फार्मासिस्ट(एलोपैथी) के भरें जाएंगे 27 पद

by

ऊना, 9 सितंबर: निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, हिमाचल प्रदेश ने फार्मासिस्ट(एलोपैथी) के 27 पद अनुबंध आधार पर बैच बाईज़ अधिसूचित किए हैं। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि फार्मासिस्ट(एलोपैथी) में सामान्य श्रेणी में मार्च 1999 बैच के लिए 11 पद, सामान्य श्रेणी की ईडब्ल्यूएस वर्ग में दिसंबर 1999 बैच के लिए 3 पद, एससी की सामान्य श्रेणी में दिसंबर 2003 बैच के लिए 6 पद, एससी श्रेणी की अन्नतोदय/बीपीएल वर्ग में मार्च 2015 बैच के लिए 1 पद, ओबीसी की सामान्य श्रेणी में सितंबर 2002 बैच के लिए 4 पद, ओबीसी श्रेणी की अंत्योदय/बीपीएल वर्ग में मार्च 2013 बैच के लिए 1 पद व एसटी की सामान्य श्रेणी में दिसंबर 2007 बैच के लिए 1 पद भरा जाएगा।
अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता केंद्र व प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्माेसी(एलोपैथी) में डिप्लोमा/डिग्री उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि पदों के लिए आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा एससी, एसटी, ओबीसी व अन्य श्रेणियों के लिए आयु छूट राज्य सरकार के निर्धारित मापदंडों के अनुसार प्रदान की जाएगी। उन्होंने इच्छुक एवं योग्य अभ्यार्थियों से आहवान किया कि वह अपने पंजीकरण कार्ड की प्रतिलिपि अपने नजदीकी रोजगार कार्यालय में 25 सितंबर तक जमा करवाना सुनिश्चित करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री चरणछोह गंगा एवं सदन भूमि से संबंधित मामला” गुरु रविदास साधु संप्रदाय सोसायटी और आदि धर्म मिशन ने बड़ा आंदोलन शुरू करने की चेतावनी

श्री चरणछोह गंगा एवं सदन भूमि को लेकर सरकार अपना रुख स्पष्ट करे/संत समाज होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  श्री गुरु रविदास सदन श्री खुरालगढ़ साहिब की जमीन पर अवैध कब्जे और श्री चरणछोह गंगा के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

4 घंटे में 4 बड़े संकेत : पहलगाम हमले के बाद भारत कुछ बड़ा करने वाला

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत पाकिस्तान में कुछ बड़ा होने वाला है. इन आशंकाओं को पिछले 4 घंटे के चार बड़े एक्शन ने और ज्यादा बल दिया है. कहा...
article-image
पंजाब

चंडीगढ़ में गयारह सितंबर को होने वाली मुलाजम पैंशनर रैली में होशियारपुर में भारी संख्यां में जाएगे मुलाजम: मुकेश

गढ़शंकर: पंजाब व यूटी मुलाजम तथा पैंशनरज सयुंक्त फ्रंट दुारा छेहवें पे कमिशन में संशोधन करन संबंधी, पुरानी पैंशन बहाल करवाने, कच्चे मुलाजम पक्के करवाने आदि मुलाजमों व पैशनरों की मागों की प्राप्ति के...
article-image
पंजाब

नाबालिग लड़की के साथ 4 दिन सामूहिक दुष्कर्म : पड़ोसी महिला समेत कुल चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

मोगा : नशे का इंजेक्शन लगाकर एक नाबालिग लड़की के साथ मोगा के एक होटल में चार दिन तक सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर पीड़िता...
Translate »
error: Content is protected !!