फायरिंग में ऋषभ उर्फ बादशाह की मौत का मामला – एसएचओ लाइन हाजिर : आरोपी को वीआईपी ट्रीटमेंट देने का था आरोप

by

जालंधर  :  साकरे बाजार खिंगरा गेट के पास दीपावली की रात दो पक्षों में हुए विवाद के बाद बदमाशों साहिल कपूर उर्फ ​​मनु कपूर ढिल्लों और अन्य ने अपने साथियों के साथ शनिवार देर शाम फायरिंग कर दी थी। जिसमें ऋषभ उर्फ बादशाह नामक युवक की मौत हो गई थी। जिसका आज शाम पांच बजे जालंधर के किशनपुरा श्मशान घाट में संस्कार कर दिया गया। इससे पहले, आज इस मामले में बादशाह के परिवार द्वारा शहर के सबसे व्यस्त भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) में धरना लगा दिया। जिसके बाद अधिकारियों ने थाना डिवीजन नंबर-3 के एसएचओ रविंदर कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। जिसके बाद मृतक के परिजनों ने धरना समाप्त किया।

                   मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को दो तरफ से रास्ता बंद करना पड़ गया था। जिसके बाद मौके पर पहुंचे उच्च अधिकारियों ने किसी तरह परिवार और उसे समर्थकों को समझाकर धरना खत्म करवाना की कोशिश की। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह परिवार का धरना पुलिस द्वारा खत्म करवाया गया। परिवार का आरोप था कि पुलिस द्वारा आरोपी मनु कपूर को वीआईपी ट्रिटमेंट दिया जा रहा है। इसी पर गुस्साए परिवार वालों ने धरना लगा दिया। परिवार ने मामले में पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

हत्या और आर्म्स एक्ट का पुलिस ने  किया था केस दर्ज :  थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस ने हत्या, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। केस में पुलिस साहिल कपूर उर्फ ​​मनु कपूर ढिल्लों पुत्र राकेश कपूर निवासी खिंगरा गेट, साजन सहोता निवासी किशनपुरा, मानव निवासी भाई दित्त सिंह नगर, नन्नू कपूर पुत्र राकेश कपूर, एम के निवासी खिंगरा गेट, डॉक्टर कोहली निवासी खिंगरा गेट, चकशत रंधावा निवासी जालंधर, गग्गी निवासी जालंधर, काका चाचा निवासी जालंधर और अन्य अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया है।

क्राइम सीन पर किए थे 5 फायर :  आरोपियों ने अपने अवैध हथियार से करीब पांच राउंड फायरिंग की थी। बता दें कि मनु शहर के एक बड़े कांग्रेसी नेता का करीबी है। फायरिंग के बाद आरोपी मनु का घटनास्थल से फरार होने का एक वीडियो भी देर रात सामने आया था। जिसमें वह हाथ में हथियार लेकर फरार होता नजर आया था।  पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया था कि हत्या के वक्त मनु का पिता भी मौके पर मौजूद था। ऋषभ बादशाह की मौत के बाद परिवार ने जोहल अस्पताल के बाहर से होशियारपुर हाईवे बंद कर दिया था। बादशाह की मौत के बाद से परिवार का रो रोकर बुरा हाल था। परिवार ने कहा- बादशाह अपने काम से घर वापस लौट रहा था। इस दौरान आरोपियों ने घेर कर वारदात को अंजाम दिया।

हत्या के बाद परिवार ने बंद किया था होशियारपुर हाईवे :  बता दें कि जब बादशाह की मौत हुई तो परिवार द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर होशियारपुर हाईवे बंद कर दिया गया था। करीब एक घंटे तक लोगों को काफी परेशानियों का सामान करना पड़ा था। इस दौरान परिवार वालों की पुलिस के साथ गहमा गहमी भी हुई थी। मगर पुलिस ने किसी तरह गिरफ्तारी का आश्वासन देकर धरना खत्म कर लिया था। जिसके कुछ देर बाद पुलिस ने मनु को गिरफ्तार भी कर लिया था।

                             रामा मंडी के जौहल अस्पताल में उपचार के दौरान ऋषभ की मौत हो गई थी। बस्ती भूरेखां निवासी उसका दोस्त ईशू गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसकी हालत अब खतरे से बाहर है। उसके हाथ में गोली लगी। दोनों युवक अली मोहल्ला में रहने वाले मशहूर एसके बंधुओं के बेहद करीबी थे। गोली लगने के बाद दोनों को पहले सत्यम अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें टैगोर भेजा गया और वहां से उन्हें जौहल अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां ऋषभ की मौत हो गई। परिजनों ने हाईवे बंद किया तो दोस्तों और परिजनों और पुलिस के बीच हाथापाई भी हुई थी। देर रात पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हाईवे खुलवाया गया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्पैशल व ऑब्जरवेशन होम के बच्चों के करवाए गए बास्केटबाल मैच : इंडियन ऑयल की ओर से कार्यक्रम परिवर्तन प्रीजन टू प्राइड व नई दिशा स्माइल फार जुवेनाइल की शुरुआत

होशियारपुर, 16 जुलाई: डायरेक्टर सामाजिक सुरक्षा, महिला व बाल विकास विभाग के दिशा निर्देशों पर स्पैशल होम व ऑब्जरवेशन होम होशियारपुर के सहवासी बच्चों के बास्केटबाल मैच करवाए गए। इस मौके पर सहायक कमिश्नर(सामान्य)...
article-image
पंजाब

दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की समस्त देशवासियों को एसबीएस नगर के कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अजय मंगूपुर ने दी बधाई

नवांशहर , 11 नवंबर : एसबीएस नगर के कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अजय मंगूपुर ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की समस्त देश वासियां को बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह...
article-image
पंजाब

पंजाब में महिलाओं को हर महीने रु1000 : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कर दी घोषणा….1000 वाला वादा अगले बजट सेशन में पूरा किया जाएगा

एएम नाथ। चंडीगड़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज बुधवार को माघी मेले के उपलक्ष्य में श्री मुक्तसर साहिब पहुंचे थे। जहां उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के बाद आयोजित रैली में...
article-image
पंजाब

संयुक्त किसान मोर्चा ने राष्ट्रीय कृषि मार्केटिंग नीतियों के मसौदे की प्रतियां जलाई

गढ़शंकर : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कुल हिंद किसान सभा के चौधरी अच्छर सिंह बिलड़ो , कीर्ति किसान सभा के मास्टर हंस राज, जमुहारी किसान सभा के रामजी दास चौहान के नेतृत्व...
Translate »
error: Content is protected !!