फिल्लौर में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत; 6 वर्षीय बेटी भी शामिल

by

फिल्लौर: फिल्लौर में शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। नकोदर स्थित धार्मिक स्थल से माथा टेककर लौट रहे एक्टिवा सवार पति-पत्नी और उनकी छह वर्षीय बेटी की कार से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में लुधियाना के गांव भामियां निवासी विनय कुमार, उनकी पत्नी सुमन और छह वर्षीय बेटी कविशा की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, परिवार अपने अन्य रिश्तेदारों के साथ एक्टिवा और मोटरसाइकिलों पर सवार होकर नकोदर स्थित धार्मिक स्थल पर माथा टेकने गया था। वापस लौटते समय हरीपुर और प्रतापपुरा के बीच उनकी एक्टिवा की एक कार से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक्टिवा सवार परिवार के तीनों सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में इलाज के दौरान हुई विनय की मौत

हादसे के तुरंत बाद घायलों को सिविल अस्पताल फिल्लौर पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने सुमन और उनकी छह वर्षीय बेटी कविशा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, विनय कुमार की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

हादसे में घायल अन्य लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

कार सवार ने बताया- अचानक हुई टक्कर

अस्पताल में उपचाराधीन कार सवार रविंदर सिंह ने बताया कि वह लुधियाना से नूरमहल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी कार की एक्टिवा से टक्कर हो गई। रविंदर सिंह के अनुसार, उन्हें खुद भी स्पष्ट नहीं हो पाया कि हादसा किस तरह हुआ।

पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने से कई वाहन शिमला के कुछ हिस्सों में दब गए : वाहनों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य जारी

शिमला: मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून पांच दिन की देरी के बाद गुरुवार को आगे बढ़ा और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में पहुंच गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पढ़िए हिमाचल की डॉ तरुणा कमल की सक्सेस स्टोरी : पहले बनी डॉक्टर फिर पहले अटेम्प्ट में क्लियर किया UPSC

एएम नाथ। शिमला : भारत में मेडिकल और सिविल सेवा परीक्षाएं बेहद चुनौतीपूर्ण हैं, जिसके लिए कई लोग सालों तक तैयारी करते हैं। जबकि अधिकांश लोगों को एक भी परीक्षा पास करना मुश्किल लगता...
article-image
पंजाब

गांव अचलपुर-भवानीपुर के जंगलों में बन रहे प्रोजेक्ट को ग्रामीणों ने रोका : लोगों आरोप कि वन विभाग की मिलीभगत से किया जा रहा  पहाड़ों का उजाड़ा

गढ़शंकर, 5 फरवरी : गढ़शंकर के बीत इलाके के  गांव अचलपुर-भवानीपुर की पहाड़ियों को समतल कर लगाए जा रहे सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट को ग्रामीणों के बढ़ते विरोध के यहां कारण रोक दिया गया है...
article-image
पंजाब

तन्वी को जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं

तन्वी को जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं और तन्वी के पिता डॉ. नरेश कुमार कंबला विश्व मानवाधिकार संरक्षण आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष और माता सुमन देवी को सतलुज ब्यास टाइम्स की और से वधाई...
Translate »
error: Content is protected !!