फॉगिंग मशीन न होने के कारण गांवों में नही की जा सकी डेंगू पर स्प्रे – निमिषा मेहता।

by

निमिषा मेहता ने डिप्टी स्पीकर से अखितयारी फंड से फॉगिंग मशीनें लेकर देने की की मांग।
गढ़शंकर, 9 नवंबर () : लोगों को घर घर मे परेशानी दे रही डेंगू की भयानक महामारी से बचाने के आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा किये जा रहे ढीले प्रबंधो पर बोलते हुए गढ़शंकर से नेता निमिषा मेहता ने कहा कि डेंगू बीमारी चरम पर पहुंचकर हजारों लोगों की सेहत विगाड़ दी है और सेहत विभाग व सरकार मात्र ड्रामेबाजी करने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि लोकल बॉडी विभाग द्वारा पहले तो शहरों में इस बीमारी पर कंट्रोल करने के लिए फॉगिंग नही कराई गई और यहां कराई गई है वह दुपहर के समय की गई है। उन्होंने कहा कि डेंगू को मारने का समय सुबह 9 बजे से पहले व शाम 4 बजे के बाद होता है। उन्होंने कहा कि फॉगिंग मशीनों की कमी के कारण गावों में स्प्रे नही की जा सकी जबकि इसके लिए पंचायत विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। निमिषा मेहता ने कहा कि अपने निजी फायदे के लिए बगैर मता पास किये बीडीपीओ द्वारा चैक जारी किए गए है पर लोगों की जान बचाने के लिए पंचायत समिति व किसी भी पंचायत द्वारा कोई फॉगिंग मशीन नही खरीदी गई।
बॉक्स…..
निमिषा मेहता ने कहा कि हल्का विधायक के पास विधानसभा के डिप्टी स्पीकर का महत्वपूर्ण पद है और उन्हें अपने अखितयारी फंड से फॉगिंग मशीन की खरीद करने के लिए फंड देना चाहिए ताकि डेंगू से लड़ रहे लोगों की जानें बचाई जा सके । उन्होंने कहा कि वह जनतक तौर पर डिप्टी स्पीकर से अपील करती है कि वह कम से कम 20 फॉगिंग मशीन खरीद कर गढ़शंकर को दें जिसका खर्च करीब 16 लाख आएगा। उन्होंने कहा कि वह पक्के घर वालों को लाख लाख रुपये के चैक जारी कर दिए थे लेकिन अभीतक फॉगिंग मशीनों के लिए कोई फंड क्यो नही जारी किया।
बॉक्स….
निमिषा मेहता ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि सरकार बताए कि डेंगू का मच्छर सिर्फ शहरों में ही रहता है और उन्हें गावों में रहते लोग क्यों दिखाई नहीं देते। उन्होंने कहा कि बेशक शहरों में सेहत विभाग व कमेटियों ने फॉगिंग करने का दिखावा ही किया है पर वह गांव में रहने वालों को इतना बुरा समझती है कि वहां फॉगिंग कराने का ड्रामा वी नही किया। निमिषा मेहता ने कहा कि गांवों में लोग डेंगू की बीमारी के कारण बीमार पड़े हैं और सरकारी अस्पतालों में कोई पुख्ता प्रबंध नही है दूसरी तरफ सरकार महहला क्लीनिक खोलने की गप्पे मार रही है। उन्होंने कहा कि महहला क्लीनिक बनाने के लिए रंग रोगन करने पर 20-20 लाख रुपये खर्च करने की बजाए फॉगिंग मशीन उपलब्ध कराए ताकि लोगों को इस बिमारी से बचाया जा सके।

कैप्शन….
पत्रकारों से बात करते हुए निमिषा मेहता।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

BSF ने एक को किया ढेर, 24 गिरफ्तार : पंजाब सरहद से भारत में घुस रहे थे पाकिस्तानी घुसपैठिए

अमृतसर: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने आज मंगलवार (6 अगस्त) को बताया कि इस साल 31 जुलाई तक पंजाब सेक्टर में एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया गया और 24 को पकड़ लिया। BSF...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस ने दो लोगों पर जानलेवा हमला करने के लिए पांच आरोपियों पर मामला दर्ज किया

 गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने मोहन लाल पुत्र हंसराज वासी कोट मैरा की शिकायत पर पांच लोगों पर जानलेवा हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में मोहन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर से दिल्ली जा रही बस पर पत्थरबाजी : बड़ा हादसा टला

श्री आनंदपुर साहिब : हमीरपुर डिपो की हमीरपुर से दिल्ली शाम साढ़े सात बजे चलने वाली सेमी-डीलक्स बस पर रविवार रात करीब साढ़े दस बजे कीरतपुर के साथ लगते सुनसान जगह पर निगम की...
article-image
पंजाब

रंगदारी न मिलने पर पूर्व सरपंच के घर पर चलाई गोलियां, भतीजा घायल; 3 गिरफ्तार

अमृतसर। पुलिस थाना सदर क्षेत्र के राम नगर कॉलोनी में रंगदारी न मिलने पर बदमाशों ने शिरोमणि अकाली दल (शिबद) के पूर्व सरपंच कमल बंगाली के घर पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से...
Translate »
error: Content is protected !!