपंच सुखजीत कौर के पति परमिंदर कुमार ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही एसएचओ गगनदीप सिंह सेखों पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे तो 6 कारतूसों के खोल मौके से मिले। वही तीन गेट पर गोलियों के निशान तो एक पिलर पर गोली का निशान लगा हुआ है । जिसके बाद डीएसपी चब्बेवाल पलविंदर सिंह भी मौके पर पहुंचे और  वारदात का जायजा लिया।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ही महिला हरप्रीत कौर को बुलाया। महिला का बेटा अमेरिका में रहता है तो तीनो बेटियों की शादी हो चुकी है। महिला घर में अकेली रहती थी।
महिला के दामाद की भी हो चुकी है हत्या : महिला की एक बेटी की शादी गांव कुलपुर , तहसील बलाचौर, जिला शहीद भगत सिंह नगर के दीपा कुलपूरियां के साथ हुई थी। दीपा कुलपुरी का करीब दो महीने पहले गांव कुलपुर के खेतों में हत्या कर दी थी। दीपा कुलपूरियां के खिलाफ हत्या सहित कई मामला दर्ज था।
एसएचओ गगनदीप सिंह सेखों : गांव महितावपुर में कल देर रात फायरिंग हुई थी। आज सरपंच का फोन आने के बाद हमे पता चला तो मौके से 6 खोल बरामद हुए। शीध्र आरोपी पकड़ लिए जाएंगे। पहले हुई फायरिंग की दोनो घटनाओं के आरोपी भी एक दो दिन में पकड़ लिए जाएंगे।

सात दिन में गढ़शंकर में तीसरी फायरिंग की घटना : इससे पहले छे अक्टूबर को अड्डा झूँगीयां में दो अज्ञात मोटरसाइकिल स्वारों ने सीमेंट की दुकान पर फायरिंग की तो 9 अक्टूबर को अड्डा बोड़ा में तीन मोटरसाइकिल स्वारों ने मेडिकल स्टोर पर फायरिंग की थी और कल गांव महितावपुर में फायरिंग की गई। जिसके 6 खोल आज पुलिस ने बरामद किए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने युवाओं से ध्येय को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत का किया आह्वान

एएम नाथ । शिमला :मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जीवन में सफलता प्राप्त करने में दृढ़ संकल्प के महत्त्व पर बल देते हुए कहा कि इच्छाशक्ति के बिना कोई भी लक्ष्य प्राप्त नहीं...
पंजाब

19 वर्षीय ​​जस्सी गिरफ्तार : 10 पिस्तौल, एक बैग और एक मोटरसाइकिल बरामद

अमृतसर : मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव के निर्देशों अनुसार पंजाब को एक सुरक्षित राज्य बनाने की मुहिम के दौरान अमृतसर पुलिस ने एक अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

झूठी गारंटियां देकर सत्ता हथियाना होता है वोटों की चोरी : जयराम ठाकुर

जिन झूठी गारंटियों के नाम पर कांग्रेस सत्ता में आई थी, आज वह कहां हैं अपनी झूठी गारंटियों से ही खुद भाग रही है कांग्रेस की सुक्खू सरकार एएम नाथ। शिमला :  शिमला से...
Translate »
error: Content is protected !!