फॉर्च्यूनर में मिली लाशें : प्रॉपर्टी डीलर ने बेटे और पत्नी को मारी गोली : फिर खुद को भी गोली मार कर उतार लिया मौत के घाट उड़ाया

by

मोहाली । बनूड़-तेपला राष्ट्रीय राजमार्ग से गांव चगेरा को जाने वाले खेतों की ओर जाने वाली सड़क पर एक फॉर्च्यूनर गाड़ी में तीन शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। मृतकों की पहचान लंबी (जिला बठिंडा) के नजदीक गांव सिखवाला निवासी संदीप सिंह राजपाल उम्र 45 साल, उसकी पत्नी मनदीप कौर उम्र 42 साल और उनके बेटे अभय उम्र 15 साल के तौर पर हुई है।अभय मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ नहीं था।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह परिवार बीते करीब आठ साल से मोहाली के एमआर सेक्टर-109 का निवासी था। उनकी पत्नी उनके साथ वाली सीट पर लेटी हुई थी और उनके बेटे का शव पिछली सीट पर पड़ा था। तीनों मृतकों के सिर पर गोलियों के निशान थे। घटना की सूचना खेतों में काम करने आए कुछ लोगों से मिली, जिन्होंने गाड़ी में शव देखकर बनूड़ पुलिस को फोन किया। जिसके बाद डीएसपी मनजीत सिंह, बनूड़ थाने के एसएचओ अर्शदीप शर्मा, जांच अधिकारी हरदेव सिंह, एएसआई जसविंदर पाल की टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने बताया सुसाइड का मामला :  फोरेंसिक एक्सपर्ट और एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार घटना करीब चार बजे की है। पुलिस ने रात करीब आठ बजे सारी कार्रवाई पूरी करने के बाद परिवार के तीनों सदस्यों के शवों को नीलम अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। डीएसपी राजपुरा मनजीत सिंह और बनूड़ थाना प्रमुख अर्शदीप शर्मा ने बताया कि यह आत्महत्या का मामला है। उन्होंने बताया कि अभी कारणों का पता नहीं चल पाया है।

सोमवार को करवाया जाएगा पोस्टमार्टम

सोमवार को मृतक के परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मौके पर पहुंचे मृतक के रिश्तेदार अमरिंदर सिंह ने बताया कि संदीप सिंह और उसका परिवार खेतीबाड़ी परिवार से संबंध रखता है और वह प्रॉपर्टी का भी काम करता था। उन्होंने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले ही उसकी उससे बात हुई थी। मृतक का एक भाई उसके गांव में रहता है, जबकि उसकी बहन विदेश में है। घटना का पता चलते ही बड़ी संख्या में पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कांग्रेस पार्टी गढ़शंकर को नए प्रस्तावित ज़िले श्री आनंदपुर साहिब में मिलाने के प्रस्ताव को बर्दाश्त नहीं करेगी

गढ़शंकर  :  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य पंकज किरपाल एडवोकेट ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक विशाल बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी राज्य सरकार द्वारा गढ़शंकर को नए प्रस्तावित ज़िले श्री...
article-image
पंजाब

डीएवी कॉलेज गढ़शंकर के बी. काॅम पांचवें समैस्टर में बलजीत कौर कॉलेज में रही प्रथम

गढ़शंकर : पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा घोषित किए बी. काॅम पांचवें सेमेस्टर के परिणाम में डीएवी कॉलेज गढ़शंकर का परिणाम सौ फ़ीसदी रहा। कॉलेज की छात्रा बलजीत कौर पुत्री गुरबचन सिंह  ने 546 अंक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आपदा प्रभावितों को मिले राहत पैकेज के तहत मिले सहायता : जयराम ठाकुर

समस्याओं का समाधान करने के बजाय हिमकेयर बंद करना हल नहीं इलाज रोकने के बजाय घोटाला करने वालों पर कार्रवाई करे सरकार ब्यास नदी की का चैनलाईजेशन के नाम पर हुई लूट तो क्यों...
article-image
पंजाब

तरनतारन उपचुनाव : कांग्रेसी नेताओं ने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में घर-घर जाकर किया प्रचार

जनता तानाशाह आप सरकार से तंग आ चुकी : दीवान, सूंड, पल्लीझिक्की लुधियाना, 1 नवंबर: पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन दीवान, पूर्व विधायक तरलोचन सिंह सूंड...
Translate »
error: Content is protected !!