फोरलेन निर्माण के दौरान आमजन को न हो परेशानी : केवल पठानिया

by
एएम नाथ। शाहपुर,30 मार्च।  शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने आज एनएचएआई के अधिकारियों एवं स्थानीय लोगों के साथ शाहपुर से रजोल तक निर्माणाधीन फोरलेन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया ।
इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया कि फोरलेन निर्माण के चलते पुरानी कूहलों एवं सम्पर्क मार्गों के बंद होने से आमजन को बहुत परेशानी हो रही है ।
केवल पठानिया ने कहा कि आमजन की सहूलियत के लिए सड़कों का निर्माण किया जा रहा है उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी तथा शीघ्र ही बन्द पड़ी कूहलों एवं सम्पर्क मार्गों को पुनः ठीक करवाया जाएगा।
केवल पठानिया ने मौके पर ही एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को फोन कर लोगों की समस्याओं के बारे उनसे बात की । उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने उन्हें आश्वस्त किया है कि शीघ्र ही बन्द पड़ी कूहलों एवं सम्पर्क मार्गों को पुनः ठीक किया जाएगा।
केवल पठानिया ने शाहपुर में पुराने पंजाब नेशनल बैंक से वार्ड नंबर चार के लिए जाने वाले रास्ते का भी निरीक्षण किया।इस दौरान इस वार्ड के लोग भी वहां मौजूद रहे।
इसके उपरान्त केवल पठानिया ने अभिनंदन मैरिज पैलेस में कंपनी के अधिकारियों व उक्त वार्ड के लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान वार्ड नंबर चार के लोगों ने विधायक के समक्ष इस रास्ते को बंद न करने व सड़क के साथ लेवल करने की मांग उठाई।
केवल पठानिया ने परियोजना निदेशक तथा कंपनी के अधिकारियों से इस समस्या को सांझा किया जिस पर एनएचएआई कंपनी के अधिकारियों ने रास्ते को बंद न करने व सड़क को शीघ्र ठीक करने का भरोसा दिलाया।
उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने कहा कि फोरलेन के साथ लगते किसी भी रास्ते व कूहल को बंद नहीं होने दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि विधानसभा में भी उन्होंने इस बात को रखा था जिस पर मुख्यमंत्री महोदय व लोक निर्माण मंत्री ने माननीय केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ बैठक कर कूहलों व रास्तों की बहाली के लिए बात करने का भरोसा दिलाया है।
उन्होंने कहा कि सोमवार को एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आयेंगे उस समय लोगों की समस्याओं को लेकर कंपनी अधिकारियों व उनके साथ बैठक की जाएगी।
*यह रहे उपस्थित*
तहसीलदार दीक्षांत ठाकुर,सूबेदार उत्तम सिंह,अश्वनी चौधरी,जितेंद्र सोंधी,जयचंद संजीव उपाध्याय,संजीव चंबियाल,विनोद चंबियाल,कुलदीप चंबियाल,नरेश सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

टांडा चिकित्सा महाविद्यालय एक साल में बनेगा प्रदेश का उत्कृष्ट स्वास्थ्य संस्थान : मुख्यमंत्री

सर्जरी और जांच के लिए जीरो वेटिंग पीरियड पर दिया बल टांडा के चिकित्सकों के साथ मुख्यमंत्री ने किया साढ़े तीन घंटे का संवाद एएम नाथ। धर्मशाला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ में कार से 1.214 किलोग्राम सोना और 1.42 करोड़ रुपए नकद बरामद

डॉक्यूमेंट्स पेश नहीं कर सका चालक एएम नाथ। चंडीगढ़ : इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने कॉलोनी नंबर-4 लाइट प्वाइंट के पास लगाए गए नाके के दौरान एक कार से 1.214 किलोग्राम सोना और 1...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हैलीकाप्टर से फूलों की वर्षा के साथ मनाया बाबा इच्छाधारी का प्रक्टोत्सव

पवित्र झण्डा चढ़ानें के उपरांत लगाया भण्डारा, बददी, 14 जनवरी (तारा) : औद्योगिक नगरी बद्दी मानकपुर में प्रसिद्ध बाबा इच्छाधारी मन्दिर में बुधवार को हैलीकाप्टर से फूल बरसा कर बाबा का प्रकटोत्सव बड़े हर्षोल्लास...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

अगवा कर हत्या की कोशिश : शराब पिला मारपीट, हाथपांव बांधकर सवा नदी मे फैंका, तीन गिरफ्तार, एक फरार

गढ़शंकर, 11 जुलाई : थाना गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति को अगवा कर उसकी हत्या करने की कोशिश करने के आरोप में तीन को गिरफ्तार किया है जबकि एक फरार हो गया। एस. एच....
Translate »
error: Content is protected !!